फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 आकांक्षा समिति के तत्वावधान में बाढ राहत सामग्री आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वंदना द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई बाढ पीड़ितो की सहायता हेतु भोजन सामग्री कपड़े आदि का वितरण किया गया जनपद फर्रुखाबाद में गंगापर क्षेत्र में भयंकर बाढ़ के द्वारा जनजीवन पूर्ण रुप से अस्तव्यस्त हो गया है । जिलाधिकारी फर्रूखाबाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सहायता कार्यक्रम किये जा रहे हैं । आज आकांक्षा समिति द्वारा आटा चावल दाल चाय पत्ती चीनी नमक आलू आदिभोजन…
Day: August 24, 2025
कन्नौज में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जनपद में हाल ही में घटित अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें और पीड़ितों…
कन्नौज पुलिस ने चालकों को किया जागरूक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु रविवार को तिर्वा कस्बे के गांधी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं अन्य यातायात पुलिस कर्मियों ने टैंपो, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को रोककर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाया कि सड़क पर चलते समय निर्धारित गति सीमा, सही लेन, यात्री क्षमता तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना आवश्यक है। साथ ही बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, हेलमेट…
कन्नौज में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का पैदल गश्त
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तिर्वा ने रविवार को थाना तिर्वा क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पैदल गश्त का मुख्य…
फर्रुखाबाद में एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़), 24 अगस्त 2025 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से किया गया। यह सेंटर फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई, जहानगंज-फर्रुखाबाद हाईवे रोड पर स्थापित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा जी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर मुख्य जिला कृषि अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसानों को मिलने वाली सुविधाएँ इस सेंटर की स्थापना का…
लखनऊ:सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, विधायक पूजा पाल के बयानों पर जताई आपत्ति।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 कौशाम्बी जनपद की चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती पूजा पाल के हालिया बयानों ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। सोशल मीडिया और प्रेस में दिए गए उनके वक्तव्यों पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें निराधार, अमर्यादित और भाजपा प्रेरित करार दिया है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि पूजा पाल को राजनीति में पहचान और सम्मान दिलाने का काम सपा ने ही किया था। संकट की घड़ी में पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर संभव…
फर्रुखाबाद:उज्जैन जंक्शन पर सांसद मुकेश राजपूत ने रेलवे एसोसिएशन पदाधिकारियों संग की बैठक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज उज्जैन जंक्शन पर ऑल इण्डिया रेलवे सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं व सुझावों को विस्तार से रखा। सांसद राजपूत ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि कार्यकुशलता और सुविधाओं में सुधार…
फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायत पिपरगांव में सफाई कर्मी की मनमानी, महीनों तक नहीं होती सफाई– ग्रामीण परेशान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद ग्राम पंचायत पिपरगांव में तैनात सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी पिछले 6 महीने से गांव में सफाई करने नहीं आया, जिससे नालियां बजबजाने लगी हैं और चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन प्रधान हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ देते हैं कि पूरे पंचायत में…
शाहजहांपुर को मिली बड़ी सौगात– विकास प्राधिकरण कार्यालय का हुआ उद्घाटन
शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जिले के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मा० वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना से अब शहर का विकास योजनाबद्ध और आधुनिक मानकों के अनुरूप होगा। बेतरतीब निर्माण और अव्यवस्थित विकास पर रोक लगेगी तथा आर्किटेक्चर और प्लानिंग के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।…
कन्नौज: परिवार परामर्श केन्द्र ने दो परिवारों को टूटने से बचाया
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) ने दो बिखरते हुए परिवारों को जोड़कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में शनिवार को दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव व सीमा यादव की उपस्थिति में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। काफी समझाइश और मध्यस्थता के बाद दोनों परिवार आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ–साथ…
कन्नौज:इन्दरगढ़ पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद की इन्दरगढ़ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना इन्दरगढ़ पुलिस टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त 1. रामबाबू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम उमर्दा, थाना इन्दरगढ़, उम्र करीब 57 वर्ष। 2. इन्द्रपाल पुत्र…
कन्नौज में डग्गामार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, दो वाहन सीज
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी मय टीम ने शनिवार को कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो डग्गामार वाहनों को सीज कर थाना तिर्वा में दाखिल किया गया। साथ ही बसों, ऑटो/टेंपो और मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि…
कन्नौज पुलिस की कार्रवाई : थाना सौरिख पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अजय पुत्र सुरेश नट निवासी ग्राम डिगरी, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (उम्र करीब 37 वर्ष) को वाद संख्या 417/09, धारा 379/411 भादवि में वांछित पाए जाने पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0…
कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामदगी में शामिल हैं– ₹1,76,000/- नकद, 13 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 04 चेक बुक, 04 पैन कार्ड, 02…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया बड़ा फेरबदल, चार निरीक्षक व एक थानाध्यक्ष का तबादला।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने चार निरीक्षकों और एक थानाध्यक्ष का स्थानांतरण कर दिया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। तबादलों का विवरण इस प्रकार है– 1️⃣ उपनिरीक्षक अजब सिंह – अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष मेरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2️⃣ निरीक्षक राजेश कुमार – प्रभारी यूपी-112 से स्थानांतरित होकर अब प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बनाए…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शमसाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल पुनर्गठन योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गति…
बिहार के मखाना किसानों से राहुल गांधी की मुलाक़ात: मेहनतकश बहुजनों की मेहनत, मुनाफ़ा बिचौलियों की झोली में
बिहार:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिसे मखाने की धरती कहा जाता है, दुनिया के कुल उत्पादन का करीब 90 प्रतिशत मखाना अकेले उगाता है। यह राज्य की शान और वैश्विक स्तर पर पहचान का प्रतीक है। लेकिन इसी मखाने की खेती करने वाले किसान-मज़दूरों की ज़िंदगी बेहद दयनीय है। किसानों की आपबीती: “मेहनत हमारी, फायदा दूसरों का” तालाबों और खेतों में दिन-रात धूप और पानी में पसीना बहाने वाले किसान आज भी गरीबी और उपेक्षा झेल रहे हैं। बड़े शहरों और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में यही मखाना 1000 से…
रायबरेली:उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, रायबरेली प्रदीप कुमार विश्वकर्मा निलंबित
रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितताओं की शिकायतों के बाद शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से उनके कार्यकाल को लेकर सवाल उठ रहे थे। औद्योगिक इकाइयों की निगरानी, पर्यावरणीय मानकों के पालन एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित जिम्मेदारियों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उच्च अधिकारियों ने जांच बैठाई थी। जांच रिपोर्ट में…
फर्रुखाबाद: चिलसरा मार्ग पर आवारा जानवर की दर्दनाक मौत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 चिलसरा मुख्य मार्ग पर एक आवारा जानवर की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों का मानना है कि यह मौत भूख और प्यास से हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जानवर को कई दिनों से चारा और पानी नहीं मिला, जिसके चलते वह तड़प-तड़पकर दम तोड़ गया। आवारा जानवरों की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। सड़क और गलियों में घूमते ये मवेशी अक्सर भोजन, पानी और आश्रय की कमी से मर जाते हैं। इसके अलावा, उन्हें समय…
गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी नई सौगात, ‘कल्याण मंडपम्’ का किया उद्घाटन
गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों एवं जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन धरती गोरखपुर में मानबेला एवं राप्तीनगर विस्तार योजना के अंतर्गत निर्मित ‘कल्याण मंडपम्’ का उद्घाटन कर इसे जनता-जनार्दन को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को गरिमा और सहजता के साथ मनाने…
