पीलीभीत:उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत घनश्यामपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के माननीय जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में संविधान निर्माता सर बीएन राब जी की पुण्यतिथि मनाई गई। सर बी. एन. राब जी का मुख्य कार्य रूप से भारतीय संविधान के संवैधानिक सलाहकार के रूप में था। जहाँ उन्होंने संविधान का एक प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था ,उन्होंने दुनिया भर के कई संविधानों का अध्ययन किया और 246 अनुच्छेदों का एक मसौदा तैयार किया। जिसने मसौदा समिति को काम शुरू करने के लिए…
Month: November 2025
फर्रुखाबाद: दस्तक मीडिया ग्रुप जनपद फर्रुखाबाद की टीम के पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 दस्तक मीडिया ग्रुप की फर्रुखाबाद टीम के सम्मानित पत्रकार बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य कार्यालय, मोहल्ला मेमरान, नियर रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने की। बैठक में पत्रकारों के बीच समन्वय, टीम की मजबूती तथा पत्रकार उत्पीड़न जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में टीम को और अधिक मजबूत तथा…
फर्रुखाबाद:राजपूताना पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत स्काउट–गाइड दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 जहानगंज रोड स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्काउट एवं गाइड “दीक्षा कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, मोहम्मदाबाद के स्काउट मास्टर अनुराग चतुर्वेदी एवं गाइड कैप्टन श्रीमती सीमा (फर्रूखाबाद सिटी) के दिशा-निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किशोर न्याय बोर्ड, फर्रूखाबाद की सदस्य श्रीमती सुमन राठौर रहीं। ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट–गाइड ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन,…
नगीना सांसद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, हाथरस (बूलगढ़ी) कांड में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन न होने पर जताई गंभीर चिंता।
नगीना (उप्र)। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने हाथरस (बूलगढ़ी) की दलित बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या प्रकरण में न्यायालयों के आदेशों के पालन न होने पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद चंद्रशेखर ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय (19 जुलाई 2022) तथा उच्चतम न्यायालय (22 मार्च 2023) ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा, सम्मान और पुनर्वास को लेकर जो निर्देश दिए थे,…
नई दिल्ली:भारत का हस्तलिखित संविधान दुनिया की सबसे अनोखी धरोहर,जानें इसकी सुरक्षा के खास इंतज़ाम।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 भारत का संविधान न केवल देश की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की नींव है, बल्कि यह दुनिया की सबसे बड़ी और अनोखी हस्तलिखित पांडुलिपियों में से एक भी है। पूरा संविधान हाथ से लिखा गया था और 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने इसे औपचारिक रूप से अपनाया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। 13 किलो वजनी मूल प्रति का विशेष संरक्षण संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति लगभग 13 किलो वजनी है और…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम, अमृतपुर पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को किया सशक्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा आज मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के तहत थाना क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा, कानून में उपलब्ध सुरक्षा प्रावधानों तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन…
फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर कॉल…
फर्रूखाबाद: विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जनपद में चल रहे विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आज सम्मानित किया गया। जिलाधिलारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 45 बीएलओ को माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 192 कायमगंज विधानसभा के 17, 193 अमृतपुर के 05, 194 फर्रूखाबाद के 06, तथा 195 भोजपुर विधानसभा के 17 बीएलओ शामिल रहे, जिन्होंने निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने…
फर्रुखाबाद: रेलवे रोड के निर्माण में देरी से व्यापारी नाराज़, 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 रेलवे रोड के निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी से नाराज़ व्यापारियों ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल, फर्रुखाबाद ने 1 दिसंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा द्वारा नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष महोदया को एक पत्र सौंपकर स्थिति से अवगत कराया गया है। पूर्व में दिया गया था निर्माण शुरू करने का आश्वासन व्यापार मंडल के अनुसार, 26 जुलाई 2025 को फर्रुखाबाद…
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को आला-क़त्ल सहित दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त डण्डे (आला-क़त्ल) सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। क्या है पूरा मामला? दिनांक 28.11.2025 को वादिनी ने थाना कम्पिल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त मिन्टू उर्फ रजनेश शर्मा…
फर्रूखाबाद: विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान (Special Summary Revision) के अंतर्गत विकास खंड कार्यालय राजेपुर, बीआरसी राजेपुर एवं तहसील अमृतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण (Digitalization) कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—ऑनलाइन फीडिंग के समय यदि सर्वर डाउन हो, तो तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर संबंधित समूह में पोस्ट करें। तृतीय कॉलम में न्यूनतम फीडिंग अवश्य की जाए, ताकि डेटा एंट्री में…
फर्रुखाबाद:SJPU व AHT की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, बाल सुरक्षा व मानव तस्करी रोकथाम पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 को नोडल अधिकारी SJPU एवं AHT के निर्देशन में मानव तस्करी रोधी थाना (AHT) द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की मासिक प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने जिले में बच्चो से जुड़े अपराधों की रोकथाम, बचाव एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विशेष तौर पर बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार तथा इससे जुड़े गिरोहों पर सख्त निगरानी रखने के…
फर्रुखाबाद में यूपी-112 का जन जागरूकता अभियान: नुक्कड़ नाटक व एलईडी शो के माध्यम से जनता को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 को जनपद फतेहगढ़ में यूपी-112 पुलिस द्वारा जनसेवा व आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक और एलईडी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को डायल-112 के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आम नागरिक किसी भी आपात स्थिति—चाहे वह पुलिस सहायता, फायर सर्विस, एम्बुलेंस, प्राकृतिक आपदा…
फर्रुखाबाद: शीतगृहों से सड़ा-गला आलू फेंकने पर सख्त निर्देश, होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जनपद में शीतगृहों द्वारा सड़ा-गला, हरा तथा छर्री आलू सड़क किनारे या आबादी वाले क्षेत्रों में फेंके जाने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए कार्यालय आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद ने सभी निजी शीतगृह स्वामियों और प्रबंधकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। 27 नवंबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है कि कई शीतगृहों से निकला खराब आलू सार्वजनिक स्थानों, रिहायशी इलाकों और रास्तों के किनारे फेंका जा रहा है। इससे न केवल बदबू और गंदगी फैल रही है, बल्कि…
फर्रुखाबाद:बिना प्रपत्र माल ढोते हुए स्लीपर बसों पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 ओवरलोड ट्रक सीज – कुल 1.27 लाख का जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को परिवहन विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने स्लीपर बसों व भारी वाहनों पर एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अमित त्यागी, सहायक आयुक्त (राज्य कर) सचल दल फतेहगढ़ द्वारा किया गया। स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, बिना प्रपत्र माल नहीं मिला स्लीपर बसों में माल ढोने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम ने कई बसों की जांच की। चेकिंग के दौरान किसी भी…
फर्रुखाबाद: 68 उर्वरक दुकानों पर छापा, 4 लाइसेंस निलंबित — जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 किसानों को गुणवत्तायुक्त व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों के कुल 14 अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जनपद के सभी विकासखंडों में उर्वरक विक्रेताओं की व्यापक चेकिंग की। जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत ✔ विभिन्न विकासखंडों में अधिकारियों की टीमें गठित कर छापेमारी कराई गई। ✔ कुल 68 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण…
कन्नौज: यूरिया की किल्लत, अधिक वसूली व नकली दवा-बीज पर भड़के किसान — SDM को सौंपा ज्ञापन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के निर्देश पर संगठन पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूरिया की कमी, तय दाम से अधिक वसूली व नकली दवा-बीज की बिक्री जैसे गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। किसानों ने बताया— यूरिया नहीं मिल रही, फसल बर्बाद ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में किसानों को समय से यूरिया नहीं मिल पा रही है।…
फर्रुखाबाद: सभी ब्लॉकों से परिवार नियोजन की अलख जगाने निकले सारथी वाहन, सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जनपद में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने सीएमओ सभागार से कुल 23 सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के सातों ब्लॉकों—कायमगंज, कमालगंज, शमसाबाद, राजेपुर, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, बढ़पुर—तथा नगरीय क्षेत्र में भ्रमण कर जनता को छोटे परिवार के लाभ बताएंगे। 📌 मोबिलाइजेशन चरण 21–27 नवंबर, सेवा प्रदायगी पखवाड़ा 28 नवंबर–4 दिसंबर सीएमओ ने बताया कि 21 से 27 नवंबर तक मोबिलाइजेशन चरण चल रहा है,…
प्रयागराज : गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-29.11.2025 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी…
प्रयागराज की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी आहूत की गयी
प्रयागराज, माघ मेला-2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत दिनांक-29.11.2025 को मेला प्राधिकरण स्थित आई0सी0सी0सी0 सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उ0प्र0, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, द्वारा माघ मेला के दौरान कमिश्नरेट प्रयागराज की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी आहूत की गयी। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, मेलाधिकारी माघ मेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला, पुलिस उपायुक्त नगर व अन्य पुलिस/ प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…
