मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा व स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण की रक्षा तथा आने वाले समय में विभिन्न गम्भीर बीमारियों से बचाव में ग्रीन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह प्लाण्ट प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में एक नया प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश का पहला तथा देश का दूसरा प्लाण्ट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से…

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में रीजेन्सी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश व प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक परिवर्तन आया है। जनपद गोरखपुर में 260 बेडेड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें एक छत के नीचे कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, कैथ लैब, 80 बेडेड आई0सी0यू0 आदि से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अस्पताल के मॉडर्न ओ0टी0 में इंफेक्शन की सम्भावना नगण्य होगी।…

इटावा:- जनपद के ब्लॉक चकरनगर मे आदमखोर तेंदुआ का आतंक ?

कई महीनों से व्याप्त है सैकड़ो लोग घायल हो चुके है और सैकड़ो पालतू जानवर घायल होने के साथ ही मौत का शिकार हो चुके है।यहाँ तक कि गत दिवस चकरनगर के उपजिलाधिकारी की गाड़ी के सामने से ही आदमखोर तेंदुआ निकल चुका है। आदमखोर तेंदुआ के हमले की इस विकराल समस्या को लेकर जिला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण आदमखोर तेंदुआ का आतंक प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है क्या प्रशासन को ओर प्रमाण की आवश्कता है…

कितनी है सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति, कहां-कहां से कमाई करते हैं ?

सूर्यकुमार यादव को लेकर खबर है कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और एशिया कप 2025 में वही टीम इंडिया के कप्तान होंगे. सूर्या की कुछ दिन पहले सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार की ब्रांड वैल्यू बढ़ रही है और उनकी कमाई भी. जानिए सूर्यकुमार की कुल संपत्ति और इससे जुड़ी अन्य डिटेल. पिछले साल मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ में रिटेन किया लेकिन इस साल उनकी आईपीएल कमाई में…

पोस्टपोन होगी ‘बॉर्डर 2’? सनी देओल ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा ?

सनी देओल की इस साल एक बड़ी फिल्म रिलीज हो चुकी है. पर उससे भी बड़ा धमाका करने के लिए वो तैयार हैं. लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों का काम निपटा रहे हैं. जल्द रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में वो हनुमान बनेंगे. उससे पहले 15 अगस्त के मौके पर सनी पाजी ने Border 2 का पोस्टर शेयर किया. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई. उनकी फिल्म को 22 जनवरी, 2026 में लाने की प्लानिंग हुई है. पर अब भी कुछ कंफर्म नहीं है कि फिल्म उसी दिन रिलीज होगी…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन, जनपद फतेहगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पुलिस लाइन के परिसर में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का…

फर्रुखाबाद: प्रभारी चौकी नखास इमरान फरीद ने चौकी परिसर स्थित मंदिर पर धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए चौकी नखास थाना कोतवाली के प्रभारी इमरान फरीद ने अपनी चौकी परिसर में बने मंदिर पर बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने स्वयं श्रीकृष्ण की…

फर्रुखाबाद : घर में घुसे चोर विरोध करने पर युवक को मारी गोली, परिजन बोले- पुलिस लापरवाही से बेखौफ हैं बदमाश

शमसाबाद में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।फर्रुखाबाद जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ हो गए हैं। ताजा मामला शमसाबाद के मोहल्ला नगला गोदाम का है, जहां शुक्रवार आधी रात को चोर रामअवतार के घर में घुस गए। परिजनों के जाग जाने पर रामअवतार का पुत्र अमलेश (19)…

लखनऊ:सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात लंबी चली और दोनों के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। हालांकि अभी तक इस मुलाकात की आधिकारिक जानकारी या…

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-2 का लोकार्पण, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा जाम से राहत

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाली बहुप्रतीक्षित परियोजनाएँ अब हकीकत बनने जा रही हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का लोकार्पण करेंगे। करीब ₹11,000 करोड़ की लागत से निर्मित यह परियोजनाएँ दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था में गेमचेंजर साबित होंगी। अब सिंघु बॉर्डर से दिल्ली एयरपोर्ट तक की यात्रा, जो घंटों के जाम में फंस जाती थी, केवल 40 मिनट में पूरी होगी। साथ ही, मुकरबा…

कन्नौज पुलिस की बड़ी सफलता : लूट की वारदात का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 जनपद की थाना तालग्राम पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का खुलासा कर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, नगदी, पीड़ित का आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है। घटना का विवरण 14 अगस्त 2025 को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 167/600 पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित बृजेश कुमार यादव निवासी जनपद देवरिया की तहरीर पर…

लखनऊ:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य समारोह आयोजित।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख किया और कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति को निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। यही संदेश न केवल जीवन का आधार है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों और संविधान के मूल कर्तव्यों की भावना से भी…

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी ने ₹645 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज मथुरा में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹645 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मथुरा वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से पुनः यह संकल्प लिया जा रहा है कि धर्म, संस्कृति और विकास के संगम से सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण…

फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायका ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम रौकरी, भैंसरी, बहावलपुर, बौराबंगस नगर एवं रायपुर चिनघटपुर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से भेंट की। इस दौरान विधायक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री किटें जरूरतमंद परिवारों को वितरित कीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन सतर्क, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना नवाबगंज क्षेत्र में पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद भर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें निडर होकर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने…

फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 को सिंचाई विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे का निशान पार किए हुए है। लो‍हिया सेतु (पांचालघाट) पर गंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे दोनों समय 137.50 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से 0.40 मीटर अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर बह्मदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर सुबह और शाम दोनों समय 136.95 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से 0.15 मीटर नीचे है।…

शाहजहांपुर में हथौड़ा चौराहा पर नायक जदुनाथ सिंह स्मृति द्वार का हुआ लोकार्पण

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 आज जिला पंचायत द्वारा निर्मित हथौड़ा चौराहा–हथौड़ा स्टेडियम मार्ग पर परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्मृति द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर द्वार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शौर्यगाथा और देशभक्ति हमेशा नई…

मैनपुरी :पेट्रोल पंप मालिक के साथ दबंगो ने की मारपीट

विछवा थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर में एक दलित महिला की निर्माणाधीन दुकान पर गांव के ही कुछ दबंग लेटर डाल रहे थे। जानकारी होने पर महिला अपने पति व बेटे के साथ मौके पर पहुंचे तो चल रहे लेटर के काम को रुकवाया। उक्त दबंग लोगों ने गाली गलौज के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडों व सरिया से पीड़िता के पति व पुत्र को मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली…

जनपद हरदोई की विधानसभा सवायजपुर में समाजवादी पार्टी की हुई पी डी ए चौपाल

हरदोई_: समाजवादी पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई भी मौका छोड़ने वाली नहीं है जिसकी तैयारी अभी से पार्टी ने पी डी ए चौपाल लगाकर छोटी-छोटी जनसभाएं करना शुरू कर दिया है 154 विधानसभा सवायजपुर का जब से गठन हुआ है तब से इस विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा है भाजपा यहां से कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पर टिकट देकर दाव लगती है तो वहीं समाजवादी पार्टी अभी तक पदमरागसिंह पम्मू यादव को टिकट देकर दाव आजमाती रही लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी ने पी डी…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 अमृतपुर विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम कटरी तौफीक, गाड़िया हैवतपुर, अचानकपुर एवं अजीजाबाद में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में हर संभव मदद देने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न किया जाए तथा बाढ़ प्रभावित…