प्रयागराज: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 29.10.2025 को मेलालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इण्टर कालेज, सोरांव, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का होगा आयोजन

प्रयागराज,क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 29.10.2025 को मेलालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इण्टर कालेज, सोरांव, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है, उक्त मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियों द्धारा 1200 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण…

प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय) की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बहादुरपुर ब्लॉक में मात्र 34% एवं जसरा ब्लॉक में 45% ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिविर आयोजित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए दोनों ब्लॉकों के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर की सैलरी शत प्रतिशत शिविर आयोजित होने तक रोकने का निर्देश दिया। सीडीओ ने टेलीकंसल्टेशन में रुचि नहीं लेने वाले 41 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को भी नोटिस जारी करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी…

ये खास हेयर स्टाइल्स दुल्हनों को देगा एक अट्रैक्टिव लुक

दुल्हनों के लिए नई नई चीज़ें आती रहती हैं जिससे उनका लुक बेहतर बन जाता है. किसी भी दुल्हन के लिए बालों का श्रृंगार बहुत ज्यादा अहम् होता है इसलिए दुल्हन के लिए हेयर एक्सेसरीज काफी जरुरी होती है. वैसे तो मार्केट में ब्राइडल एक्सेसरीज के लिए ग्लिटरिंग, बीडेड चेन, ज्वैल्ड पिन्स, मांगटीका, हेयर बैंड्स उपलब्ध है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही चीज़ें बताने जा रहे हैं जो आपके लुक को और भी कमाल का बना देंगे. ये ब्राइडल एक्सेसरीज जरुरी है * आप ब्राइडल बीडेड चेन्स को अपने…

डल और डैमेज स्किन से पाना है छुटकारा, तो कोरिएंडर लीव्स फेस पैक करें इस्तेमाल

हरे धनिया का आहार में सेवन, स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। साथ ही इससे त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके लिए आप घर में ही धनिया पत्ती यानी कोरिएंडर लीव्स से बने होम मेड फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएं जल्द दूर होंगी और चेहरे पर निखार भी आएगा। डिफरेंट फेस पैक्स : 1. इस मौसम में ज्यादातर लड़कियां, महिलाएं मुंहासों की समस्या से परेशान रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए एक टी स्पून पिसे हुए कोरिएंडर लीव्स में एक…

बिहार में वोटिंग से पहले अखिलेश यादव करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में यूपी के मुख्य व फायर ब्रांड नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए एक ओर जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव नवंबर के पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ रैली कर सकते हैं। उधर कांग्रेस पार्टी ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष और…

गोविंदा को मिली बड़ी फिल्म, 18 साल बाद सलमान खान के साथ कमबैक को तैयार हीरो नंबर-1?

90s के सुपरस्टार के तौर पर गोविंदा को जाना जाता है। लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा विषय बनने वाले गोविंदा फिलहाल अपनी एक अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि गोविंदा के हाथ सलमान खान की एक बड़ी फिल्म लग गई है और इसके जरिए हीरो नंबर-1 का कमबैक होना तय माना जा रहा है। इस बीच हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि वह कौन सी फिल्म होगी, जिसके जरिए 18 साल बाद बॉलीवुड के पार्टनर की जोड़ी एक बार…

बिहार के चुनावी मैदान में इस दिन उतरेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) को बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में दो संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इन सभाओं में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौड़ ने बताया कि यह राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहला बिहार दौरा है.…

हाई हील का टशन बना सकता है गठिया का रोगी, सर्दियों में बढ़ जाते हैं मामले

हील वाले जूते लगातार पहनने से गठिया होने का खतरा बढ़ जाता है। एम्स के एक शोध में पता चला है कि ऊंची एड़ी की चप्पल या जूते पहनने वाली महिलाओं को गठिया का खतरा अधिक होता है। एम्स के रूमटालजी विभाग की प्रमुख प्रोफेसर उमा कुमार का कहना है कि लगातार ऊंची एड़ी की चप्पल पहनने से चाल और शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। पैर की अंगुलियों से लेकर रीढ़ की हड्डी तक प्रभाव पड़ता है। ध्यान नहीं देने पर पंजों, पांव में लगातार दर्द, नसों में खिचाव, कमर…

‘मां अब पहले से बेहतर हैं’, जरीन खान ने अपनी मां के स्वास्थ्य की दी जानकारी

जरीन खान ने अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ जरीन ने लिखा, ‘मां बहुत बेहतर हैं। आज उन्हें अस्पताल से घर ले जा रही हूं। आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने उनके लिए प्रार्थनाएं कीं।’ इससे पहले शुक्रवार को जरीन ने बताया था कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया और उन्होंने सभी से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने को कहा था। हालांकि, उन्होंने मां की बीमारी…

आजमगढ़ :छठ पूजा के दिन दर्दनाक हादसा,पोखरी में डूबने से युवक की मौत

आजमगढ़। छठ पूजा के पावन अवसर पर अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक बहुत हीं दिल झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। पवित्र स्थान पौहारी की सरैया स्थित एक पोखरी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक शुभम सिंह की डूबकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी शुभम सिंह (18) अपने परिजनों के साथ बाबा पौहारी जी के स्थल पर मान्यता के अनुसार कड़ाही चढ़ाने गया था। सुबह लगभग 10 बजे जब परिवार के सदस्य पूजा-पाठ आदि कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी शुभम 18 वर्षीय स्नान करने के लिए…

आज़मगढ़ : छठ पूजा की धूम, 925 घाटों पर श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था, डीएम ने की शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

आज़मगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 925 स्थानों पर लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना और आस्था का प्रतीक है, जिसे लोग अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ मना रहे हैं।डीएम ने बताया कि मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का विधिवत समापन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी…

टीम इंडिया ने खूंखार बल्लेबाज को वापस बुलाया, 182 का है स्ट्राइक रेट

महिला वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण से पहले प्रतिका रावल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. अब शेफाली वर्मा को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में मौका मिला है. विश्व कप की टेक्निकल कमिटी ने शेफाली वर्मा को प्रतिका रावल की जगह टीम इंडिया में लाने की मांग को मंजूरी दे दी है. बताते चलें कि भारत का सेमीफाइनल मैच 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है. प्रतिका रावल गजब की फॉर्म में चल रही थीं, ऐसे में उनकी भरपाई करना शेफाली वर्मा के…

ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे रोहित शर्मा, फैंस ने पूछा- 2027 वर्ल्ड कप खेलोगे? हिटमैन का जवाब जानकर चौंक जाएंगे

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने देश वापस लौट आए हैं. रोहित ने आखिरी दो वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार बल्लेबाजी की. इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बनाया गया. रोहित शर्मा के भारत आने पर शानदार स्वागत हुआ है. रोहित के लिए उनके फैंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे. रोहित ने भी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाई. वहीं रोहित एक चाहने वाले उनसे वो सवाल…

लखीमपुर खीरी : मंच से सीएम ने बदल दिया मुस्तफाबाद का नाम, कहा अब से यह कबीरधाम

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुस्तफाबाद के कबीरधाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मंच से कहा कि आप याद करिए आज यूपी में हमारी डबल इंजन की सरकार है हम प्रमुख धर्मस्थलों का पुनरुद्धार कर रहे हैं, हमने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया, अब मुस्तफाबाद का नाम भी बदलकर कबीरधाम किया जाएगा.इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया था. झांसी…

‘अब मैं पूरी तरह मम्मी बन गई हूं’, मां बनने के बाद परिणिती चोपड़ा ने किया मजेदार पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ बेटे का स्वागत किया है। 19 अक्टूबर को दोनों के घर किलकारियां गूंजीं और अब परिणीति ने सोशल मीडिया पर मां बनने के बाद पहली बार रिएक्ट किया है। मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद फनी रिएक्शन शेयर किया, जिसने फैंस को खूब हंसाया। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का एक…

उर्वशी रौतेला पहुंचीं नैनीताल, फैंस से मिलीं, कहा- नैनीताल मेरा ननिहाल है

फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस और उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर उर्वशी रौतेला रविवार को नैनीताल पहुंचीं. शहर में उनके आने की खबर फैलते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. जैसे ही उर्वशी नैनीताल के मॉल रोड पहुंचीं, लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी लेने के लिए लाइन लग गई. उर्वशी ने भी अपने फैंस से मुस्कुराते हुए मुलाकात की और बच्चों से बातें कीं. नैनीताल पहुंचकर उर्वशी ने यहां के मशहूर मोमो का स्वाद लिया और कहा कि उन्हें नैनीताल का मौसम, झील और यहां का शांत वातावरण बेहद पसंद है,…

फर्रुखाबाद में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — नकली कीटनाशक दवाओं का बड़ा खुलासा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 किसानों को ठगने और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नकली दवाओं का बड़ा मामला जनपद में सामने आया है। रविवार को कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंदन गणेशपुर स्थित मां भवानी बीज भंडार पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक दवाएं बरामद कीं। जानकारी के अनुसार, कृषि रक्षा अधिकारी और एक निजी कंपनी के अधिकारी मिलकर इस छापेमारी में शामिल थे। जांच के दौरान दुकान से 46 पैकेट संदिग्ध दवा बरामद की गई, जो टूरो बॉडी कॉन्सुलेशन प्राइवेट लिमिटेड…

प्रयागराज: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संगम सभागार में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रहे वर्ष 2025 के मतदाताओं और 2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं की मैपिंग के सम्बन्ध में चल रहे कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 254-फाफामऊ एवं 265-कोरांव की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने के दृष्टिगत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण…

फर्रुखाबाद:सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने स्व. विमल प्रसाद तिवारी जी को दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 आज सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फर्रुखाबाद के धुरंधर कांग्रेसी नेता एवं यशस्वी विधायक रहे स्व. विमल प्रसाद तिवारी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिवारी जी ने अपने कार्यकाल में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और फर्रुखाबाद की राजनीति में सादगी, ईमानदारी और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मेजर द्विवेदी ने कहा कि तिवारी जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे जन-जन के सच्चे हितैषी और समाज में समानता…

हापुड़:मुख्यमंत्री ने गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की, श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता

हापुड़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा मेले एवं अमरोहा के प्रसिद्ध तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ गंगा का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। सीएम योगी ने मेले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल आस्था और…