मैनपुरी: प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई किशनी की हुई आवश्यक बैठक

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई किशनी की आवश्यक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसमरा पर हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हेम सिंह ने एवं संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने किया। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई व समस्याओं के निराकरण की रणनीति तैयार की गई।
ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का स्थानांतरण अन्य ब्लॉक में होने से रिक्त चल रहे उपाध्यक्ष पद पर ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा अशोक सिंह जी (सहायक अध्यापक सोनासी) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक जी ने कहा संघ ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी व कर्तव्य-निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा।
ब्लॉक अध्यक्ष वैभव यादव एवं मंत्री सुदीप पाण्डेय ने सयुक्तरूप से कहा कि अशोक जी के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर किशनी इकाई शिक्षकों के हित मे नए कीर्तमान स्थापित करेगा।
इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष हेम सिंह, ब्लॉक संरक्षक संजीव यादव , वैभव यादव अध्यक्ष सुदीप पाण्डेय, मंत्री शिव कुमार, जिला सलाहकार अवनीश यादव , वरि.उपाध्यक्षरमेश राजपूत, आडिटर जैनुल आब्दीन कोषाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, श्याम सिंह ,राघवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, अभय चौधरी , श्रीमती कमलेश राठौर , स्वाती चौहान , सुधा मिश्रा, पंकज यादव , रंजीत सिंह , जसवीर आदि उपस्थित रहे।