एटा और कासगंज जिले में लगातार बारिश से आफत, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों उपकरण फुंके, लाखों का नुकसान वही एटा और कासगंज जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। रविवार को हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने दोनों जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। कई गांवों और कस्बों से खबरें आई हैं कि बिजली गिरने से सैकड़ों लोगों के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अचानक फुंक गए। ग्रामीणों और कस्बाई क्षेत्रों में टीवी, फ्रिज, पंखे, मोटर पंप और इनवर्टर जैसे उपकरण…
Month: August 2025
कासगंज: राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या ने कस्तूरबा पचलाना गौशाला व जिला कारागार कासगंज का किया औचक निरीक्षण
कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्या मा0 श्रीमती रेनू गौड़ ने कासगंज जनपद के पचलाना गौशाला का निरीक्षण किया गायों के रखरखाव चारे पानी की व्यवस्था और साफ सफाई की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। सदस्य महिला आयोग में वहां लगे पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाने के निर्देश दिए जिससे वहां लगे हुए पौधे जीवित रह सके। वहां पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। उसके उपरांत माननीय सदस्या ने जिला कारागार कासगंज का निरीक्षण किया सुरक्षा के दृष्टिगत जेल निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्या…
भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक प्रगति : प्रधानमंत्री की शी जिनपिंग से मुलाकात
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 तियानजिन (चीन)। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में अहम मुलाकात हुई। यह बैठक भारत-चीन संबंधों में जारी सकारात्मक प्रगति को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने कज़ान में हुई पिछली बैठक के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आई रफ़्तार पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान सीमा क्षेत्रों में शांति और…
रायबरेली:सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणियों के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
रायबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद की पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व जातिगत टिप्पणियों के मामले में सख़्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना सलोन क्षेत्र के निवासी आशीष तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने विशेष सामाजिक समुदाय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर जातीय तनाव फैलाने का प्रयास किया। इस संबंध में थाना सलोन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामला दर्ज और…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 8 आईपीएस अफसरों का तबादला
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जनपदों में पुलिस अधीक्षकों के पदों पर बदलाव किए गए हैं। तबादले की सूची इस प्रकार है– 1. राम सेवक गौतम पुलिस अधीक्षक, शामली से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद बनाए गए। 2. अरविन्द मिश्र पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ भेजे गए। 3. घनश्याम पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक,…
आगरा कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित
आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 कमिश्नरेट आगरा में आज एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त नगर/कानून-व्यवस्था/लाइन्स एवं एसीपी हरीपर्वत/लाइन्स ने संयुक्त रूप से पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने परिजनों के लंबे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग द्वारा किए गए कार्यों पर गर्व व्यक्त किया। अधिकारियों ने इस अवसर…
कानपुर:गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में बदलने की योजना पर सांसद चन्द्र शेखर ने जताई आपत्ति
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्र शेखर आजाद ने कानपुर नगर निगम द्वारा गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में परिवर्तित करने की योजना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सांसद चन्द्र शेखर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा 15 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई है, जो संविधान की मूल भावना और बहुजन समाज की आस्थाओं…
फर्रुखाबाद:आगामी त्योहारों को लेकर कमालगंज पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी और बारावफात के दृष्टिगत फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को यह संदेश देना रहा कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस बल द्वारा कस्बे व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया गया। क्षेत्राधिकारी अजय…
एटा: आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौके पर ही मौत।
आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसान की मौके पर ही मौत। अचानक हुई घटना से पूरे गांव में मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। नगला भूपाल निवासी धनेश पुत्र लज्जाराम की हुई अकाशीय बिजली गिरने से मौत। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल। थाना प्रभारी रोहित राठी का कहना है कि जानकारी मिली है मामले की जांच की जा रही है। मलावन थाना क्षेत्र के गांव…
कैलाश के ‘भारतीय सेना’ को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, गाने में अमित शाह-राजनाथ सिंह की भी आवाज
भारतीय संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज और देशभक्ति से भरे गीतों के लिए मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर का एक और गाना आया है जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। भारतीय सेना के शौर्य और ताकत को दिखाते इस गीत में कैलाश अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के शौर्य को समर्पित एक खास एंथम तैयार किया है। कैलाश खेर के इस नए एंथम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह…
परम सुंदरी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, बनी जाह्नवी की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों स्क्रीन पर छाए हुए हैं. दोनों की फिल्म परम सुंदरी थिएटर में लगी है. फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है. वहीं दिनेश विजान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. परम सुंदरी को अच्छे रिव्यूज मिले थे. फिल्म का गाना ‘परदेसिया’ हिट हो गया है. अब फिल्म कमाई भी शानदार कर रही है. फिल्म ने 7.25 करोड़ की ओपनिंग की थी. इसी के साथ फिल्म सिद्धार्थ के करियर की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.…
राजस्थान रॉयल्स में गुटबाजी? 3 खेमों में बटी आईपीएल फ्रेंचाइजी
राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी कि राहुल द्रविड़ IPL 2026 में टीम के हेड कोच नहीं होंगे, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस सीजन राजस्थान अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी, कुछ मैचों में संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग ने भी टीम की कमान संभाली थी लेकिन अब फ्रेंचाइजी में एक खेमा ऐसा है जो पराग को कप्तान बनाना चाहता है. द्रविड़ के कोचिंग पद से हटने के बाद एक खबर सामने आई है कि टीम की कप्तानी को…
पोलार्ड के बाद अब इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, पूरे किए 14000 टी20 रन
कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स के प्लेयर कीरोन पोलार्ड ने कुछ दिन पहले इतिहास रचा था, वह टी20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे प्लेयर बने थे. अब उन्ही की टीम के लिए खेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने भी अपने टी20 करियर के 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे प्लेयर बन गए हैं, सबसे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने किया था. आज खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025…
कमिश्नरेट प्रयागराज में द्वितीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, फेंसिंग, खो-खो एवं जिम्नास्टिक) प्रतियोगिता-2025 दिनांक: 29.08.2025 से 02.09.2025 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स, प्रयागराज के खेल ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही है।
उक्त प्रतियोगिता में आज दिनांक 30.08.2025 पुरूष वर्ग के खो-खो के लीग मैच खेले गये, जिसमें पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज जोन, आगरा जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, पीएसी मध्य जोन, गोरखपुर जोन, कानपुर जोन एवं लखनऊ जोन की टीमों ने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी महिला वर्ग का सेमीफाइनल मैच प्रयागराज जोन व बरेली जोन तथा मेरठ जोन व मेरठ जोन के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज तथा मेरठ जोन ने अपने प्रतिद्वन्दी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उक्त के अतिरिक्त, जिम्नास्टिक की इवेण्टवार प्रतियोगिता बी०एच०एस०,…
कासगंज-: दिव्यांग सरकारी अध्यापकों को चुनाव में ड्यूटी न लगाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अधिकारी को पत्रांक 1321जारी कर सूचना विभाग में जानकारी दी
कासगंज राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बताया कि जो सरकारी अध्यापक दिव्यांग है चाहे बो प्राइमरी के हो या फिर जूनियर के दिव्यांग अध्यापकों को चुनाव में ड्यूटी न लगाई जाय जिससे दिव्यांग अध्यापकों को ड्यूटी के दौरान काफी दूर दूर तक जाना होता है इसलिए उन सभी दिव्यांग अध्यापकों की समस्या को देखते हुए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया
प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश ने 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संजीव कुमार द्वारा शनिवार दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित अन्य…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 पर फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, फर्रुखाबाद द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी फर्रुखाबाद ने अतिथियों को माला व…
लखनऊ:पुलिस-अकादमिक साझेदारी से नवाचार एवं सशक्त पुलिसिंग की ओर कदम
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस ने फॉरेंसिक और साइबर क्राइम के क्षेत्र में खुद को और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, ओडिशा और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश के बीच हुआ है। इस साझेदारी के माध्यम से प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को नई गति मिलेगी। साथ ही पुलिसिंग के वैज्ञानिक और तकनीकी आयाम और अधिक मजबूत होंगे। एमओयू…
लखनऊ में साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर (CFMC) की स्थापना पर गोष्ठी
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की त्वरित सहायता हेतु साइबर हेल्पलाइन 1930 को और सशक्त बनाने के लिए Cyber Fraud Mitigation Centre (CFMC) की स्थापना व संचालन पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक गोष्ठी का आयोजन बड़ौदा हाउस, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम ने की। इस अवसर पर श्री राजेश यादव, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम एवं श्री रोहन झा, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम भी उपस्थित रहे। बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख भागीदारी…
लखनऊ:ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनसुनवाई में की शिकायतों की समीक्षा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 ऊर्जा मंत्री मा० ए.के. शर्मा जी ने आज ऊर्जा विभाग से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। यह जनसुनवाई संभव पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु आयोजित की गई। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उपभोक्ता को वास्तविक रूप से उसका लाभ मिलना…
