फर्रुखाबाद:वर्मा/म्यांमार बुद्ध विहार के विहाराधिपति पूज्य भिक्षु एस.नंदा जी को श्रद्धापूर्वक किया गया संघदान।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जनपद के ऐतिहासिक व पवित्र स्थल संकिसा स्थित वर्मा/म्यांमार बुद्ध विहार में आज का दिन विशेष रूप से पुण्य और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर विहार के विहाराधिपति पूज्य भिक्षु एस. नंदा जी को श्रद्धालुओं द्वारा संघदान अर्पित किया गया। संघदान बौद्ध परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पुण्यदायक कृत्य माना जाता है, जिसमें भिक्षु संघ को भिक्षुजीवन के लिए आवश्यक सामग्री श्रद्धापूर्वक प्रदान की जाती है। संघदान कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रामवीर शाक्य,  सुमनलता शाक्य, संघमित्रा, और शीलेन्द्र कुमार…

फर्रुखाबाद:धम्मालोको बुद्ध विहार संकिसा में पूर्व प्रधानाचार्य सरदार सिंह शाक्य ने भिक्षु संघ एवं अनुयायियों को किया भव्य भोजन दान कार्यक्रम।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जनपद के ऐतिहासिक एवं बौद्ध धर्म के पवित्र स्थल संकिसा स्थित धम्मालोको बुद्ध विहार में आज एक भव्य भोजन दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भिक्षुगण, बुद्ध अनुयाइयों  ने सहभागिता की। इस आयोजन की मुख्य विशेषता यह रही कि भोजन दान मैनपुरी जनपद से पधारे गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य सरदार सिंह शाक्य द्वारा किया गया। 85 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षाविद् सरदार सिंह शाक्य…

कुली’ क्यों है ‘वॉर 2’ से बेहतर, इन 5 कारणों से रजनीकांत पड़ेंगे ऋतिक रोशन पर भारी ?

साउथ सिनेमा के थलाइवा यानि रजनीकांत की कुली साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसके ट्रेलर का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। अब आखिरकार कुली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रजनीकांत तो धांसू लग ही रहे हैं उनके साथ फिल्म के बाकी कलाकारों का लुक भी शानदार है। कुली में रजीकांत के साथ नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र और श्रुति हासन नजर आएंगे वहीं आमिर खान का इसमें शानदार कैमियो है। कुली ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 के साथ रिलीज…

सचिन तेंदुलकर का लाइव मैच क्यों नहीं देखते थे सुंदर पिचई , ओवल में कमेंट्री करते हुए खोला राज ?

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट मैच ने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा भारत अब सीरीज बराबर करने की पूरी उम्मीद कर रहा है. पहली पारी में 23 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड के सामने 374 रन के जीत का लक्ष्य रखा. यशस्वी जायसवाल के शतक और आकाश दीप, रवींद्र जडेज और वाशिंगटन सुंदर की फिफ्टीज ने भारत को जीत की राह दिखा दी है. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के इस अंतिम टेस्ट को लेकर उत्साह…

फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों के दिये निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पंखियन की मड़ैया (तहसील सदर) एवं तीसराम की मड़ैया (तहसील अमृतपुर) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ तथा कटान से उत्पन्न हालातों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग को निर्देशित किया कि कटान से प्रभावित गाँवों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए…

प्रयागराज : राजकीय बाल गृह किशोर में 10 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण का हुआ समापन

दिनांक 02.08.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संजीव कुमार के निर्देशानुसारद राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) में 10 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बालकों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाकर किया गया। यह दस दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण यूनाइटेड यूनिवर्सिटी झलवा प्रयागराज के आतिथ्य संकाय द्वारा किया गया। 10 दिन की पाक कला प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त प्रशिक्षित बालकों को वाइस चेयरमैन, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सतपाल गुलाटी, दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज ,श्रीमती शिखा चौधरी प्रधान…

जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य जलस्तर

गंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 84.96 (+12) (4 hrs)2. छतनाग- 84.32 (+12) (4 hrs)गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी02. छतनाग-84.738 मी0गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी02. छतनाग-88.030 मी0यमुना नदी का जलस्तर-1. नैनी- 85.06 (+16) (4 hrs)यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्ला सदर-40- कछार मऊ/सरैया, राजापुर देह माफी, असदुल्लापुर मो0बाद, बेली कछार, बेली उपरहार, बघाडा जहरूद्दीन, बघाडा बालन, मेहदौरी कछार, शिवकुटी, चांदपुर सलोरी उपरहार, सादियाबाद कछार, चिल्लापटटी, अराजी बारूद खाना कछार, आराजी जोधवल, अराजी बारूद खाना…

लखीमपुर खीरी : पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी,ब्लॉक सभागार कुंभी में गोला विधायक की मौजूदगी में उपस्थित लोगों ने सजीव संबोधन को सुना

गोला गोकर्णनाथ – आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 9.70+ करोड़ किसानों को ₹20,500+ करोड़ की धनराशि का हुआ हस्तांतरण। शनिवार को गोला के ब्लॉक सभागार कुंभी में गोला विधायक अमन गिरी एवं ब्लॉक खंड अधिकारियों की मौजूदगी में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त के विमोचन में दिए जा रहे सजीव संबोधन को सुना गया। गोला विधायक अमन गिरी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया गया और…

लखीमपुर खीरी : डीएम, एसपी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई इस दौरान आए हुए फरियादियों की भीड़ में 69 समस्याएं पहुंची जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका है। फरियादियों की समस्याओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना…

लखीमपुर खीरी – राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना अनमोल गुप्ता के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही

शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना पलिया जनपद खीरी के अभियुक्त गैंग लीडर अनमोल गुप्ता पुत्र लाला उर्फ शिवकुमार गुप्ता निवासी मो0 बाजार प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी के विरुद्ध 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गैंग लीडर अनमोल गुप्ता…

कासगंज के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति मंे तहसील पटियाली के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने,…

कासगंज : द्वितीय पुस्तक मेला को लेकर तैयारियां हुई तेज

जनपद में द्वितीय पुस्तक मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है, जिसे लेकर सोरों गेट स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में एक बैठक आहूत की गई। बैठक का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ( वि/ रा ) राकेश कुमार पटेल, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी एसपी उमराव, एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। पुस्तक मेले के मुख्य आयोजक एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया की गत वर्ष चार दिवसीय मेले का आयोजन…

आजमगढ़:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का हुआ सजीव प्रसारण, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न।

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद में किसानों के चेहरे उस समय खिल उठे जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)’ योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में धनराशि का ऑनलाइन अंतरण किया गया। इस अवसर का सजीव प्रसारण कृषि महाविद्यालय कोटवा, आज़मगढ़ में किया गया, जहाँ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आज़मगढ़ के जिलाधिकारी श्री रविंद्र…

काशी से देश के किसानों को सौगात: प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त जारी की, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) की 20वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इस कार्यक्रम के माध्यम से 9.71 करोड़ से अधिक अन्नदाता किसानों को ₹20,500 करोड़ की धनराशि उनके खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई। यह कार्यक्रम काशी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने…

फर्रुखाबाद:तहसील दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 तहसील दिवस के अवसर पर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (सिटी) श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा तहसील सदर, फर्रूखाबाद में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को उनकी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों में नागरिकों ने भूमि विवाद, पुलिस संबंधित शिकायतें, पारिवारिक कलह तथा अन्य प्रशासनिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अपर…

फर्रुखाबाद:महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन 6 अगस्त को, राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद की पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी दिनांक 06 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे जनपद फतेहगढ़ स्थित विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों को सुनना तथा उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह : विकास की नई इबारत लिखते राजेपुर और नवाबगंज

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर और नवाबगंज ब्लॉक ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 तक चले सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दोनों विकास खण्डों ने निर्धारित 06 में से सभी 06 इंडीकेटर्स को संतृप्त करते हुए प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। इस सराहनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद व ब्लॉक स्तर पर…

फर्रुखाबाद: वाराणसी से प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की सौगात दी,जिले के 2.12 लाख किसानों को ₹42.48 करोड़ की धनराशि जारी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त का डिजिटल हस्तांतरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के 2,12,425 किसानों को ₹42.48 करोड़ की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। प्रधानमंत्री के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के कृषि विज्ञान केन्द्र, जाजपुर बंजारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री…

फर्रुखाबाद:ग्राम नवादा में कच्चा मकान गिरने से तीन मवेशियों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरोंली के ग्राम नवादा में आज एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जब तेज़ रिमझिम बारिश के चलते एक किसान का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में तीन मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और किसान को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील सदर निवासी पीड़ित किसान राम बाबू बाथम का कच्चा मकान आज सुबह तेज़ बारिश के कारण ढह गया। मकान के अंदर…

फर्रुखाबाद:जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने किया पैदल गश्त

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने एवं आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधित समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी…