लखनऊ, 5 सितम्बर को शोषित इंकलाब के महानायक भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस सम्यक पार्टी के तत्वावधान में भारत लेनिन के शहादत स्थल कुर्था, जनपद अरवल, बिहार; बुद्धनगर, मझगवां, प्रयागराज और इटावा, उत्तर प्रदेश में मनाया गया। भारत लेनिन के शहादत स्थल कुर्था में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्यक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भंते शीश मणि कुमार, प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज कुमार, अरवल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जहानाबाद जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह और गौतम कुमार, दिनेश सिंह, गब्बर सिंह, मनोज वर्मा सहित सम्यक पार्टी के अनेक…
Day: September 5, 2025
पीलीभीत: भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने जुलूस का पुष्प वर्षा करके किया स्वागत।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में ईद ए मिलाद नवी पर्व पर मुस्लिम समाज ने नगरवासियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से जुलूस निकाला। इस जुलूस की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्प वर्षा करके निकाले गए जुलूस का भव्य स्वागत किया।तथा सभी ने उन्हें इस पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जुलूस बिलसंडा जामा मस्जिद से निकल कर बिलसंडा थाने, तिकुनिया पार्क, ईदगाह से होते हुए वापस बिलसंडा मस्जिद में समाप्त हुआ।यह जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाला…
कासगंज: गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का होगा आयोजन
गंगा सम्मान 2025 हेतु आरंभ नामांकनप्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक जिला गंगा समिति कासगंज संजीव कुमार ने बताया कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उ0प्र0 द्वारा गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित करना है, जिन्होंने प्रदेश में गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस क्रम में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से जिला गंगा समितियों…
फर्रुखाबाद: किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने देंगे –सदर विधायक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 जनपद में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आज एक अहम पहल हुई। फर्रुखाबाद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है और खाद उपलब्ध कराने…
100 रुपये में मिल रहे हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के टिकट, जानिए कहां से करें बुक
12 साल बाद भारत विमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए तैयार है, 30 सितंबर को भारतीय टीम और श्रीलंका टीम के बीच पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. इससे पहले यहां भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा, इसमें श्रेया घोषला अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी. ओपनिंग मैच के साथ राउंड-रॉबिन स्टेज के सभी मुकाबलों के टिकट ऑनलाइन आ गए हैं. आईसीसी विमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 का मेजबान भारत है जबकि पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी. भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में ही…
विश्व कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें, चोट के कारण बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. टीम की भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं. उनकी जगह असम की उमा छेत्री को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज करके जानकारी दी कि यास्तिका भाटिया को विशाखापत्तनम में आयोजित टीम इंडिया के प्रशिक्षण शिविर के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी है. मेडिकल…
‘कुली’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की ये फिल्म
‘कुली’ की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट अमेज़न प्राइम वीडियो के एक्स हैंडल (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) के माध्यम से की गई.शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया है, “देवा, साइमन और दहा की गाथा के साथ झूमने के लिए तैयार हो जाइए कुली ऑन प्राइम, 11 सितंबर” इसके साथ ही, प्लेटफ़ॉर्म ने रजनीकांत के किरदार देवा को दर्शाते हुए एक पोस्टर भी जारी किया, जो लोकेश कनगरात द्वारा निर्देशित इस फिल्म के क्लाइमेक्स का एक सीन है, ओटीटी पर रिलीज़ के करीब होने के साथ, ‘कुली’ अब तमिल,…
द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ रहे हैं कीकू शारदा? जानें क्या बोले कॉमेडियन
ऐसी खबरें आ रही थीं कि नए शो में जाने के लिए कीकू शारदा पुराने शो को छोड़ रहे हैं. इसी के साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कृष्णा अभिषेक के साथ उनका झगड़ा हुआ है, इसलिए वो शो छोड़ रहे हैं. लेकिन ये सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं. उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कीकू शारदा ने कपिल के शो के मौजूदा सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है. उनका कोई काम बाकी नहीं है, कोई अचानक शो से…
प्रयागराज:विशेष मतदाता दिवस का आयोजन 07 सितंबर को
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के अन्तर्गत पात्र/अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जाने, पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी मतदाता की प्रविष्टि में संशोधन किये जाने तथा पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज अपात्र मतदाताओं का नाम नियमानुसार विलोपित किये जाने हेतु दिनांक 07.09.2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक विशेष मतदाता दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन प्रत्येक बी0एल0ओ0 अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक सुसंगत पंचायत निर्वाचक नामावली, संबंधित…
कासगंज: पटियाली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज नगरिया छावनी में तब्दील
जनपद कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा में लगभग तीन बजे के लगभग नवाबगंज नगरिया मृतक राजकुमार शव गांव में जैसे ही पहुंचा वैसे गांव के लोग मृतक शव देखने के लिए इकट्ठे हुए ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने का प्रयास किया गया ग्रामीण पुलिस को सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे लेकिन पुलिस द्वारा भीड़ समझा बुझा कर शांत कर दिया गया हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों को जवाबी कार्यवाही में दोनों अपराधी शमशुल असलम को गिरफ्तार कर लिया गया और बहा पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता अनुज को पुलिस ने…
पीलीभीत: बिलसंडा में धूमधाम से किया गया गणेश विसर्जन।
पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के थाना बिलसंडा में गणेश मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव का गणपति विसर्जन के साथ समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया की जयघोषों के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गणपति मूर्ति का खन्नोत नदी में विसर्जन किया गया।इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता श्री सुमित गुप्ता जी और मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य जी ने गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया। तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री डीके गुप्ता जी ने…
प्रयागराज: सांसद फूलपुर/अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षता व मा0 सांसद भदोही की सहअध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
प्रयागराज : सांसद फूलपुर/अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) श्री प्रवीण पटेल की अध्यक्षता व डॉ0 विनोद कुमार बिन्द-मा0 सांसद भदोही की सहअध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन तय, मिलेगा पारदर्शी भर्ती का लाभ
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। लंबे समय से न्यूनतम वेतन और असुरक्षित भविष्य को लेकर आवाज़ उठा रहे लाखों कर्मचारियों के लिए यह फैसला किसी राहत से कम नहीं है। अब न केवल भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा, बल्कि सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन की गारंटी भी तय कर दी गई है। चार श्रेणियों में बंटे पद, तय हुआ न्यूनतम वेतन सरकार…
फर्रुखाबाद:मतापुर का मुख्य मार्ग जलभराव से बेहाल, बच्चों की शिक्षा पर संकट।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 ग्राम पंचायत पिपरगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम मतापुर का मुख्य मार्ग इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बरसात शुरू होते ही यह मार्ग तालाब का रूप ले लेता है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस कच्चे मार्ग पर फिसलकर गिर रहे हैं। यही रास्ता चार-चार स्कूलों तक जाता है, जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान गांव के लोग बताते हैं कि बरसात…
फर्रुखाबाद:नई व्यवस्था में बदलता स्वरूप: पुलिस बनी आमजन की सहारा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 पुलिस की कार्यशैली में बदलाव और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगी है। जनपद फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देश में हो रही जनसुनवाई में इसका उदाहरण देखने को मिला। जनसुनवाई के दौरान एक बुज़ुर्ग मां अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचीं। उनकी परेशानी सुनते ही जनसुनवाई कर रहे क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी कुर्सी छोड़ दी और खुद बूढ़ी मां के पास जाकर उनकी व्यथा सुनी। समस्या को…
फर्रुखाबाद में 3.60 लाख डुप्लीकेट मतदाता, बिगड़ सकते हैं चुनावी समीकरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 जिले की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से की गई जांच में 3 लाख 60 हजार 344 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। यह सभी मतदाता एक से अधिक स्थानों पर वोट डालने के पात्र पाए गए हैं। इनमें कई ऐसे लोग भी हैं जिनके नाम शहर और गांव दोनों जगह दर्ज हैं। कायमगंज तहसील ब्लॉक नवाबगंज: वास्तविक मतदाता 1,12,962 | डुप्लीकेट 27,841 ब्लॉक शमसाबाद: वास्तविक…
फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 गंगा नदी के विकराल रूप के चलते फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में भयंकर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई गाँव पानी से घिर गए हैं और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बिलावलपुर, दौली की मड़ैया, दिलीप की मड़ैया, ढटा की मड़ैया, हरी की मड़ैया सहित कई बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुँचकर हालात का जायजा लिया। सांसद राजपूत ने प्रभावित परिवारों से…
लखनऊ:लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, समाज को किंग मेकर बनाने का आह्वान-कुशवाहा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ स्थित कार्यालय चौक पर लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस की संध्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज को यदि सम्मान और अधिकार चाहिए तो जोश और होश के साथ एकजुट होकर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने बिहार में समाज को किंग बनाने की दिशा में संघर्ष किया था, इसी…
गोरखपुर में ₹2,251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात।
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में ₹2,251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गीडा आवासीय योजना एवं औद्योगिक योजना के भूखण्डों के आवंटन पत्र भी लाभार्थियों को वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश का कोई भी नौजवान रोजगार के लिए अपनी पहचान छुपाने को मजबूर नहीं है। उन्होंने कहा, “आज का उत्तर प्रदेश युवाओं…
फर्रुखाबाद:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी श्यामवीर पुत्र रमेश चन्द्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वर्तमान में ग्राम भगौतीपुर, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है तथा उसका स्थायी पता ग्राम धर्मपुर भैंसार, थाना कम्पिल,…
