कासगंज : जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद कासगंज में चल रहे अवैध प्रसव केंद्रों पर छापा मार कार्यवाही चिकित्सा विभाग के कार्यो के पर्यवेक्षण हेतु नामित उप जिलाधिकारी न्यायिक कासगंज श्री शुशांत सांवरे, चिकित्सा विभाग से डॉ उत्कर्ष एवं टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सहावर अवन्ति नगर स्थित अवैध प्रसव केंद्र सावित्री नर्सिंग होम, बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, निरीक्षण के दौरान गर्भपात एवं प्रसव में उपयोग में लाई जा रही प्रतिबंधित दवा आदि पाई गई, जिस पर टीम के द्वारा तत्कालिक कार्यवाही करते हुए अवैध नर्सिंग होम…
Day: August 5, 2025
कासगंज:उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्री मती रेनू गौड़ का महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रम कल
कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्री मती रेनू गौड़ आज 06 अगस्त 2025 को सुबह 10:10 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र, बढ़ारी कला, ब्लॉक सहावर का निरीक्षण, सहावर तहसील में सुबह 11:00 बजे महिला जनसुनवाई करेंगी। उसके उपरांत अपराह्म 02:30 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहावर का निरीक्षण करेंगी ऐसी महिलायें जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं वह त्वरित न्याय के लिये एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित के लिये जनसुनवाई में अपनी समस्या के विवरण सहित उपस्थित हो
सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक की लहर , कई बड़े नेताओं ने जताया दुख ?
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. मंगलवार को उनके निधन की खबर के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, किसान नेता राकेश टिकैत, हिसार सांसद ब्रिजेन्द्र सिंह समेत तमाम राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है. सत्यपाल मलिक के राजनीतिक योगदान और बेबाक रवैये को याद करते हुए नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. अखिलेश यादव का शोक संदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…
रायबरेली : 48 घंटे से हो रही जोरदार बारिश में जमीन धंस गई
जिले के नगर पंचायत परशदेपुर में लगातार दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद एक बड़ी घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 10 के शुक्लाना मुहल्ले में आज सुबह कुएं और मंदिर के बीच लगभग 20 फीट जमीन धंस गई है। स्थानीय निवासी कमलेश मौर्य ने बताया कि कल शाम तक वहां कुछ भी असामान्य नहीं था। लेकिन आज सुबह जब लोगों ने देखा तो कुएं और मंदिर के बीच की मिट्टी बैठ गई थी। इस घटना से पूरे मुहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों चौराहर ढाईघाट एवं अजीजाबाद, तहसील कायमगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं और नदी कटान की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों को कटान से बचाने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील गांवों…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी मेघा रूपम का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने आज परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण से जुड़ी एजेंसियों, परियोजना प्रबंधन इकाई और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर (ATC), कार्गो टर्मिनल,…
फर्रुखाबाद:हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 हज यात्रा 2026 के लिए इच्छुक मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर अब 07 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जुलाई 2025 से जारी…
दिल्ली के VIP इलाके में हुई घटना पर आतिशी ने उठाया सवाल, सांसद सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या होगा ?
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक कांग्रेस सांसद की चेन स्नैचिंग पर सोमवार को कहा कि यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद सुधा आज सुबह करीब छह बजे तमिलनाडु भवन के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी सोने की चेन छीन ली और भागने से पहले उनके कपड़े फाड़ दिए। प्रेस वार्ता में आतिशी ने कहा कि एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले वीआइपी इलाके में एक सांसद के साथ…
ये है 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म, विदेश में भी गाड़े झंडे ?
मोहित सूरी की ‘सैयारा’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचा रही है। म्यूजिकल रोमांटिक को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और यह 300 करोड़ कमाने वाली पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसमें दो नए लीड एक्टर्स ने काम किया है। लेकिन आज हम उस फिल्म की बात करेंगे जो 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने…
93 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, जीता पांचवा और आखिरी टेस्ट ?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए आखिरी टेस्ट मैच में दमदार वापसी की। मोहम्मद सिराज ने पांचवें दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए और भारतीय टीम की झोली में जीत डाल दी। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए। इसके साथ ही तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुई। भारत ने 93 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 सालों के इतिहास में भारत ने…
कन्नौज: दुष्कर्म के वांछित आरोपी मोनू शाक्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के थाना छिबरामऊ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू शाक्य पुत्र राकेश शाक्य, निवासी ग्राम सरायदायम गंज, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 28 वर्ष है और उसके विरुद्ध थाना छिबरामऊ में मुकदमा संख्या 155/25 धारा 3(5)/70(2)/352/351(2)…
प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री जी ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों के सम्बंध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक, सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य जी बाढ़ क्षेत्रों एवं बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण करने के पश्चात सर्किट हाउस के सभागार में बाढ़ से निपटने की तैयारियों के सम्बंध में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम जिलाधिकारी से मां गंगा एवं यमुना के जलस्तर एवं अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी ली। जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अभी जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन जलस्तर के बढ़ने की गति में कमी आयी…
जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य
जलस्तरगंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 86.11 (+04)2. छतनाग- 85.41 (stable) (4 hrs)गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी02. छतनाग-84.738 मी0गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी02. छतनाग-88.030 मी0यमुना नदी का जलस्तर-1. नैनी- 86.12 (+04) (4 hrs)यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्लासदर-50- कछार मऊ/सरैया, राजापुर देह माफी, असदुल्लापुर मो0बाद, बेली कछार, बेली उपरहार, बघाडा जहरूद्दीन, बघाडा बालन, मेहदौरी कछार, शिवकुटी, चांदपुर सलोरी उपरहार, सादियाबाद कछार, चिल्लापटटी, अराजी बारूद खाना कछार, आराजी जोधवल, अराजी बारूद खाना उपरहार, गोविंदपुर, चांदपुर…
नई दिल्ली:सेवानिवृत्त IAS अधिकारी एस. राधा चौहान को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की बनीं नई चेयरपर्सन
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 केंद्र सरकार ने प्रशासनिक दक्षता और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश कैडर की सेवानिवृत्त वरिष्ठ IAS अधिकारी एस. राधा चौहान को कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) की नई चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उन्हें 1 अगस्त 2025 से आगामी तीन वर्षों के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक सेवा में रही हैं सशक्त भूमिका में एस. राधा चौहान 1988 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी रही हैं। अपने तीन दशकों से अधिक…
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश में ड्रोन संचालन पर कड़ी निगरानी: 2023 की सुरक्षा नीति का सख्ती से क्रियान्वयन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई “ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति, 2023” का जनपद स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ड्रोन संचालन को सुरक्षित, नियंत्रित और पारदर्शी बनाना है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। नीचे इस नीति के प्रमुख बिंदुओं की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की जा रही है— ड्रोन पंजीकरण की सख्त व्यवस्था प्रदेश के प्रत्येक पुलिस थाने में एक विशेष ड्रोन पंजीकरण रजिस्टर रखा गया है,…
फर्रुखाबाद:राज्य महिला आयोग की सदस्य 06 अगस्त को जम्पद में करेंगी महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी 06 अगस्त 2025 को फर्रुखाबाद जनपद के दौरे पर रहेंगी। उनके नेतृत्व में जिले में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न मामलों की सुनवाई करना और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। दो सत्रों में होगा कार्यक्रम: यह एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा— ★प्रथम सत्र (सुबह): महिला जनसुनवाई जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रचलित प्रकरणों और…
फर्रुखाबाद:जिला रैंकिंग में गिरावट पर भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद की खराब प्रदर्शन रैंकिंग—जुलाई माह में आई 61वीं स्थिति—को लेकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक के दौरान डीएम द्विवेदी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय में पहुंचने के बाद सबसे पहले आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का…
ग्रेटर नोएडा:शख्स के खाते में अचानक आए 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए, बैंक और पुलिस में मचा हड़कंप!
ग्रेटर नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आम व्यक्ति के खाते में अचानक 1,13,55,00,00,00,00,000 रुपए ट्रांसफर हो गए। यानी कुल 36 अंकों (डिजिट) की यह धनराशि देखकर न सिर्फ खाता धारक बल्कि बैंक कर्मचारी और साइबर एक्सपर्ट भी स्तब्ध रह गए। यह राशि भारत के कुल बजट से भी कई गुना अधिक है! ★मामला क्या है? जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के एक निवासी ने जब अपने बैंक अकाउंट की जांच की, तो उनके होश…
फर्रुखाबाद : जिला चिकित्सालय में बंदी की मृत्यु के प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के जिला कारागार में निरुद्ध सिद्धदोष बंदी राजेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी गुजीपुर, थाना अछल्दा, जिला इटावा (वर्तमान में औरैया), की दिनांक 10 जून 2025 को उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में मृत्यु हो गई थी। इस संदिग्ध मृत्यु के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद के आदेश संख्या 830/जे.ए.-बीस-विविध/2025-26 दिनांक 16.06.2025 के अंतर्गत उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) को मजिस्ट्रेट जांच के लिए नामित किया गया है। मजिस्ट्रेट जांच के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 26.05.2025 को पत्र संख्या 2055/अ.उ.जि.म.-(सदर)/मजि.जांच/2025 के…
