कासगंज।विकास भवन कासगंज में बुधवार को इफको द्वारा नैनो उर्वरक एवं जैब उर्वरक आधारित उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने संतुलित फसल पोषण एवं जैब उर्वरकों की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने परंपरागत उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इनके विकल्प के रूप में नैनों उर्वरकों को बढ़ावा देने की बात कही। इफको से राज्य प्रमुख यतेंद्र तेवतिया, जिला प्रबंधक…
Day: October 15, 2025
फर्रुखाबाद: अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध कर कारावास एवं अर्थदंड की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं पैरोकारों को निर्देशित किया गया था। इसके तहत थाना राजेपुर पुलिस टीम और मानीटरिंग सेल ने अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मामले की विवेचना पूरी की। अभियुक्तगण कौशलेन्द्र, शैलेन्द्र, देवेन्द्र पुत्र श्यामवीर, एवं श्यामवीर पुत्र नवाब सिंह, निवासी रामपुर जोगराजपुर, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद, मु0अ0स0 256/2014 वाद संख्या 92/2016 के तहत धारा 323/325/308/34 भादवि0 में संलिप्त पाए गए थे। मामले की…
गुजरात के बड़ोदरा में बड़ा ट्रेन हादसा, ग्रामीणों की चेतावनी भी विफल
बड़ोदरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 गुजरात के बड़ोदरा जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने की खबर सामने आई है। हादसा पंचमहल जिले के गोधरा के पास पांड्यापुरा गांव के नजदीक रेलवे की मुख्य ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) केबल की स्टे ट्यूब और ब्रैकेट ट्यूब टूटने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, उस समय पांड्यापुरा गांव में भागीरथ माइंस के खदान में ब्लास्टिंग की जा रही थी। विस्फोट के दौरान पत्थरों के उड़ने से आसपास भगदड़ मच गई और इसी दौरान एक बड़ा पत्थर पास से गुजर रही रेलवे…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना कादरीगेट क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज थाना कादरीगेट क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क…
फर्रुखाबाद: नगरीय क्षेत्र की 3 उचित दर दुकानों के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 जिला प्रशासन फर्रुखाबाद द्वारा नगरीय क्षेत्र की उचित दर दुकानों के रिक्त स्थानों पर चयन प्रक्रिया आज पूर्ण की गई। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरपालिका फर्रुखाबाद, नगरपंचायत शमशाबाद तथा नगरपंचायत नवाबगंज क्षेत्र की तीन उचित दर दुकानें रिक्त चल रही थीं, जिनके लिए शासनादेश संख्या-7/2019/1359/29-6-2019-162 सा0/2001 दिनांक 05 अगस्त 2019 के प्रस्तर (II) के बिन्दु संख्या-5 के क्रम में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा चयन समिति का गठन किया गया था। समिति के सदस्य इस प्रकार रहे: 1️⃣ अपर जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद:उज्जवला योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों के खातों में निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी राशि अंतरित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खातों में निःशुल्क घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी की धनराशि अंतरित किए जाने का राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद फर्रुखाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया, जिसमें जनपद के मा० जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 उज्जवला लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट सभागार…
फर्रुखाबाद में स्वदेशी मेला-2025 में उमड़ी भीड़, पीएम विश्वकर्मा योजना पर उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर फर्रुखाबाद में जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) का भव्य आयोजन जारी है। आज मेले का सातवां दिन उत्साह और उमंग से भरा रहा, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। आगंतुकों ने स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी की और स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। आज के दिन मेले में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त उद्योग…
फर्रुखाबाद:संविधान व लोकतंत्र की रक्षा को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, निकाली जन आक्रोश रैली
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आज फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर तिराहा से प्रारंभ होकर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। रैली के समापन पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर सौंपा गया। रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि देश में संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य…
फर्रुखाबाद: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेला सम्पन्न, 122 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखा गया। मेले में कुल 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों पर कुल 175 रिक्तियों के सापेक्ष 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए। कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात कुल 122 अभ्यर्थियों का…
फर्रुखाबाद:पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम फर्रुखाबाद द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार बंसल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी, फर्रुखाबाद ने अतिथि महोदय को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जनपद की 09 टीमों ने निःशुल्क पंजीकरण कर प्रतिभाग किया।…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने काम्पोजिट स्कूल न्यामतपुर सरेया में बालिकाओं को किया जागरूक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम ने आज काम्पोजिट स्कूल न्यामतपुर सरेया थाना मऊदरवाजा पहुंचकर छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान और साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित लघु फिल्म दिखाकर महिला…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से आज शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, कायमगंज कंपिल रोड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें मिशन शक्ति टीम द्वारा कॉलेज की छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधों से बचने…
फर्रुखाबाद: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मिशन शक्ति के तहत ‘एक दिन की प्रधानाचार्या’ बनीं गुनगुन शाक्य
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुमारी गुनगुन शाक्य (व्यवसाय–कास्मेटोलाजी) को एक दिन के लिए संस्थान की प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कु० तमन्ना गुप्ता (कास्मेटोलाजी) और नागेन्द्र सिंह (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) को कार्यदेशक नियुक्त किया गया। एक दिन की प्रधानाचार्या कु० गुनगुन शाक्य ने अपने सहयोगी कार्यदेशकों के साथ संस्थान की सभी कार्यशालाओं एवं…
नई दिल्ली:लगातार बढ़ती सोने की कीमतें: आम आदमी की पहुंच से दूर होता ‘शादी का जेवर’
भारत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 देश में शादी चाहे किसी भी वर्ग की हो — सोना (Gold) उसकी शान और परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है। लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि सोना आम लोगों के लिए सपना बनता जा रहा है। कभी मध्यम वर्ग (Middle Class) शादियों के लिए थोड़े-बहुत जेवर बनवा लिया करता था, परंतु अब गोल्ड की आसमान छूती कीमतों ने लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते कुछ महीनों में सोने के दामों में लगातार…
नई दिल्ली:WHO ने भारत में तीन मिलावटी कफ सिरप को लेकर चेतावनी जारी की
भारत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में भारत में बिक रहे तीन मिलावटी कफ सिरप को लेकर चेतावनी जारी की है। इन सिरप्स में शामिल हैं: श्रीसन फार्मास्यूटिकल की – कोल्ड्रिफ (ColdRif) रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स की – रेस्पिफ्रेश टीआर (Respifresh TR) शेप फार्मा की – रीलाइफ (ReLief) WHO ने बताया कि ये तीनों सिरप गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये दवाएँ जानलेवा बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में। विश्व स्वास्थ्य…
नई दिल्ली:आरबीआई ने लॉन्च किया ऑफलाइन डिजिटल रुपया: बिना इंटरनेट के भी होगा डिजिटल पेमेंट संभव
मुंबई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 डिजिटल इंडिया को एक नई उड़ान देते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के दौरान ऑफलाइन डिजिटल रुपया (Offline Digital Rupee) की शुरुआत की है। अब देश के नागरिक बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इस नई सुविधा के ज़रिए यदि आप किसी दूरदराज़ या नेटवर्कविहीन क्षेत्र में हैं, तो भी लेन-देन करना आसान हो जाएगा। बस अपने मोबाइल वॉलेट से क्यूआर कोड स्कैन करें या डिवाइस को टैप करें, और…
कासगंज:टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
कासगंज।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे ने निर्देश पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार से शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया। इससे पूर्व हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध के द्वितीय चरण का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन पूरे जनपद में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। तीसरे चरण के अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक एकत्र होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के जिला…
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति 5.0 के तहत आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सशक्त हुई बेटियां, डीएम बोली अब बेटियां खुद अपनी सुरक्षा की ढाल बनेगी
लखीमपुर खीरी,( द दस्तक 24 न्यूज़ ) मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के लिए बेहद खास रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाएं किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम होगी यह प्रशिक्षण केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि मानसिक दृढ़ता आत्मविश्वास…
फर्रुखाबाद:हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सख्त रुख ,एसपी को प्रयागराज में रुकने का आदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अक्टूबर 2025 इलाहाबाद उच्च न्यायालय में फर्रुखाबाद पुलिस से जुड़ी एक बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) याचिका पर मंगलवार को हुई सुनवाई में अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने बिना एफआईआर दर्ज किए हिरासत में रखे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। सूत्रों के अनुसार एसपी फर्रुखाबाद आरती सिंह अदालत में पेश हुईं, जहां अदालत ने उनसे विस्तृत जवाब मांगा। हालांकि, अदालत एसपी के…
लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना मैलानी की महिला शक्ति टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं को किया गया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में मंगलवार को थाना मैलानी की महिला शक्ति टीम द्वारा अभियान चलाकर, छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके…
