कासगंज:मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ओ0टी0डी सेल की समीक्षा व आकांक्षात्मक विकास खंड की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आयोजित।

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ओ0टी0डी सेल की समीक्षा व आकांक्षात्मक विकास खंड की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश।मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि क्षेत्र में मक्का एवं दलों में निगेटिव वृद्धि दर रही वर्ष 2023-24 की अपेक्षा 2024-2025 में जिसे सुधारने के दिए निर्देश उद्यान विभाग के फल सब्जी एवं पुष्प में वृद्धि दर धनात्मक रही जिसे और अधिक बढ़ाने के भी निर्देश, पशुपालन विभाग के दूध मांस अंडा एवं उनके उत्पादन में धनात्मक वृद्धि रही है…

फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में दी गई श्रद्धांजलि

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर, फर्रूखाबाद में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अबनींद्र कुमार एवं उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत द्वारा भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने…

फर्रुखाबाद:जेम पोर्टल से शासकीय क्रय को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में जेम (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से शासकीय क्रय प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को जेम पोर्टल पर शासकीय वस्तुओं, सेवाओं एवं सामग्री की खरीद प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।जेम प्रकोष्ठ से…

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मदिरा दुकानों व पेट्रोल पंपों का संयुक्त निरीक्षण, 35 चालान, 2 शराबी वाहन चालक पकड़े गए

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में सख्ती बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरु प्रसाद गुप्ता एवं एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा नगर क्षेत्र में मदिरा की दुकानों एवं पेट्रोल पंपों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मदिरा की दुकानों पर “मदिरापान कर वाहन न चलाएं” संबंधी चेतावनी संदेश की उपलब्धता एवं दृश्यता की जांच करना था। संयुक्त टीम द्वारा नगर की चार मदिरा दुकानों का…

फर्रुखाबाद:भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, विभिन्न जनहित मांगें उठाईं

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 आज भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय फर्रूखाबाद पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामनिवास कठेरिया, धनीराम पाल एडवोकेट, राधेश्याम संत अलबेला (जिला अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा), मोहनलाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), धनीराम पाल एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, बहुजन मुक्ति पार्टी), राजू सक्सेना, राम तीरथ राजपूत, मूंगालाल वर्मा, विकास एडवोकेट, अज्जू एडवोकेट, शिवम एडवोकेट…

फर्रूखाबाद में नागरिक सुरक्षा द्वारा मॉकड्रिल आयोजित, ब्लैकआउट से लेकर रेस्क्यू तक का किया गया अभ्यास

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 आज अग्निशमन कार्यालय फर्रूखाबाद परिसर में नागरिक सुरक्षा फर्रूखाबाद द्वारा एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। मॉकड्रिल की शुरुआत सायं 06:00 बजे सायरन बजने के साथ हुई, जिसके साथ ही पूरे परिसर में ब्लैकआउट किया गया। लगभग दो मिनट बाद पुनः सायरन बजते ही मॉकड्रिल प्रारंभ की गई। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का वास्तविक प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल में सर्वप्रथम…

लखीमपुर खीरी : मॉक ड्रिल में गूंजी सायरन की आवाज, युद्ध जैसी स्थिति में परखी गई प्रशासनिक तैयारियां

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती पर जिले में नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में शुक्रवार को युद्धकालीन आपदा से निपटने को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी और निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास ने जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों की वास्तविक तस्वीर सामने रख दी। निर्धारित समय पर जैसे ही सायरन की आवाज गूंजी, पूरे अभ्यास क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया। लाइटें बंद होते ही हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का दृश्य…

इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकप्रिय विधायक जसवंत नगर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन ब्लाक समाजवादी पार्टी कार्यालय ताखा एवं श्री राजा सिंह शिक्षा निकेतन ऊसराहार में युवा नेता संदीप कुमार लालू के नेतृत्व में केक काटकर फल एवं मिष्ठान वितरण कर बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संग्राम सिंह चौहान , राम जीवन यादव, नरेंद्र सिंह, रामकिशोर यादव, सत्यम यादव, रमेश यादव, जगत किशोर शाक्य, इशू यादवआदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सवांददाता : अभिषक शाक्य

कासगंज : जिला अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती का कार्यक्रम

कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी व्दारा कैम्प कार्यालय गांधी मूर्ति पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का स्वतंत्रता आन्दोलन में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा का परिचय देते हुए देशवासियों में आ‍त्मबल और स्वाभिमान का संचार किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों के विरुद्ध आजाद हिन्द फौज…

पीलीभीत:इंटर कालेज में वसंत पंचमी त्योहार के साथ-साथ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती।

पीलीभीत/बिलसंडा:नगर के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को बड़े धूमधाम से पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गयाl जिसमें कई विद्यार्थियों ने मंच पर अपने विचार प्रस्तुत किए एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों को चरितार्थ करने का संकल्प लिया।इसी के साथ-साथ मां शारदा की वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर विद्या का वरदान मांगा। इसी कड़ी में बसंत पंचमी के विशेष त्योहार पर भी बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए l…

लखीमपुर खीरी : विद्या निकेतन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय वि० कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में बसंत पंचमी पर्व शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के अनावरण, पुष्पार्चन एवं वंदना के साथ किया गया तत्पश्चात हवन पूजन कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने हवन में आहुतियाँ डाली।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी…

प्रयागराज: रोजगार मेला का आयोजन 24 जनवरी को

पुलिस उप महानिरीक्षक, गु्रप केन्द्र, केरिपुबल, प्रयागराज श्री धीरज कुमार ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी रोजगार योजना के अंतर्गत ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, प्रयागराज में दिनांक 24.01.2026 को प्रातः 09ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअली वीडियोंकान्फ्रंेस के माध्यम से नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज कृषि यंत्रों की ई-लाटरी 24 जनवरी को

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेजीड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों कीे तृतीय बुकिंग कृषकों द्वारा दिनांक 08.01.2026 से 21.01.2026 तक विभागीय पोर्टल पर की गयी है। जिनका चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है जिसके लिये जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्ष्यता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी.एल.ई.सी.) के समक्ष ई-लाटरी करायी जानी है, जिसके लिए जनपद के कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24.01.2026 को दोपहर 12.00 बजे से ई-लॉटरी की समाप्ति तक विकास भवन ’गंगा…

फर्रुखाबाद:मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व, दो ग्राम प्रधान दिल्ली होंगे सम्मानित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में प्रतिभाग करने के लिए जनपद फर्रुखाबाद से दो ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 28 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पंचायतरी राज निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद से दो ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को नामित किया गया…

नई दिल्ली: जनगणना 2027 को लेकर गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी, 33 बिंदुओं पर जुटाई जाएगी नागरिकों की जानकारी

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 भारत सरकार के गृह मंत्रालय (रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय) ने जनगणना 2027 के लिए महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 22 जनवरी 2026 को भारत के राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित की गई है। इसके तहत देशभर में जनगणना के दौरान नागरिकों से किन-किन बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी, इसका स्पष्ट विवरण दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2020 की…

फर्रुखाबाद में सिविल डिफेन्स द्वारा ब्लैक-आउट मॉक एक्सरसाइज का आयोजन, जनता से सहयोग की अपील

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिविल डिफेन्स, फर्रुखाबाद द्वारा आज सायं 06:00 बजे से 06:02 बजे तक ब्लैक-आउट एक्सरसाइज आयोजित की जा रही है। यह अभ्यास अग्निशमन केन्द्र परिसर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में किया जाएगा। ब्लैक-आउट का आशय है—आपात स्थिति में शत्रु विमानों को लक्ष्य पहचानने से रोकने के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रखना तथा प्रकाश प्रतिबंध लागू करना। इस अभ्यास के दौरान बचाव से संबंधित विभिन्न आपातकालीन विधियों का प्रदर्शन भी…

फर्रुखाबाद:राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद में कक्षा 6 व 11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित एवं सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 11 की रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। यह जानकारी निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या सी-9760/स०क०/ए०टी०एस०/प्रवेश परीक्षा-11/2025-26, दिनांक 20 जनवरी 2026 के क्रम में जारी की गई है। प्रवेश का आधार कक्षा 11: कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची…

फर्रुखाबाद:जहानगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाला नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाले नामजद अभियुक्त को पुलिस ने आला-ए-कत्ल (चाकू) सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: सांचेलाल पुत्र स्व0 रामसनेही, निवासी: ग्राम खलासपुर जरारी…

फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई: 54 किलो नाजायज गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस टीम ने 54 किलो नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी का…

फर्रुखाबाद:मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताएं सम्पन्न

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में आज जनपद के उच्च शिक्षा महाविद्यालयों की जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं रील प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं समाज को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं यातायात…