भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुई पीसी में सूर्यकुमार यादव का सामना ऐसे सवालों से हुआ जो उनकी खराब फॉर्म की तरफ इशारा कर रहे थे. सूर्या के बल्ले से इस साल टी20 इंटरनेशनल में रन नहीं बने हैं. सूर्यकुमार पिछली 11 पारियों में केवल 100 रन ही बना पाए हैं, जिससे सूर्या की औसत इन 11 मैचों में 9.09 है,…
Month: October 2025
बिहार चुनाव : महागठबंधन के घोषणा पत्र के बाद नीतीश कुमार ने किया पलटवार, कहा- हमने किया है बिहार का विकास
बिहार में 6 और 11 को विधान सभा चुनाव होने हैं, इससे पहले महा गठ बंधन ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सरकार बनने पर किस तरह की और कितनी नौकरियां दे जाएंगी। इस घोषणा के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी सरकार की खूब प्रशंसा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले अशिक्षा, बेरोजगारी और पलायन बिहार की नियति बन गई थी। युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान नहीं थे, युवाओं के सामने…
‘बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री क्यों नहीं हो सकता’, लालू यादव के गढ़ में ओवैसी का तंज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जोर-शोर के साथ अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी इंडिया गठंबधन पर बिहार के मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्रीय मंत्रियों की ओर से दिए गए बयानों की भी आलोचना की. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) को बिहार के गोपालगंज जिले से की. यहां चुनावी जनसभा को संबोधित…
22 घंटे काम करने के बाद मिलती थी इतनी फीस, स्ट्रगल के दिनों पर छलका हितेन तेजवानी का दर्द
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हितेन तेजवानी पिछले 25 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया है. वैसे तो सभी ने कई बार डेली सोप्स के एक्टर्स की टफ शेड्यूल और टाइट डेडलाइन्स की दास्तां सुनी है. अब एक बार फिर हितेन तेजवानी ने दर्शकों संग अपने स्ट्रग्लिंग फेज की कहानी बयां की है. इंडस्ट्री में अपने 25 साल सेलिब्रेट करते हुए हितेन तेजवानी सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी शुरुआती दिनों की कहानी लोगों को…
श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट
भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत में अब सुधार हो रहा है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि स्टार बल्लेबाज की हालत अब स्थिर है और फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए दूसरे मेडिकल अपडेट में कहा गया, ‘श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच (25 अक्तूबर)…
फैमिली, फ्रेंड्स या प्यार नहीं, इस चीज को खोने से डरते हैं सलमान खान, खुद किया था खुलासा
सलमान खान ना सिर्फ अपनी हिट फिल्मों और दबंग अंदाज के लिए बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में शुमार हैं बल्कि अपने लाइफस्टाइल की वजह से भी फैन्स के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं. लेकिन आज हम आपको उनकी फिल्मों या लव लाइफ के बारे में नहीं बल्कि ये बताएंगे कि बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार को आखिर किस चीज से डर लगता है. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने इस डर को लेकर खुद खुलासा किया था. सलमान ने पर्सनल लाइफ से भी…
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश में नया जिला बनने की तैयारी “कल्याण सिंह नगर” के नाम से होगी पहचान
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक पुनर्गठन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार अब एक नए जिले “कल्याण सिंह नगर” के गठन की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह प्रस्तावित जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ के अतरौली और गंगीरी तहसील, जबकि बुलंदशहर जिले की डिबाई तहसील को मिलाकर नए जिले का गठन किया जाएगा। इस सिलसिले में राजस्व परिषद ने दोनों जिलों…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 1,62,486 बूथों पर एक साथ चलेगा अभियान – सभी पात्र नागरिकों के नाम जुड़ेंगे मतदाता सूची में।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध व समावेशी बनाने के लिए राज्य भर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान शुरू किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 12 राज्यों में इस अभियान के द्वितीय चरण के संचालन का निर्णय लिया है, जिनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। प्रदेश में यह विशेष अभियान 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार से शुरू होगा। श्री रिणवा ने बताया कि…
फर्रुखाबाद:निजी अस्पताल में छह माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 मऊदरवाज़ा थाना क्षेत्र के चिलसरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान छह महीने की बच्ची काव्या की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही और इलाज के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक बच्ची की दादी माया देवी ने बताया कि उनकी बहू सरिता देवी, पत्नी आकाश दिवाकर, निवासी लोग़पुर…
फर्रुखाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने 40 लाख की साइबर ठगी का किया खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड फौजी के साथ हुई 40 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 लाख रुपये नकद, 06 मोबाइल फोन (जिनमें 02 iPhone व 04 Android शामिल), 10 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड और एक ऑडी कार (कीमत लगभग 40 लाख रुपये) बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती…
फर्रुखाबाद:सपा नेता के भाई व परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 जनपद फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सातनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वंदेमातरम के छोटे भाई शिवम द्विवेदी और उनके परिवार को पड़ोसियों ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम द्विवेदी पुत्र श्री रामकिशोर द्विवेदी ने थाना कादरी गेट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे अपने मकान के बाहर सीढ़ी का निर्माण कराना चाहते थे। इस निर्माण कार्य का उनके सामने…
फर्रुखाबाद राजकीय आईटीआई में 29 अक्टूबर को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में 29 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में कुल 06 प्रतिष्ठित कम्पनियां भाग ले रही हैं, जिनमें — Suzuki Motor Cycle India Pvt. Ltd. (Gurugram), Koki Automotive Pvt. Ltd. (Gurugram), Vulcan Electron Controls Ltd. (Bhiwadi), Indo Autotech Ltd. (Bhiwadi, राजस्थान), Hi-Tech Gear Ltd. (Gurugram) तथा Purflux Engine India Pvt. Ltd. (MNC, Gurugram, हरियाणा) शामिल हैं। इन कंपनियों में लगभग 300…
फर्रुखाबाद:हत्या के दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी अभियान के तहत एक बड़ा मुकदमा अपने अंजाम तक पहुंचा। थाना कमालगंज क्षेत्र में वर्ष 2009 में दर्ज एक हत्या के मामले में अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रकरण मु0अ0सं0 – 652/2009, वाद संख्या 41/2010, धारा 302, 201, 452, 427 भादवि थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ से संबंधित था। इस मामले में अभियुक्त 1. नन्दू उर्फ बृजकिशोर पुत्र मलखान धोबी एवं 2. सवसुख पुत्र हरदयाल…
फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम में दल की महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पाने के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें — जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला…
फर्रुखाबाद की बेटी रौनक शाक्य ने फिर किया कमाल- 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अक्टूबर 2025 फर्रुखाबाद जिले की होनहार एथलीट रौनक शाक्य ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। “माननीय विधायक खेल स्पर्धा” के तहत आयोजित 100 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) में रौनक ने शानदार गति और कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रौनक शाक्य, जो कि डॉ. विजय शाक्य की पुत्री हैं, पहले भी कई एथलेटिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। लगातार अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने फिर साबित किया…
फर्रुखाबाद: ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य पूर्ण, 13 प्रधान पद समाप्त — अब 580 पंचायतों में होंगे चुनाव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जिले की ग्राम पंचायतों में आगामी प्रधान पद के चुनाव को लेकर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार डीएम के अनुमोदन के बाद अब जिले में कुल 580 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में कुल 593 ग्राम प्रधान चुने गए थे, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा संकिसा और नवाबगंज को नगर पंचायत के रूप में गठित किए जाने के बाद 13 ग्राम पंचायतें इन नगर पंचायतों में सम्मिलित…
फर्रुखाबाद: छठ पूजा पर महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत पंचालघाट पर छठ पूजा के पावन अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत उपस्थित महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 181 (महिला सहायता सेवा) पर कॉल…
फर्रुखाबाद:तहसील परिसर में वकील के साथ अभद्रता, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 कायमगंज तहसील परिसर में एक वकील के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। अधिवक्ता रवि भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला जटवारा, थाना कोतवाली कायमगंज ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी कायमगंज को प्रार्थना पत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को वे अपने भाई राजा उर्फ आदेश की जमानत कराने हेतु एसडीएम न्यायालय कायमगंज गए थे। जमानत प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब वे वापस…
फर्रुखाबाद:छठ पूजा पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया पांचाल घाट का निरीक्षण, दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत पंचाल घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर की गई साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा प्रकाश व्यवस्था आदि का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था…
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्वरित आर्थिक विकास योजना की बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना (Rapid Economic Development Scheme) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थापना (इंफ्रास्ट्रक्चर) सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि विभाग अपने नवनिर्माण एवं विस्तार कार्यों का प्रस्ताव नियमानुसार तैयार कर आगणन सहित प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि…
