फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 जनपद में खरीफ सत्र 2025-26 के लिए यूरिया, पोटाश एवं सुपर फास्फेट जैसे प्रमुख उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों की मांग के अनुसार इस सप्ताह जनपद को 22,222 बोरी यूरिया, 8,000 बोरी पोटाश तथा 8,000 बोरी सुपर फास्फेट प्राप्त हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आवश्यकतानुसार आपूर्ति लगातार की जा रही है। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रतिदिन प्रातः जिला कृषि…
Month: August 2025
फर्रुखाबाद:गंगा का बढ़ा जलस्तर, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड में
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 जनपद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ते पानी से गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को तहसील सदर के नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विकास खंड कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला, खेम रेंगाई और चाचूपुर में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और…
लखीमपुर खीरी : एसपी को विद्यालय की छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र,लंबी उम्र और खुशहाली की करी कामना
लखीमपुर खीरी – रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न विद्यालय सनातन धर्म बालिका इण्टर कॉलेज,पंडित दीन दयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज,पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्या मन्दिर,आर्य कन्या डिग्री कॉलेज व स्कोलर वर्ल्ड कॉलेज की छात्रओं ने पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा को राखी बांधी।इस अवसर पर छात्राओं ने उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है बल्कि यह आपसी विश्वास स्नेह और सुरक्षा के गहरे…
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गोला गोकर्णनाथ – वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जब बहने अपने भाइयों की कलाई पर रखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है बदले में भाई अपनी बहनों को अपनी रक्षा का वचन देते हुए उपहार देते हैं यह पर्व भाई बहन के प्यार और सुरक्षा के बंधन को मजबूत करता है। सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व जो भाई…
कासगंज: वर्षा को देखते हुए व गंगा का जलस्तर बढ़ते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन गांव का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ग्राम मूंज खेड़ा नगला दुर्जन एवं नगला जय किशन बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव वासियों बात करते उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का उन्हें भी भरोसा दिया।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में कोताही न हो और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राहत शिविरों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, चिकित्सा सुविधा और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर…
पीलीभीत:बिलसंडा में भाजपा कार्यकर्ता 12 अगस्त को निकलेंगे तिरंगा यात्रा।
बिलसंडा: पीडब्ल्यूडी गेस्टहउस में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल कार्यशाला में बिलसंडा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बिलसंडा मंडल की कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला मंत्री आयुष मिश्रा जी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोगों में देश भक्ति की भावना को प्रोत्साहन करते हुए हर घर तिरंगा लहराने को बढ़ावा देना है। तिरंगा…
फर्रुखाबाद: कमालगंज में पुलिस मुठभेड़: लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लूट के तीन आरोपी पकड़े गए। दो अपराधी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए, जबकि तीसरे को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अगस्त 2025 को कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय निवासी श्री यदुनाथ सिंह सोमवंशी से तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन, अंगूठी तथा Oppo 3x 5G मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में थाना कमालगंज पर…
स्मृति ईरानी बनी टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, हर एपिसोड की वसूल रहीं इतनी मोटी फीस
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ स्मृति ईरानी ने टीवी पर कमबैक किया है. इस शो ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर धाक जमा दी है और इसी के साथ स्मृति ईरानी भी तुलसी विरानी के किरदार में दर्शकों की चहेती बन गई हैं. वहीं उनकी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की भी चर्चा हो रही है. बता दें कि कमाई के मामले में उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शो के…
रजनीकांत की ‘कुली’ है जबरदस्त, श्रुति हासन ने लूटी महफिल, आ गया पहला रिव्यू
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर लोगों में खूब तगड़ा बज है. फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. ‘कुली’ को लोकेश कनागराज ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फैंस में इसे लेकर खूब एक्सपेक्टेशन हैं. ‘कुली’ में रजनीकांत का ऐसा अवतार देखने को मिलने वाला है जो आजतक किसी ने नहीं देखा होगा. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है और उससे पहले ही इसका पहला रिव्यू वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से लोगों में और…
टेस्ट ड्रॉ के बाद भारत और इंग्लैंड एक बार फिर आमने-सामने, ECB ने जारी किया शेड्यूल
टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच मैदान पर फिर से हलचल मचने वाली है, इस बार मुकाबला होगा टी-20 फॉर्मेट का, जो अपनी रफ्तार और रोमांच के लिए जाना जाता है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद अब टीम इंडिया जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का शेड्यूल पहले ही घोषित कर दिया था. यह सीरीज 1 जुलाई…
स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली रेप केस में गिरफ्तार, मैच के दौरान यूके पुलिस ने उठाया
पाकिस्तान क्रिकेट से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. इंग्लैंड दौरे पर गए पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली को UK पुलिस ने रेप केस के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है. उन पर आपराधिक मामला दर्ज कर उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है, अगर उन्हें जमानत मिलती भी है तो शायद इसी शर्त पर मिलेगी कि वह जांच पूरी होने तक देश नहीं छोड़ सकते. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी उन्हें सस्पेंड कर दिया है. पाकिस्तान ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए 24 साल के…
फर्रुखाबाद:जाहरवीर गोगा जी महाराज के ऐतिहासिक मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में लिए गए अहम निर्णय
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 जनपद में हर वर्ष की भांति इस बार भी जाहरवीर गोगा जी महाराज का ऐतिहासिक मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों और कानून-व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (ADM) अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में मेला आयोजन से जुड़े कई नियमों में बदलाव की घोषणा की गई। ADM अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष मेले के दौरान केबिल लाइन नहीं काटी जाएगी, जिससे…
लखनऊ:साइबर अपराध के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस की निर्णायक पहल,राज्य व केंद्र के सहयोग से तैयार होगी ठोस रणनीति।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने की। बैठक में एडीजी साइबर क्राइम यूपी श्री बिनोद कुमार सिंह, भारत सरकार की I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) के CEO श्री राजेश कुमार तथा IG Threat Analytics Unit श्रीमती रूपा एम. प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस…
लखनऊ:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, भदोही, कौशांबी, चित्रकूट, जालौन, आगरा आदि जनपदों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित नगरी निकाय एवं विद्युत विभाग…
प्रयागराज:संगठित अपराध के अंत का संकल्प — STF की कार्रवाई में कुख्यात शूटर आशीष रंजन उर्फ छोटू ढेर
प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध के विरुद्ध चल रही विशेष कार्यबल (STF) की मुहिम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात शूटर और सुपारी किलर आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू को प्रयागराज में STF ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई राज्य सरकार की ‘संगठित अपराध के अंत का संकल्प’ नीति के अंतर्गत की गई है, जिसके तहत प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ❖ कई राज्यों में फैला था अपराध का जाल ढेर हुआ अपराधी छोटू,…
फर्रुखाबाद:265वां सालाना उर्स 9 अगस्त से — सूफी संत की दरगाह पर दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 लोको कैंट फतेहगढ़ की ऐतिहासिक और गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक दरगाह हज़रत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा में इस वर्ष 265वां सालाना उर्स ए मखदूम 9 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक बड़े ही अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया जाएगा। इसकी जानकारी दरगाह परिसर में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह और नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम उर्फ मोहम्मद मियां ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशभर से हज़ारों जायरीन…
नई दिल्ली:UPI हमेशा मुफ्त नहीं रह सकता- RBI गवर्नर की टिप्पणी ने डिजिटल पेमेंट पर नई बहस छेड़ी
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 देश की डिजिटल भुगतान क्रांति की रीढ़ बन चुके यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लेकर एक अहम बयान सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया है कि भविष्य में UPI ट्रांजेक्शन हमेशा मुफ्त नहीं रह सकते, और अंततः इसकी लागत उपभोक्ताओं या व्यवसायों को वहन करनी पड़ सकती है। गवर्नर मल्होत्रा ने यह टिप्पणी बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने स्पष्ट किया, “यह अभी भी…
लखनऊ:उप्र पावर कारपोरेशन के कार्मिकों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण, चतुर्थ श्रेणी को भी मिलेगा प्रोन्नति का अवसर
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अपने कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण और प्रोन्नति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। इस संबंध में आज पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शक्ति भवन में आयोजित कार्मिक विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। अध्यक्ष डॉ. गोयल ने कहा कि किसी भी संस्था की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि उसके सभी संवर्गों के कर्मचारियों को…
फर्रुखाबाद:त्यौहारों के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई। डॉ. संजय सिंह ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं राहगीरों…
फर्रुखाबाद:ग्राम नवादा में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, वर्षों से समाधान का इंतजार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम नवादा में जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन दुश्वार कर दिया है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव इतना गंभीर है कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। यही रास्ता न केवल ग्रामीणों के लिए बल्कि गांव में आने-जाने वाले बाहरी लोगों के लिए भी…
