शाहगंज(जौनपुर):परिवहन निगम कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक

शाहगंज(जौनपुर): रविवार को स्थानीय रोडवेज परिसर में परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारी की एक बैठक रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाहगंज अध्यक्ष प्रेम शंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के समस्याओं को लेकर गहन चर्चा हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए संघठन के अध्यक्ष प्रेम शंकर ने कहा की परिवहन निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के समस्याओं को लेकर कई बार प्रबंध निदेशक से संगठन की वार्ता हुई।मगर कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण नही हो सका।
महामंत्री सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया की कुछ मांगों को लेकर एक सघन अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया की राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी वाहन स्वामियों को परमिट न दिया जाय।
संविदा चालकों परिचालकों को नियमित किया जाय।रिक्त पदों को नियमित नियुक्ति द्वारा भरा जाय। बकाया मंहगाई भत्ते को देय दिनांक से दिलाया जाय।मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान की जाय।सहित अन्य मांगों को लेकर संघठन अभियान चला रहा है।