चित्रकूट:मुख्यमंत्री ने जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का अनावरण किया

चित्रकूट:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट की पावन धरा पर पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। कृषि विज्ञान केंद्र, गनीवां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय नानाजी देशमुख की कर्मस्थली को श्रद्धा से नमन किया और चित्रकूट को “संस्कृति, भक्ति और विकास की त्रिवेणी” बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि न केवल श्रीराम के वनवास की साक्षी रही है, बल्कि महर्षि वाल्मीकि और भारद्वाज जैसे ऋषियों की तपस्थली…

कन्नौज:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण, महिला बैरक में फल वितरित व किया पौधरोपण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आज जिला कारागार कन्नौज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार की समस्त बैरकों एवं बंदियों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान महिला बैरक में सभी महिला बंदियों को फल वितरित किए गए। साथ ही जेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने अवगत कराया कि कारागार में नियमित रूप से चेकिंग की जाती है…

कन्नौज:अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के जेवरात, नगदी, लग्जरी गाड़ियाँ व अवैध शस्त्र बरामद

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 जुलाई 2025 थाना गुरसहायगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्जनपदीय चोरों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी किये गये लगभग 3.5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 19,650 रुपये नगद, दो लग्जरी वाहन (होंडा सिटी व महेन्द्रा रेक्स्टन) और दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण…

बहराइच:प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने उठाई आवाज: अपहृत युवकों पर हुए हमले की सीबीआई जांच व NSA लगाने की मांग

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हुए चंदन मौर्य उर्फ शिवम (निवासी खालेबाग मिर्जापुर) व मोहित मौर्य उर्फ विकास (निवासी आढ़ीपुर दशरथपुर) के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है। परिषद ने इसे हिंदू युवाओं के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया है और मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने, दोषियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाने और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को तत्काल हटाने की मांग की है। घटना का विवरण मिली…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई 1 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में प्रदेश भर में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मेरापुर क्षेत्र के एक पुराने मामले में प्रभावी पैरवी और सतत निगरानी के चलते न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर दंडित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त प्रेम बाबू जाटव पुत्र रामवीर निवासी सिठौली, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध थाना मेरापुर में मु0अ0सं0 153/2000 अंतर्गत धारा 279,…

फर्रुखाबाद:ठेका सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में सफाई मजदूर संघ ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 जुलाई 2025 स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने वार्ड संख्या 2 व 21 में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। ज्ञापन में बताया गया कि इशा पुत्री दिलीप, बृजेश पुत्र राजेश और अनीता पत्नी मूलचंद विगत कई समय से सफाई कार्य में पूरी निष्ठा से कार्यरत थे, लेकिन उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के हटा…

रायबरेली:जन अधिकार पार्टी का ‘चलो गांव की ओर’ अभियान कंसमीरा गांव में पहुँचा, ग्रामीणों से जुड़ी पार्टी।

यबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी के ‘चलो गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत आज जनपद रायबरेली के कंसमीरा गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा सामाजिक न्याय एवं गांव के विकास पर विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि “जन अधिकार पार्टी का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है।” उन्होंने…

फर्रुखाबाद:पट्टी दारापुर से पहली डाक कांवड़ यात्रा निकली, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 तहसील अमृतपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी दारापुर गांव से पहली बार भव्य डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक यात्रा पांचाल घाट से प्रारंभ होकर पटना देवकली स्थित शिव मंदिर तक गंगाजल पहुंचाने हेतु निकाली गई। इस विशेष यात्रा की अगुवाई हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं ने की, जिन्होंने आस्था और उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। यात्रा बुधवार सुबह 11:30 बजे पांचाल घाट से प्रारंभ हुई और लगभग 3 घंटे की पैदल दूरी तय कर दोपहर 2:50…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में असलहे और उपकरण बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 शमसाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा, पिस्टल, जिंदा कारतूसों के साथ भारी मात्रा में शस्त्र निर्माण के उपकरण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष शमसाबाद तरुण सिंह एवं उनकी टीम ने मुखबिर की…

फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ओवरलोड ट्रक सीज, लाखों का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खनन एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आज बघार क्षेत्र में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिला खनन अधिकारी श्री संजय प्रताप तथा एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत के नेतृत्व में यह औचक कार्रवाई सुबह से ही शुरू की गई। इस अभियान के दौरान तीन ऐसे ओवरलोड ट्रक पकड़े गए, जिनकी खनन विभाग में रॉयल्टी जमा नहीं थी। तीनों ट्रकों को सेंट्रल जेल पुलिस चौकी पर सीज कर…

फर्रुखाबाद:इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में हड्डी एवं दांत जांच शिविर आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आज जिला न्यायालय परिसर में हड्डी एवं दंत जांच हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला जज श्री नीरज कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने रेड क्रॉस समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन व न्यायालय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। जिला जज ने बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में रेड क्रॉस समिति द्वारा आयोजित दूसरा शिविर है,…

फर्रुखाबाद:भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में नए तालाब निर्माण व जैविक खेती पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि व जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की नई परियोजनाओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रतिनिधिगण,…

प्रयागराज :तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थी 5 अगस्त तक संस्थान में लें प्रवेश

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ द्वारा संस्थान में प्रवेश सत्र 2025 – 26 हेतु तृतीय चरण की चयनित सूची प्राप्त हो गई है। चयनित अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte पर अपने बुलावा पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित होकर अंतिम निर्धारित तिथि के पूर्व संपर्क…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग व्यापार समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

पीलीभीत/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समिति/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा एवं व्यापार बन्धु समिति बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समयान्तर्गत विभाग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्र श्रम प्रवर्तन विभाग 01, कृषि विभाग 08, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड 22, राजस्व 13, अग्निशमन 02, उ0प्र0 विद्युत परिषद 04, वाटमाप 08, रजिस्ट्रार फर्म सो0 एवं चिट्स 03 एवं आबकारी विभाग के 03 लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये…

प्रयागराज कृषि विभाग की नई पहल

राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजनान्तर्गत जनपद प्रयागराज को 400 निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट प्राप्त हुए हैं। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों द्वारा मिनीकिट प्रदर्शन हेतु निःशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जायेगा। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर आवेदकों के मध्य ऑनलाईन लाटरी के माध्यम से लाभार्थी का चयन किया जायेगा। इसके उपरान्त चयनित कृषकों को पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट दिया जायेगा। उक्त मिनीकिट हेतु दिनांक 01.08.2025 से 15.08.2025 तक कृषि विभाग के पोर्टल…

प्रयागराज: अभ्युदय एवं विकसित भारत’’ के सम्बंध में संगोष्ठी का किया गया आयोजन

अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा महानिदेशक उपाम व एसआईआरडी लखनऊ एल0 वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के साथ ‘‘अभ्युदय एवं विकसित भारत’’ के सम्बंध में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी- अजय कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रशिक्षु आईएएस, प्रो0 जटाशंकर तिवारी, निदेशक एमएनआईटी आर0एस0 वर्मा, प्रो0 श्रीमती मीनाक्षी जोशी, प्रो0 पुर्णेन्दु मिश्रा, डॉ0 अनुभा, उप निदेशक सिविल…

लखीमपुर खीरी : सांप मामले में अरविन्द पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुए केस में खुद को निर्दोष बताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

गोला गोकर्णनाथ – अरविन्द गारमेंट्स गोला के मालिक रीलबाज अरविन्द की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं अरविन्द ने बताया सावन माह में नागपंचमी के दिन सपेरों के मेरी दुकान आने पर अरविन्द ने सर्पों को गले में डालकर नांगदेवता का आशीर्वाद लिया और दान दक्षिणा दी यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गाय जिस पर वन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 के तहत अरविन्द पर केस…

लखीमपुर खीरी : मृतक सुहेल की हत्या की घटना का थाना फ़रधान पुलिस ने किया खुलासा

लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान के नेतृत्व में थाना फरधान पुलिस द्वारा दिनांक 28.07.2025 को थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम गुलरिया खुर्द में मिले मृतक सुहेल अली पुत्र जमालुदीन निवासी मुडिया मिश्र थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी उम्र 23 वर्ष की हत्या कर ई०-रिक्शा लूटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 30.07.2025…

लखीमपुर खीरी – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज का छात्र सीआरपीएफ में चयनित

गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला के पूर्व छात्र गगन वर्मा का चयन सीआरपीएफ में हुआ है गगन वर्मा ने एस०एस०सी० जी०डी० परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर यह पद प्राप्त किया है तथा वर्तमान समय में जोधपुर राजस्थान में तैनात है गगन वर्मा ने कक्षा 2 से इण्टर तक की शिक्षा विद्यालय से प्राप्त की तथा वह विद्यालय के नियमित छात्र रहें हैं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2018 में 77% अंक प्राप्त किये तत्पश्चात गगन वर्मा ने कानपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर 72% अंक…

पीलीभीत:राज्य आयुक्त ने कोर्ट में 62 दिव्यांग जनों की सुनवाई करते हुए आदेश किए ।

पीलीभीत राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो0 हिमांशु शेखर झा, उपायुक्त शैलेन्द्र सोनकर जी द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं को मौके पर जाकर त्वरित समाधान करने में क्रम में जनपद पीलीभीत के गाॅधी सभागार में मोबाईल कोर्ट का आयोजन किया गया। मोबाईल कोर्ट में विधि अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी व अन्य सहायेगी स्टाॅफ उपस्थित रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिटी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व…