बिलसंडा/पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के ब्लाक बिलसंडा में दिनांक 14 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के बिलसंडा मंडल अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह जी का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। श्री सतनाम सिंह जी को वहां उपस्थित सभी परिजनों,मित्रगणों , संबंधियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जी को उपहार भी भेंट किए गए। वहां पर सभी ने एक-एक करके श्री सतनाम सिंह जी को केक खिलाया। श्री सतनाम सिंह…
Day: August 14, 2025
लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर प्रदर्शनी का शुभारंभ, बलिदानियों को नमन
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 से आरंभ किए गए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ को इस वर्ष भी पूरे देश में भावपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को हमारे इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय से जोड़ना है, जब 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन ने करोड़ों लोगों के जीवन को गहरे घाव दिए थे। इसी कड़ी में आज लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस…
फर्रुखाबाद में दलित शिक्षक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दलित शिक्षक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियों का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद जिले में शिक्षा जगत में आक्रोश फैल गया है। मामला शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा, फर्रुखाबाद का है, जहां सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त 2025 की सुबह करीब 10 बजे कॉलेज के प्रबंधक पीयूष कुमार (पुत्र गजेंद्र पाल सिंह राठौड़) ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर बिना किसी कारण…
फर्रुखाबाद में बाढ़ से तबाही पर भाकियू स्वराज का हल्ला बोल, प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने आज मोहल्ला जवाहरगंज, कायमगंज स्थित कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आपात पंचायत बुलाई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मंजेश यादव ने किया। पंचायत में प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना ने जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा नदी की बाढ़ से हुई तबाही प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। सक्सेना ने कहा कि जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और लेखपालों ने समय रहते किसानों को बाढ़ की सही…
फर्रुखाबाद:दबंगों ने महिला व परिजनों से की मारपीट, जान से मारने की धमकी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव हैबतपुर गढ़िया में दबंगों द्वारा महिला और उसके परिजनों से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी देवी पत्नी मांशाराम ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही आकाश राजपूत पुत्र राम कुमार नामक दबंग व्यक्ति कई महीनों से उसे परेशान कर रहा है और आए दिन फोन करके धमकी भरी बातें करता है। रजनी…
फर्रुखाबाद में किसानों की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, लिंक एक्सप्रेसवे व गंगा नदी पर बांध की मांग ?
आज दिनांक 13 अगस्त को राष्ट्रीय आह्वान पर फर्रुखाबाद में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सात किलोमीटर लंबी इस यात्रा में किसानों ने लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध और गंगा नदी पर बांध निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा का समापन सातनपुर आलू मंडी में हुआ, जहां किसानों ने पंद्रह सूत्रीय राष्ट्रीय ज्ञापन और पंद्रह सूत्रीय जिला स्तरीय ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। यात्रा में जनपद के सातों ब्लॉकों से किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष…
कन्नौज:परिवार परामर्श केन्द्र ने बचाए दो बिखरते परिवार, फिर जुड़ा रिश्तों का बंधन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण) में आज एक बार फिर रिश्तों को टूटने से बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव और महिला आरक्षी सीमा यादव की उपस्थिति में दोनों पक्षों की आपसी बातचीत कराई गई। केंद्र की मध्यस्थता और सकारात्मक प्रयासों के चलते दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया। पति-पत्नी ने आपसी मनमुटाव भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया…
कन्नौज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों को दिलाई ई-शपथ
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज कन्नौज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में प्रमोद कुमार तिवारी (प्रभारी थाना AHT) मय टीम एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक महेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ कस्बा कन्नौज के स्कूलों, मेडिकल दुकानों और बस स्टैंड सहित कई जगह पहुंचे। यहां लोगों को नशे के दुष्प्रभाव…
कन्नौज में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु उच्चस्तरीय गोष्ठी, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर जोर
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जनपद कन्नौज में आज पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी त्यौहारों, तिरंगा यात्रा, जुलूस तथा साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्री आलोक सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र श्री हरीश चन्दर ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित शाखा प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी में निर्देश दिए गए कि…
कन्नौज पुलिस कार्यालय के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 जनपद कन्नौज में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस कार्यालय, कन्नौज के विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार भवन का भव्य उद्घाटन श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पुलिस लाइन, कन्नौज में आरटीसी संचालित होने के कारण वहां मौजूद विभिन्न शाखाओं — जैसे सीसीटीएनएस, पासपोर्ट सेल, एएचटी थाना, मॉनिटरिंग/सम्मन सेल, रिट सेल आदि…
फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों पर कसा शिकंजा, 3 नमूने जांच हेतु संग्रहित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 आगामी स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की रोकथाम के लिए छापामार कार्रवाई की। यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम, जिसमें श्री शिवदत्त सिंह, श्री अरुण कुमार मिश्र और श्री दुग्ग मोहन गुप्ता शामिल थे, ने शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण कर तीन प्रतिष्ठानों से…
औरैया में रक्षाबंधन पर रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात ,भाई ने बहन से किया बलात्कार, फिर की हत्या
औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार के दिन औरैया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ बलात्कार कर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के कुछ ही घंटों पहले बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि बलात्कार के बाद आरोपी भाई ने अपनी बहन की हत्या कर…
ऋतिक-NTR की ‘वॉर 2’ से पहले ये 3 फिल्में भी 14 अगस्त को हुईं रिलीज, किसने छापे कितने करोड़
लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार फैंस का इंतजार पूरा हुआ और थिएटर्स में लग गई है ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2. फैंस दोनों सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. ये पहला मौका है जब ये दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. ऐसे में आज का दिन दोनों ही सितारों के लिए काफी खास है. ये पहला मौका नहीं है, जहां 15 अगस्त के मौके पर ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म…
RJD में शामिल हो सकता है बीजेपी का यह विधायक! तेजस्वी आवास के बाहर देखे गए ?
बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज है। इसी बीच बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव चर्चा में है। बीजेपी विधायक को राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के आसपास देखा गया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी के आवास के पास एक काले रंग की गाड़ी खड़ी थी, इस गाड़ी में मिश्री लाल यादव बैठे हुए थे। वहीं उनके बेटे तेजस्वी के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मियों से बातचीत करते भी नजर आए। इसके बाद विधायक मिश्री लाल को लेकर अटकलें तेज हो गई है। क्या मिश्री लाल राजद में शामिल…
50 ओवर का वनडे मैच सिर्फ 5 गेंद में खत्म, 49.1 ओवर रह गए शेष और जीत गई टीम ?
क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. इसमें कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है. ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. जी हां, एक वनडे मैच में एक टीम ने सिर्फ पांच गेंद में ही जीत दर्ज की है. यह वनडे मैच पूरे 50 ओवर का था. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. पर, हैरान होइये, लेकिन शक मत करिए, क्योंकि ऐसा सच में हुआ है. यह वाक्या आईसीसी पुरुष अंडर-19…
फर्रुखाबाद:गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग, फर्रुखाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। माप के अनुसार, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोहमिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 137.50 मीटर दर्ज किया गया। इसी तरह, रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है और बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर जलस्तर सुबह 8 बजे 137.60 मीटर मापा गया। बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में…
फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को मिली स्वीकृति, जनसामान्य के लिए उपलब्ध
(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 नगर मजिस्ट्रेट/नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई 2025 को भेजे गए पत्र के तहत फर्रुखाबाद–फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति जीआईएस आधारित अमृत योजना के अंतर्गत दी गई है। महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) में शहर के विकास, आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, यातायात एवं बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक प्रावधान शामिल हैं। योजना का मानचित्र अब जनसामान्य की जानकारी और अवलोकन के लिए नियत…
फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2025 को फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर और महिला वर्ग में 3 किलोमीटर की दूरी के लिए होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे स्व. ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ के मेन गेट से होगा। निर्धारित मार्ग में मिलिट्री चौराहा, मिलिट्री अस्पताल, आरआरसी कैंटीन के सामने से चांदमारी, फिर मिलिट्री के नए गेट तक दौड़ आयोजित की जाएगी।…
फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे भव्य कार्यक्रम, राज्य मंत्री सुरेश राही होंगे मुख्य अतिथि।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष जनपद मुख्यालय पर विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री, कारागार विभाग श्री सुरेश राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निजी सचिव, मा० राज्य मंत्री के पत्रानुसार श्री राही 15 अगस्त 2025 को प्रातः 09:30 बजे निरीक्षण भवन, फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे 10:00 बजे कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 09:55 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से…
इटावा : ताखा तहसील के कस्बा ऊसराहार में संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जलाया गया पुतला
दिन बुधवार शाम करीब 7 बजे भारत ब्रिटेन नीतियों मुक्त व्यापार मुक्त समझौते के पुतले प्रतिलिपि फूंकने का कार्यक्रम किया गया जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया आज दिन बुधवार शाम समय करीब 7 बजे ऊसराहार कस्बा के मेन तिराहा पर पुतला फूंका गया इस मौके पर मौजूद रहे जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता वरिष्ठ महासचिव अश्विनी शाक्य जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान डॉक्टर जिला सचिव जीतू यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रमोद ,रामचंद्र शाक्य ,महेश यादव ,संदीप शर्मा आसाराम शाक्य ,और आदि लोग मौजूद रहे
