जौनपुर: अनिल मोदनवाल बने उद्योग व्यापार मंडल शाहगंज तहसील अध्यक्ष, निर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने दी बधाइयां

जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें विशेष रुप से शाहगंज इकाई के गठन पर परिचर्चा की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में शाहगंज तहसील का अध्यक्ष पद पर अनिल मोदनवाल को एवं महामंत्री पद पर अर्पित जायसवाल को घोषित किया गया।शाहगंज नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से रविकांत जायसवाल एवं नगर महामंत्री सौरव सेठ को मनोनीत किया गया। साथ ही नगर उपाध्यक्ष के लिए दिवाकर मिश्रा नियुक्त किए गए। जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कार्यकारिणी गठन हेतु निर्देशित किया, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शाहगंज के व्यापारिक महत्व पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री रवि मिगलानी ने संगठन की महत्व को समझाते हुए व्यापार मंडल के मूल मंत्र को बताया। जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यापार मंडल की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों को दायित्व बोध व कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा नई टीम को नई ऊर्जा के साथ काम करने को प्रेरित करते हुए शुभकामना दी, युवा जिला अध्यक्ष/युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरी ने शाहगंज तहसील की सभी बाजारों को संगठित करने और नगर के सभी व्यापारियों को जोड़ने का आह्वान किया, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता व नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी ने संयुक्त रुप से कोष की महत्ता पर अपने विचार रखे, नवनियुक्त शाहगंज तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल व शाहगंज नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने अपने स्वीकृति उद्बोधन में जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से जौनपुर नगर सहकोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल,दीपक जायसवाल, अनिल वर्मा,अविनाश जायसवाल, आनंद कुमार साहू आदि व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री रवि मिगलानी ने किया आभार युवा जिला महामंत्री राकेश जायसवाल ने व्यक्त किया।