पीलीभीत :माधोटांडा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की उठाई मांग– अशोक राजा।

पीलीभीत: आज दिनांक 29-12-2020को ग्राम पंचायत माधोटांडा स्थित गोमती रोड वाल्मीकि मोहल्ला में माधोटांडा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाने के संबंध में एक जान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भा.ज.पा. अनुसूचित मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मा. अशोक राजा जी उपस्थित रहे एवम् संचालक के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवेश भारती जी व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मजुद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए श्री अशोक राजा जी ने कहा कि मै सभी ग्रामवासियों की मांग को नगर विकास मंत्री मा.शुरेश खन्ना के साथ मा.मुख्य मंत्री श्री योगी अदित्त्य नाथ जी, उत्तर प्रदेश शासन से मिलकर उनके समक्ष रखूंगा। मै आशा और उम्मीद करता हूं, की आपका साथ रहा तो इस माधोटांडा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा जरूर मिलेगा मै निरंतर प्रयासरत रहूंगा।
सभा में मुख्य रूप से —ईश्वर दयाल वाल्मीकि बूथ अध्यक्ष, विजय शर्मा, खलीक खान, जगनमोहन, राजीव वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि,सचिन, मिथुन,संजीव,जयलाल, हरचरण वाल्मीकि, कामरान खान, नीरज ग्राम सदस्य एवम् सभी ग्राम वासी व वाल्मीकि समाज के समस्त लोग कार्यक्रम म मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत