नवरात्रि से पहले केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरों को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. ये नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी, जिसके बाद कई चीजें सस्ती हो जाएंगी. जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक के बाद 3 सितंबर को इसका ऐलान किया गया था और इसके बाद वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. क्या हुए बदलाव? नई दरें वर्ष 2017 में 28 जून को जारी की गई अधिसूचना की…
Month: September 2025
बरेली : आंवला तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजसेवी निहाल सिंह लोधी द्वारा क्रषक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बरेली/आंवला – आंवला स्थित कसुमरा में पवित्र मैथे फेयर एंड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी निहाल सिंह लोधी ने बुधवार को दोपहर चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।समारोह की मुख्य अतिथि साध्वी प्राची दीदी थीं, जिन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि…
बरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रविवार को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
बरेली/आंवला – इस अवसर पर मझगंवा ब्लॉक से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वास्थ्य पखवाड़ा एवं महतारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया।कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “मां का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में माता सीता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति जो अपमानजनक बातें कहीं, उससे देश की हर मां का अपमान हुआ है। माताओं के सम्मान हेतु सरकार ने महतारी बंधन यात्रा शुरू की है। इसके तहत गांव-गांव जाकर माताओं का सम्मान किया…
प्रयागराज: एमएनएनआईटी इलाहाबाद में एआई और अगली पीढ़ी के नेटवर्क पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), इलाहाबाद का कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग 18 से 20 सितंबर, 2025 तक अगली पीढ़ी के नेटवर्क और परिनियोजन योग्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एनजीएनडीएआई-2025) पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में शोधकर्ता, उद्योग जगत के अग्रणी और शिक्षाविद कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, 5जी/6जी संचार, आईओटी और बुद्धिमान नेटवर्क के क्षेत्र में अत्याधुनिक विकास पर चर्चा करने के लिए एक मंच पर आएंगे। शिक्षा जगत और उद्योग जगत के बीच सेतु निर्माण पर विशेष ध्यान देते हुए, इस सम्मेलन…
लखीमपुर खीरी : विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
गोला गोकर्णनाथ – विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर गोला में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोला विधायक ने प्रथम वास्तुकार,निर्माण और सृजन के देवता,भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों सहित क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे श्रमवीर गोला को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का…
लखीमपुर खीरी : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीएचसी बिजुआ में स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारम्भ
गोला गोकर्णनाथ – जिला संगठन के निर्देशानुसार मण्डल बिजुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ पर बुधवार को विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता,जननायक,यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन ”सेवा दिवस” के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख बिजुआ श्रीमती नेहा राज जी व मण्डल अध्यक्ष बिजुआ धीरेन्द्र सिंह जी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। CHC अधीक्षक डॉ सुभाष जी ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।शिविर में मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड आवेदन किया गया।वृद्ध जनों को…
प्रयागराज: त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उ0प्र0 स्वतंत्र देव सिंह जी बुधवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत एवं श्री कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट के सहयोग से दिव्यांगजनों में अर्न्तनिहित सृजनात्मक क्षमता को सार्वजनिक क्षेत्र में उजागर करने तथा उनकी पहुंच जनसामान्य तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं कलाकृतियों के प्रर्दशन हेतु 17 से…
सुपर-4 में भारत के खिलाफ महा-मुकाबले से पहले जानिए पाकिस्तान टीम की 5 बड़ी कमजोरियां
भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर भिड़ने को तैयार है, दोनों ने ग्रुप स्टेज में टॉप 2 का स्थान हासिल कर सुपर-4 में जगह बना ली है. सुपर-4 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार, 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सुपर-4 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले जानिए पाकिस्तान की 5 बड़ी कमजोरियां क्या हैं. —एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच भारत के खिलाफ तगड़ा माना जा रहा था, जबकि अन्य 2 टीमें यूएई और ओमान…
क्रिकेट : बड़ी-बड़ी हांकने वाले पाकिस्तान ने 70 मिनट में किया सरेंडर
एशिया कप 2025 का बुधवार का दिन पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मैदान से ज्यादा राजनीति और ड्रामे से जुड़ा रहा. यूएई के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऐसा हंगामा खड़ा किया कि पूरे टूर्नामेंट का फोकस मैच से हटकर उनकी मांगों पर चला गया, लेकिन जो धमकी PCB ने दी थी, वो महज 70 मिनट भी नहीं टिक सकी और टीम आखिरकार मैदान पर खेलने उतर ही गई. बड़ी-बड़ी हांकने वाले पाकिस्तान की गीदड़ भपकी को आईसीसी ने किसी तरह की तूल ही नही दी.…
सलमान खान क्यों नहीं खाते हैं बीफ?
सलमान खान हमेशा से अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से भी शर्माते नहीं हैं. सलमान अपनी फिटनेस के साथ डाइट को लेकर भी बात करते रहते हैं. जहां कई मुस्लिम सेलेब्स बीफ और पोर्क खाते हैं वहीं सलमान खान ने इन सबसे परहेज किया हुआ है. उन्होंने कई साल पहले खुद एक इंटरव्यू में बीफ न खाने के बारे में बताया था. सलमान खान ने 2018 में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था…
मां के साथ हुआ बुरा बर्ताव, चाचा अनु मलिक ने पिता के गानों का किया इस्तेमाल? अमाल ने खोल डाले कई राज
सलमान खान के इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद से ही अमाल न सिर्फ अपनी गेम स्ट्रेटेजी बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने शो के दौरान कुछ ऐसे राज खोले, जिसने सभी को चौंका दिया। अमाल ने खुलकर बताया कि उनके पिता डब्बू मलिक ने किस तरह उनकी मां के साथ उनके जन्म से पहले ही बुरा बर्ताव किया और किस तरह उनके परिवार ने कई उतार-चढ़ाव देखे। शो में कंटेस्टेंट बसीर अली से बातचीत के दौरान अमाल ने अपने…
बरेली: अलीगंज थाना प्रभारी के चार्ज संभालते ही दुसरे दिन पुलिस ने दहेज हत्या का आरोपी दबोचा।
बरेली/आंवला – थाना अलीगंज पुलिस ने दहेज मृत्यु मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मंडोरा तिराहे के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। गौरतलब है कि 26 अगस्त को वादी हेतराम निवासी खैरपुर, थाना सहसवान (बदायूं) ने थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी बेटी रानी की शादी जनवरी 2025 में विनोद कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी हफिजगंज, थाना अलीगंज से हुई थी। शादी के बाद से ही…
फर्रूखाबाद में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे मरीजों से संवाद स्थापित किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों को पोषण पोटली वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर के बाद मा0…
बरेली – आंवला विधानसभा के अंतर्गत पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में निरामया हॉस्पिटल से गौशाला तक मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘नमो रन’ का आयोजन किया गया।
बरेली/आंवला – यह पहल युवाओं और वृद्धों को फिट रहने, नशा मुक्त रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और एक मज़बूत विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है।उन्होंने सामान्य परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचते हुए यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, परिश्रम और ईमानदारी से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: तीन ओवरलोड ट्रक सीज, भारी जुर्माना वसूला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने आज सुबह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत के नेतृत्व में बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले ट्रकों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया। खनन विभाग ने ₹1,08,000 का जुर्माना लगाया। परिवहन विभाग ने ₹70,000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा, एक ओवरसाइज ट्रक…
फर्रुखाबाद मण्डी समिति ने व्यापारियों को KYC और पासवर्ड सुरक्षा के लिए किया सचेत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधान मण्डी स्थल फर्रुखाबाद, नवीन मण्डी स्थल सातनपुर और अतिरिक्त फल-सब्जी मण्डी स्थल अर्रा पहाड़पुर में कार्यरत थोक एवं आढ़त व्यापारियों को कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा एक अहम निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के 2 सितम्बर 2025 के अंक में प्रकाशित खबर “फर्म संचालकों की जानकारी के बिना मण्डी में काटे जा रहे फर्जी गेटपास” तथा 25 अगस्त 2025 को कोल्ड स्टोरेज मालिक श्री मनोज रस्तोगी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के संदर्भ में जारी…
फर्रुखाबाद: रबी की फसलों की बुवाई के लिए जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध, किसान न करें भण्डारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 रबी की फसलों की बुवाई को ध्यान में रखते हुए जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरकों का अनावश्यक भण्डारण न करें और केवल अपनी आवश्यकता अनुसार ही उर्वरक खरीदें। इस सप्ताह जनपद को यूरिया 25,760 बोरी, सुपर 12,000 बोरी, एनपीके 25,780 बोरी, पोटाश 18,560 बोरी एवं डीएपी 13,000 बोरी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी कर रहे हैं सतत निगरानी जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन सुबह जिला कृषि अधिकारी…
फर्रुखाबाद में किसान दिवस का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई, बैंकिंग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों को नवीन योजनाओं, सुविधाओं और तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। किसानों का स्वागत एवं समस्याओं का समाधान कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक श्री अरविन्द मोहन मिश्र ने किसानों का स्वागत कर किया। उन्होंने पिछली किसान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। साथ ही बताया कि…
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को तमंचा और लूटी गई रकम के साथ दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त गोविन्द पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम पिपरगांव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त के कब्जे से वादिनी से लूटी गई चेन की बिक्री से प्राप्त 10,220 रुपये, एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में चलाए जा…
फर्रुखाबाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 जिला में आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा। धरना-प्रदर्शन में रामनिवास कठेरिया (जिला महामंत्री, बहुजन मुक्ति पार्टी), धनीराम पाल एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, बीएमपी), मोहनलाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा), राधेश्याम संत (जिला अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा), अलबेला प्रताप सिंह यादव, मूंगा लाल वर्मा, रामबाबू वर्मा, बृजनंदन लाल…
