मैनपुरी में सात पदों के लिए 22 नामांकन जमा किए गए

मैनपुरी। दीवानी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में सात पदों के लिए 22 नामांकन किए गए हैं। 22 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। सोमवार को वरिष्ठजन समिति के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी के समक्ष वकीलों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजीश कुमार यादव, अजय कृष्ण पांडेय, अनिल कुमार शर्मा तथा सचिव पद के लिए पवन मिश्रा और संदीप कुमार त्रिपाठी ने नामांकन जमा किए हैं। उपाध्यक्ष के लिए रमेश कुमार सिंह चौहान, अनिल कुमार शर्मा, सुभाषचंद्र, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष के लिए एकमात्र रचना सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार मिश्रा ने नामांकन जमा किया है।

वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि सह सचिव पद के लिए पवनेंद्र कुमार मिश्रा, सौरभ चतुर्वेदी, महेश सिंह ने नामांकन किया है। सदस्य कार्यकारिणी के लिए यादवेंद्र सिंह यादव, रनवीर सिंह पाल, दिनेश कुमार दीक्षित, विजय कुमार मिश्रा, महेंद्र कुमार भारद्वाज, सौरभ चतुर्वेदी, हरदीप सिंह यादव, कौशलेंद्र सिंह ने नामांकन किए हैं। 22 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

यहां आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
मैनपुरी में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 12 दिसंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया बार एसोसिएशन के सभागार में होगी। मॉडल बायलॉज के अनुसार ही 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे।

वरिष्ठजन समिति के सदस्य दर्शनलाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 20 दिसंबर को बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम 4.30 बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वरिष्ठ जन समिति के सदस्यों द्वारा घोषित किए गए चुनाव कार्यक्रम की एक प्रति जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित इंस्पेक्टर कोतवाली को भी भेजी गई है।