फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 17 जुलाई को।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम) के तहत आज दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में जनपद के आईटीआई, पॉलीटेक्निक, विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों के अंतिम वर्ष के…

फर्रुखाबाद:आपदा नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी व्यवस्था जारी, बाढ़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 वर्तमान वर्ष में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारियों के अंतर्गत प्रभावी आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (कंट्रोल रूम) के संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि तहसील स्तर पर तैनात संबंधित राजस्व व अन्य विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम पर निर्धारित की गई है, जिससे किसी भी आपदा या समस्या की स्थिति में समयबद्ध कार्रवाई की जा सके। तीन…

लखनऊ:समय का चक्र और राजनीति का परिवर्तन: लालू से योगी तक की यात्रा।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 भारतीय राजनीति में समय-समय पर ऐसे दृश्य सामने आते हैं जो यह प्रमाणित करते हैं कि “समय का चक्र हमेशा घूमता है, और हर किसी का समय आता है।” आज जो शीर्ष पर होता है, कल वह हाशिये पर आ सकता है। और जो उपेक्षित होता है, वही कल सत्ता का शिखर छू सकता है। ऐसा ही एक प्रतीकात्मक उदाहरण है लालू प्रसाद यादव और योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक उत्थान और पतन की यात्रा। राजनीतिक समयचक्र का आरंभ: जब लालू यादव छाए हुए…

लखीमपुर खीरी : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खीरी का किया एकदिवसीय दौरा,छोटी काशी गोला में शिव का किया जलाभिषेक

गोला गोकर्णनाथ – उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही का बुधवार को एक दिवसीय लखीमपुर खीरी का दौरा रहा जिसमें गोला विधायक माननीय अमन गिरी माननीय कृषि मंत्री जी के साथ रहकर क्षेत्र व विधानसभा गोला के आईसीएआर कृषि विज्ञान केंद्र मे उगाई जा रही विभिन्न फसलों व उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया साथ ही विधानसभा में कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद फ़ार्म मे कृषक बंधुओं से संवाद किया व महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं शोध कार्यों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया साथ ही…

लखीमपुर खीरी : समाजवादी पार्टी ने किया पीडीए जनपंचायत आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – विधानसभा गोला में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री रामपाल सिंह यादव के नेतृत्व में गोला विधानसभा के ग्राम रम्मापुर,रामपुर तकिया,गनेसपुर में बुधवार को जनपंचायत कर पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक गठबंधन को मजबूत करने की अपील कर एवं आने वाले 2027 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत कर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए कहा इस लड़ाई में हर वर्ग के लोग…

पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रृद्धालुओं का जत्था कछला गंगा घाट के लिए रवाना।

बिलसंडा /पीलीभीत l भोले शंकर की भक्ति में लीन होकर बिलसंडा कस्बा से बुधवार दोपहर को डाक कावड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था कछला गंगा घाट के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हो गया हैlश्रद्धालुओं का यह जत्था कछला गंगा घाट से जल भरकर हर हर बम बम जय भोले के नारे लगाते हुए गत वर्षो की भांति डाक कावड़ लाकर बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरोरी खास स्थित श्री मढ़ानाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे lभाजपा महिला मोर्चा की…

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

नडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन के नाम ये रिकॉर्ड 14 सालों से है. मुरलीधरन ने वनडे में 534 विकेट झटके हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी है. वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान के तीन दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में टॉप पर हैं. मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं. इस…

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथैम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मैच को चार विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ भारत ने मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देते हुए इंग्लैंड की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है. यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा…

सरदार जी 3 ने पाकिस्तान में बनाया नया रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस आया तूफान

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 इंडिया में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन ओवरसीज धमाल मचा रही है. सरदार जी 3 को पाकिस्तान में रिलीज किया गया. पाकिस्तान में सरदार जी 3 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरदार जी 3 ने पाकिस्तान में 31 करोड़ (पाकिस्तानी रुपये) की कमाई कर ली है. फिल्म पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन पंजाबी फिल्म बन गई है. सरदार जी 3 ने पाकिस्तान में…

‘पहलगाम हमले का बदला लो, ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सरकार से ओवैसी ने कर दी अपील

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार (17 जुलाई, 2025) को कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लिया जाना चाहिए और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रखा जाना चाहिए. वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बुधवार (16 जुलाई, 2025) रात तेलंगाना के बोधन शहर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकी हमला प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सुरक्षा चूक का उदाहरण है. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले की सुरक्षा विफलता की…

सोनाक्षी की जहीर संग शादी के बाद परिवार में आ गई थी दरार? कुश ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा ने ज़हीर इक़बाल संग शादी की है. वहीं एक्ट्रेस की शादी में उनके जुड़वां भाई लव और कुश नजर नहीं आए थे जिसेक बाद रूमर्स फैल गए थे कि सोनाक्षी के गैर धर्म में शादी से उनके भाई खुश नहीं हैं. वहीं एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी के बाद पारिवारिक कलह की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है. दरअसल ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में कुश ने पहले तो ये क्लियर किया कि वह सोनाक्षी की शादी में शामिल हुए थे.…

के0के0 सिंहजिला कृषि अधिकारी,प्रयागराज के निर्देश पर उर्वरक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

जनपद के कृषकों को स्थानीय स्तर पर निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा दिनांक 16.07.2025 को तहसीलवार जांच टीम गठित कर समस्त निजी एवं सहकारी उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापे की कार्यवाही करायी गयी।जांच के दौरान गठित टीम द्वारा उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर लगे स्टॉक एवं रेट बोर्ड, पी0ओ0एस0 मशीन में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक तथा मौके पर उपलब्ध भौतिक स्टॉक का सत्यापन, नियमित रूप से स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर में प्रविष्टि अंकन करने आदि के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के…

कासगंज:प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक तथा टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित

कासगंज: भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये प्र्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजना संचालित है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आवेदन किये जाने की तिथि समय सारिणी निर्धारित की जाती है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त, 2025 डिफेक्टिव एप्लीकेशन वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2025 इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर 2025 है। माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत करें ऑनलाईन आवेदन। कासगंज: माटीकला…

फर्रुखाबाद:आईजीआरएस रैंकिंग में गिरावट: जनपद को 65वां स्थान, जिम्मेदार अधिकारियों का जुलाई वेतन रोका गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 शासन स्तर से जारी माह जून 2025 की आई0जी0आर0एस0 (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रीड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में फर्रुखाबाद जनपद को प्रदेश में 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद की तीनों तहसीलों की रैंकिंग भी चिंताजनक रही। तहसील सदर को 349वां, कायमगंज को 343वां और अमृतपुर को 257वां स्थान मिला है, जो कि अत्यंत खेदजनक स्थिति दर्शाता है। मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…

फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/25 धारा 109/352/351(2) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित नामजद/वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात विधिक प्रक्रिया…

फर्रुखाबाद:दस्तक अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक, संचारी रोग नियंत्रण पर विशेष बल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष दस्तक अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्र ने की, जिसमें चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि दस्तक अभियान के क्रियान्वयन में जनपद की प्रगति 88% तक पहुँच चुकी है, जो कि प्रदेश के औसत 87% से बेहतर है। अभियान को सफल बनाने…

फर्रुखाबाद:व्यापारी हितों की रक्षा के लिए बैठक आयोजित, उत्पीड़न न बर्दाश्त करने का ऐलान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जिले में व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालू कनौजिया के निवास स्थान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सदानंद शुक्ला ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और एकजुटता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में शहर में बिजली की बदहाली, रेलवे रोड मार्केट को पुनर्जीवित करने और व्यापारियों के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के मुद्दे पर गंभीर विमर्श…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार और UNDP के बीच आपदा प्रबंधन पर ऐतिहासिक समझौता।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, समन्वित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (DRR) कार्यक्रमों को लागू करना, संस्थागत क्षमता को सशक्त बनाना और बहुस्तरीय आपदा प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक तकनीकी…

प्रयागराज: वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के माध्यम से सूक्ष्म स्तर की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना

14 से 16 जुलाई 2025 के बीच प्रयागराज के विकास भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में चार ब्लॉकों—चाका, सोरांव, कौड़िहार और बहादुरपुर—की 80 से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों को डिजिटल लेनदेन, वित्तीय प्रबंधन और व्यवसायिक कौशलों से सशक्त बनाना था। प्रतिभागियों में बैंक सखी, बुक कीपर, और सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (CRPs) शामिल थीं, जो जमीनी स्तर पर वित्तीय प्रणाली का संचालन करती हैं और अन्य महिलाओं को मार्गदर्शन देती हैं।यह कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली…

फर्रुखाबाद:धर्म कांटे के पास डीसीएम की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 इटावा-बरेली हाईवे पर मेजर एस.डी. सिंह मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित धर्म कांटे के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक छोटा डीसीएम (वाहन संख्या: UP 30 AT 6843) ने मोड़ते समय एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र खुन्नी लाल निवासी जैतपुर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद डीसीएम का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत…