मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। किशनी थाना क्षेत्र के हीरापुर कैथोलि गांव के रहने वाले दीपक चौहान और उनके परिवार के लोग कार में सवार थे। ये सभी लोग आगरा से छिबरामऊ जा रहे थे। बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई।…
Day: August 1, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘फुटवियर, लेदर एवं नॉन-लेदर क्षेत्र विकास नीति 2025’ का किया ऐलान: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘डिजाइन टू डिलीवरी’ हब
लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश को फुटवियर और लेदर इंडस्ट्री का वैश्विक हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘उत्तर प्रदेश फुटवियर, लेदर एवं नॉन-लेदर क्षेत्र विकास नीति 2025’ के तहत समग्र एवं एकीकृत औद्योगिक विकास की घोषणा की। इस नीति का उद्देश्य राज्य में न केवल लेदर और नॉन-लेदर फुटवियर निर्माण को प्रोत्साहन देना है, बल्कि इससे जुड़ी सहायक इकाइयों के लिए भी विशेष सुविधाएं और समर्थन सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बकल्स,…
फर्रुखाबाद:त्योहारों के मद्देनज़र जनपद पुलिस की सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की गहन जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जनपद में त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की तथा आवश्यक दस्तावेजों की सत्यता भी…
गौतम बुद्ध नगर में “सुरक्षा चक्र” के तहत भूकंप एवं औद्योगिक आपदा की मॉकड्रिल का सफल आयोजन।
गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेघा रूपम के नेतृत्व में आज जिले में भूकंप एवं औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए “एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र” के तहत मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच तथा जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने हेतु की गई। मॉकड्रिल का आयोजन जिले के पाँच प्रमुख स्थलों एलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स, विकास भवन सूरजपुर, सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, तथा डब्ल्यूएचओ सोसायटी, गुरजिंदर विहार, ग्रेटर नोएडा पर एक साथ किया…
फर्रुखाबाद:साक्षी महाराज को मुख्यमंत्री न बनाए जाने पर लोधी समाज में रोष, जातिगत भेदभाव का आरोप।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उन्नाव से सांसद डॉ. साक्षी महाराज को मुख्यमंत्री न बनाए जाने को लेकर लोधी समाज में असंतोष और आक्रोश गहराता जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों से यह सवाल उठ रहा है कि जब पार्टी को एक साधु मुख्यमंत्री चाहिए था, तो साक्षी महाराज को क्यों नहीं चुना गया, जबकि वे योगी आदित्यनाथ से कहीं अधिक वरिष्ठ, शिक्षित, और अनुभवी हैं। डॉ. साक्षी महाराज चार बार सांसद रह चुके हैं, उन्होंने दो बार पीएचडी की…
फर्रूखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना अमृतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना अमृतपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 111/2025, धारा 137(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत नामित अभियुक्त पंकज यादव पुत्र रामरहीश यादव निवासी ग्राम कोटियापुर, पिथनापुर थाना अमृतपुर तथा रंजीत पुत्र आदेश निवासी ग्राम सुल्तान नगर, कोतवाली मोहम्मदाबाद को मुखबिर की सूचना…
कासगंज :नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम तक का समापन किया गया
आज दिनांक 01/08/2025 को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम ( दिनांक 28/07/2025 से दिनांक 02/08/2025) तक का समापन किया गया। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा जनपद के चयनित ब्लॉक अमापुर एवं गंजडुंडवारा में आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत तथा विकास खण्ड अमापुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री बिजेंद्र सिंह रहे । उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं उपनिदेशक कृषि , जिला उद्योग एवं उत्साह केंद्र के अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी…
फर्रूखाबाद की धरोहर को मिलेगी पहचान, जिलाधिकारी ने की पुस्तकों की अपील।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद के समस्त साहित्यकारों, इतिहासकारों एवं लेखकों से अपील की है कि यदि उन्होंने फर्रूखाबाद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक या धार्मिक विरासत से जुड़ी कोई पुस्तक लिखी है, तो वे अपनी पुस्तकों एवं उनकी सूची सहित जिला प्रशासन को अवगत कराएं। यह पहल विशेष रूप से उन ग्राम पंचायतों की लाइब्रेरी के सन्दर्भ में की जा रही है, जिन्हें वर्तमान…
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बारिश को देखते हुए लहरा घाट का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ बारिश को देखते हुए विकास खण्ड सोरों क्षेत्र में स्थित लहरा घाट पर पहुंच कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत निर्देश दिये कि श्रद्वालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाये। किनारों पर गहरे पानी के आसपास बैरीकेटिंग और खतरे के निशान अवश्य लगाये जायें। नावों, गोताखोरों व सुरक्षा बल के साथ ही सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाये जायें। घाटों पर विशेष सतर्कता रखी जाये, जिससे दुर्घटनाओं से बचा…
फर्रुखाबाद में मध्यस्थता केन्द्र के लिए योग्य मीडियेटर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 द्वितीयक विवाद समाधान प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद ने जनपद में मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र के सुदृढ़ीकरण हेतु सक्षम मीडियेटर्स (मध्यस्थों) का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह कार्यवाही माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य दीवानी वाद, वैवाहिक विवाद, शमनीय आपराधिक प्रकरण, वाणिज्यिक विवाद आदि के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु एक अनुभवी और प्रशिक्षित मध्यस्थ…
फर्रुखाबाद: सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह व आकांक्षा हाट 02 से 07 अगस्त तक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन 02 अगस्त से 07 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। यह आयोजन जिले के आकांक्षात्मक विकास खंड नवाबगंज एवं राजेपुर द्वारा नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत 6 में से 6 इंडीकेटर्स की सफल संतृप्ति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 02 अगस्त 2025 को अपराह्न 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सम्मान समारोह से होगी, जिसमें जनपद एवं…
फर्रुखाबाद में बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बाढ़ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बाढ़ चौकियों एवं शरणालयों को ‘ऐक्टिव मोड’ में रखा जाए तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों…
फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की ऐतिहासिक मजार पर तोड़फोड़, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र मानी जाने वाली खान बहादुर बाबा सैयद की मजार की कुछ टाइल्स और ग्रिल को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, समुदाय के प्रबुद्ध जनों एवं मजार से जुड़े लोगों से बातचीत…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पी.ए.आई. प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पी.ए.आई.) के अंतर्गत जनपद स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 01 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक – जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उन ग्राम पंचायतों के सचिव व प्रधान भी शामिल हुए जिन्हें गत वर्ष पी.ए.आई. पोर्टल पर उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त हुई…
बलिया:पंजाब नेशनल बैंक ने मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी को दी ₹1 करोड़ की बीमा राशि, ‘PNB रक्षक प्लस’ योजना के तहत सहायता
बलिया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पंजाब नेशनल बैंक (PNB) मऊ मंडल द्वारा जनपद बलिया की शाखा ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, सड़क दुर्घटना में दिवंगत पुलिसकर्मी स्व० इम्तियाज़ अहमद की पत्नी श्रीमती जाहिदा खातून को ‘PNB रक्षक प्लस’ बीमा योजना के अंतर्गत ₹1 करोड़ की बीमा राशि प्रदान की। यह सम्मानजनक सहायता जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, PNB अंचल प्रबंधक वाराणसी दीपक सिंह तथा मंडल प्रमुख मऊ अमित कुमार की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लाभार्थी को चेक सौंपकर प्रदान की गई।…
फर्रुखाबाद:पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा सजीव प्रसारण, प्रधानमंत्री देंगे किसानों को संबोधन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 01 अगस्त 2025 जनपद में “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में देशभर में व्यापक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जनपद वाराणसी से राष्ट्र के करोड़ों किसानों को समर्पित की जाएगी। 02 अगस्त 2025 को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रातः 10 बजे से वर्चुअल माध्यम से https://pmindiawebcast.nic.in पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही, जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र, विकास खण्ड स्तर पर खण्ड सभागार और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत…
लखनऊ:योगी सरकार के स्कूल मर्जर के फैसले के खिलाफ जन आंदोलन: स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सरकार को झुकना पड़ा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालयों को स्कूल मर्जर की नीति के तहत बंद किए जाने के फैसले के विरोध में जबरदस्त जन आंदोलन खड़ा हुआ। इस जन विरोधी, शिक्षा विरोधी और गरीब विरोधी निर्णय के खिलाफ अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधान सभा के सामने सड़क पर बैठकर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस निर्णय को…
फर्रुखाबाद:शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने किया पैदल गश्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्ती दल में कोतवाली पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया। पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।…
फर्रुखाबाद : सफाई कर्मचारी की समस्याओ को लेकर नगर पालिका में धरना जारी रहेगा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार बाल्मीकि
(द दस्तक 24न्यूज़) : जिला अध्यक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन में कहा वार्ड संख्या 2वा 21 में कार्यरत हैं ठेका कर्मचारीयों को निकले जाने एवं संगठन के माध्यम से अवगत कराना चाहता हू कि आपके द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में वार्ड नंबर 2वा 21 में ठेका सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है इशा पुत्री दिलीप व बृजेश पुत्र राजेश अनीता पत्नी मूलचंद जो की लगातार अपना कार्य कर रहे थे आपके द्वारा उनको हटाते हुए महा जून 2025 का वेतन भी…
जिला कासगंज ने जुलाई 2025 में फिर दोहराया कीर्तिमान, ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्र निस्तारण में पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
01 अगस्त 2025 जिला कासगंज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट दक्षता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण को सिद्ध करते हुए जुलाई 2025 माह में उत्तर प्रदेश राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्र निस्तारण में प्रथम स्थान हासिल किया है। नवीनतम राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले में जुलाई माह में कुल 26,686 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 26,397 आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इस प्रकार, कासगंज का निस्तारण प्रतिशत 98.92% रहा, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना का महत्व: ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है,…
