फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के तहत नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज कलेक्ट्रेट परिसर में मिशन शक्ति 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिलाओं की समानता एवं भागीदारी जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी…

फर्रुखाबाद में 29 सितंबर को रोजगार व अप्रेन्टिसशिप मेला, 300 से अधिक पदों पर मौका

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 युवा अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर! राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में 29 सितंबर 2025, दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। 06 प्रमुख कंपनियाँ होंगी शामिल इस मेले में देश की नामी कंपनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें शामिल हैं:TATA Motors Ltd. (जमशेदपुर व पंतनगर) – 50 पद, Hero Motors Ltd. (गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) – 50 पद, Victora Industries Pvt. Ltd. (गुजरात) – 50 पद, Reliance Industries Ltd. (Refinery) (गुजरात) – 50…

फर्रुखाबाद:विश्व पर्यटन दिवस पर श्रृंगीरामपुर में गोष्ठी आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के पर्यटन ग्राम श्रृंगीरामपुर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “पर्यटन एवं सतत् परिवर्तन” पर आधारित इस कार्यक्रम में पर्यटन के महत्व, ग्रामीण विरासत संरक्षण और रोजगार सृजन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह राठौर विधायक भोजपुर तथा विशिष्ट अतिथि आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी फर्रुखाबाद रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत ग्रामीण भजन मंडली…

फर्रुखाबाद:करियर मेला में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया सम्मानित, महिलाओं की भूमिका पर मिला संदेश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में करियर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं महिला थाना टीम ने प्रतिभाग कर बालिकाओं को सम्मानित किया तथा उन्हें समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही महिला सशक्तिकरण संभव है। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है, तभी वे समाज में आत्मविश्वास…

फर्रुखाबाद:असगरपुर में सांसद ने किया वृक्षारोपण, स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत असगरपुर के नगला नान स्थित चिंतामणि अमृतसरोवर पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद सांसद श्री मुकेश राजपूत ने सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही सांसद ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी जनमानस तक पहुँचाया। अपने उद्बोधन में सांसद श्री राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही…

फर्रुखाबाद को औद्योगिक व बुनियादी विकास की दिशा में मिल रहे नए अवसर – सदर विधायक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज शनिवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपने सेनापति स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद जनपद को आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह कदम न केवल क्षेत्र के कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। औद्योगिक विकास पर जोर सदर…

फर्रुखाबाद:शारदीय नवरात्रि पर “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर अभियान आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति (फेज-5.0) के विशेष अभियान के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि पर्व पर बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित लैंगिक समानता विषयक कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लैंगिक समानता के महत्व को रेखांकित किया गया। लैंगिक समानता का तात्पर्य है कि समाज में महिला और पुरुष सहित प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान, अवसर और सुरक्षा प्राप्त हो, जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता हासिल कर…

कासगंज जनपद में युवा महोत्सव कार्यक्रम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक

महानिदेशालय के पत्र सं0 द्वारा संदर्भित पत्रों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकसित भारत युवा नेता संवाद विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के अन्तर्गत माई भारत पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण करा कर ऑनलाइन क्यिज में प्रतिभाग कराने एवं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के अन्तर्गत युवा उत्सव का आयोजन जनपद स्तर पर किये जाने हेतु दिनांक 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2025 तक तिथियों का निर्धारण किया गया है। इस हेतु विकसित भारत युवा नेता संवाद के अन्तर्गत जनपद के…

कासगंज: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना अंतर्गत सेवा पखवाड़ा अभियान में 13 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 सितम्बर, 2025 को विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ द्वारा की गई। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को 13 जोड़ी बैसाखियाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सहायक उपकरण एवं पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने से दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा समाज की मुख्यधारा में…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा ओवैसी पर निशाना, कहा “कांग्रेस और ओवैसी गृह युद्ध कराना चाहते हैं” ?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि ओवैसी, कांग्रेस के साथ मिलकर भारत में “गृहयुद्ध” चाहते हैं। एएनआई से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “वह मुसलमानों के नेता हैं। वह मुसलमानों को भड़काते हैं। वह और कांग्रेस गृहयुद्ध चाहते हैं और कुछ नहीं। वे गजवा-ए-हिंद के पक्ष में हैं और देश को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने वाला है। हमारे पूर्वजों ने गलती की थी। अगर…

इंसानों का खून पीने आया थामा, स्त्री से बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी फिल्म ?

बॉलीवुड फैंस को दीवाली पर ‘थामा’ का तोहफा मिलने वाला है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। आज मूवी का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। थामा मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का अगला चैप्टर है। इसमें स्त्री, मुंज्या, भेड़िया और स्त्री 2 शामिल हैं। थामा रोमांस, कॉमेडी और हॉरर का अनूठा मिश्रण है। थामा इस साल की सबसे बड़ी और सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक है। थामा का ट्रेलर आज बांद्रा फोर्ट…

एशिया कप फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव पर ICC ने लगाया जुर्माना

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज मैच में राजनीतिक बयान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जुर्माना लगाया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत की जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता में खड़ी है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच बेहद तनाव वाले माहौल में खेला गया था और भारत में…

प्रयागराज : मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मण्डल के महिला व पाक्सों अधिनियम से संबंधित 05 अभियोगो में सजा करायी गयी

मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा अपर निदेशक अभियोजन विश्वनाथ त्रिपाठी के साथ प्रयागराज मण्डल के चारों जनपदों के आपराधिक मामलों की समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त महोदया के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल के चारों जनपदों में महिला व पाक्सो एक्ट से संबंधित 5-5 अभियोगों में, इस तरह से कुल 20 मुकदमों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक माह के भीतर सजा कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समीक्षा में अपर निदेशक अभियोजन के द्वारा बताया गया कि अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से मण्डल के 5 अभियोगो में अभ्युक्तों…

फर्रुखाबाद में ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत साइकलोथॉन आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान पर जोर

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के विशेष चरण (फेज-5.0) के तहत एक भव्य साइकलोथॉन (मेगा इवेंट) आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थिति में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट…

फर्रूखाबाद में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक, बैंकों के खराब सीडी रेशियो पर नाराज़ हुए जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों के सीडी रेशियो की समीक्षा की गई, जिसमें कई बैंकों का प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया। बैठक में इंडियन बैंक का सीडी रेशियो सबसे कम 17 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा का 27 प्रतिशत, केनरा बैंक का 32.38 प्रतिशत, इंडियन ओवरसीज बैंक का 32.61 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक का 32.92 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ…

लखनऊ:सुरक्षित कार्यस्थल, सशक्त नारी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया, जबकि 22 से 25 सितम्बर के बीच विभिन्न आयोजनों के माध्यम से कुल 3,85,681 लोग जागरूक हुए। कार्यक्रमों में POSH अधिनियम 2013 (यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) पर विशेष कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। विशेषज्ञों…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति फेज-05 की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान मिशन शक्ति फेज-05 की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, वहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने दिए निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि–सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें। आयोजित होने वाली रैलियों में पुलिस बल और एम्बुलेंस की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जनजागरूकता…

फर्रुखाबाद: गैंगेस्टर एक्ट और हत्या के मामले में अपराधियों को सजा, पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकारों के अथक प्रयास से दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर अदालत ने कठोर दंड सुनाया। पहला मामला: गैंगेस्टर एक्ट थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मु0अ0स0 102/2004, वाद संख्या 438/2025, धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त 1. ऋषीपाल पुत्र अतिराज सिंह तथा 2. शिवसरन पुत्र…

मिर्जापुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत पैराडाइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में जागरूकता सत्र आयोजित।

मिर्जापुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पैराडाइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिर्जापुर थाने की थानाध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला, साइबर क्राइम सेल से उप-निरीक्षक अंजली सिंह एवं थाने के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। थानाध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला ने अपने संबोधन में मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि…

फर्रुखाबाद में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 ओम हरी मंदिर नवाबगंज रोड, महमदपुर, सहपुरा, भगौना में आध्यात्मिक वातावरण गूंज रहा है। यहां दिनांक 22 सितंबर 2025 से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म, भक्ति और आध्यात्म का रसपान कर रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। इसमें श्रोताओं को धर्मग्रंथों के अद्भुत प्रसंग सुनने के साथ-साथ जीवन में उनके महत्व को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। कथावाचन में बताया गया कि…