टेस्ट डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, 147 साल में सिर्फ 7 ही खिलाड़ी कर पाए ये कारनामा

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 147 साल पुराना है और इस लंबे सफर में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक (100 रन) जरूर लगाया है, लेकिन डेब्यू पर दोहरा शतक (200 या उससे ज्यादा रन) लगाने का कारनामा अब तक सिर्फ 7 बल्लेबाज ही हासिल कर पाए हैं. डेब्यू मैच में जहां खिलाड़ी पर जबर्दस्त दबाव होता है, वहीं इन खिलाड़ियों ने पहली ही पारी में क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. आइए जानते हैं डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सभी 7 बल्लेबाजों के…

50 साल बाद भी याद रखेंगे… ऋषभ पंत की साहसिक पारी को दिग्गज ने सराहा

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, लेकिन भारतीय उपकप्तान ने साहसिक फैसला लिया और बल्लेबाजी करने उतरे. जब वह मैदान पर आ रहे थे तो ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई. पंत ने फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी करके फैंस का दिल जीत लिया, दिग्गजों ने भी उनके इस जज्बे की तारीफ की. पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 358 तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. ऋषभ पंत की…

‘सैयारा’, पहले हफ्ते में ‘छावा’ के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी दूसरी फिल्म

मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलजला आया हुआ है और ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म कर रही है. ये रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा अब तक साल 2025 की ‘सिकंदर’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘स्काई फ़ोर्स’ जैसी कई बड़ी फिल्मों को मात दे चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘सैयारा’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘सैयारा’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर गजब ढा रही है. कई सालों बाद थिएटर्स…

ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर कौन सी? टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट देखें

बॉलीवुड के डांस किंग ऋतिक रोशन ना सिर्फ सुपरस्टार्स में शुमार हैं बल्कि पिछली कुछ फिल्मों के साथ उन्होंने अपने एक्शन के जरिए भी दर्शकों को दीवाना बना दिया. ऋतिक ने अपने करियर की शुरुआत चॉकलेटी बॉय इमेज के साथ की थी जो धीरे-धीरे एक डैशिंग स्टड स्टार में तब्दील हो गई. ऋतिक रोशन ने बॉक्स ऑफिस पर कई बेहद कामयाब फिल्में दी हैं. जिसमें सवा तीन सौ करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘वॉर’ और ढाई सौ करोड़ से ज्यादा कमाने वाली कृष-3 शामिल हैं. आज आपको बताते…

प्रयागराज: मोटर अन्डरटेकिंग में नियोजित कर्मकारों की सेवाशर्तो में नियमानुसार आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

मोटर अन्डरटेकिंग में नियोजित कर्मकारों (चालक, खलासी आदि) की सेवाशर्तो में नियमानुसार आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम, 1961 के अन्तर्गत दिनांक 15 अगस्त, 2025 तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मोटर अन्डरटेंिकंग में नियोजित श्रमिकों यथा ड्राईवर, खलासी आदि को देय वेतन, कार्य के दिवस, अतिकाल कार्य के घण्टे, विश्राम के घण्टे , साप्ताहिक अवकाश, कार्य के घण्टे, विभाजित कार्य, प्रतिपूरक अवकाश एवं अन्य अवकाश आदि का व्यापक सर्वेक्षण/निरीक्षण कराया जा रहा है, जिससे मोटर अन्डरटेकिंग…

कन्नौज में पुलिस आरक्षियों को फायर एवं मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण, आपातकालीन स्थिति से निपटने की दी गई जानकारी।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस लाइन में संचालित आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को फायर ड्रिल एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों से निपटने का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य जवानों को आपदा या आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया, बचाव उपाय, अग्निशमन उपकरणों के…

जौनपुर :व्यापार मण्डल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी जौनपुर को दिया ज्ञापन में जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेश में धारा-79 के अंतर्गत की जा रही वसूली वह सर्वे छापे के नाम पर सचल दल द्वारा व्यापारियों से किया जा रहे हैं। उत्पीड़न के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी से शिकायत किया गया।जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से…

प्रयागराज: जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

प्रयागराज,जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं मण्डलायुक्त ने अत्यधिक संख्या में खराब फीडबैक की रिपोर्ट एवं कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर उप निदेशक पंचायत एवं अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश मण्डलायुक्त ने तीन वर्ष एवं पांच वर्ष से अधिक लम्बित राजस्व वादों का शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश डायबिटीज एवं बीपी की जांच निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर…

फर्रुखाबाद:जमीन विवाद को लेकर महिला ने लगाई न्याय की गुहार, ताऊ पर लगाया अवैध कब्जे और धमकी देने का आरोप।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के फतेउल्लापुर गांव निवासी दीपिका पुत्री स्वर्गीय गुरुबक्श उर्फ राकेश ने जमीन विवाद और पारिवारिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। दीपिका ने अपने ताऊ कैलाश पर न केवल पारिवारिक बंटवारे की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, बल्कि अवैध कब्जे और मारपीट की भी शिकायत दर्ज कराई है। दीपिका के अनुसार, उनके पिता गुरुबक्श, ताऊ रामलखन और कैलाश के बीच पारिवारिक संपत्ति का आपसी बंटवारा हुआ था। जिसमें सभी भाइयों…

गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में गोरखपुर और बस्ती मंडलों के सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक का मुख्य फोकस क्षेत्रीय सड़क परियोजनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने पर रहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता और सहमति से तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होती है, उन्हें…

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी बैरक और नव निर्मित अस्पताल का किया लोकार्पण, बोले – उत्तर प्रदेश बना अनुशासित और उत्सव प्रदेश।

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में 26वीं वाहिनी पी0ए0सी0, गोरखपुर में नवनिर्मित बैरक तथा पुराने अस्पताल के स्थान पर नये अस्पताल का लोकार्पण किया तथा नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण भी किया।  मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश में सेना बाहरी सुरक्षा का दायित्व निभाती है, उसी प्रकार आन्तरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिविल पुलिस अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज उत्तर प्रदेश दंगा, गुण्डागर्दी, माफिया,…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पैदल गश्त।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में विनोद कुमार शुक्ला कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरती गई। यह गश्त न केवल आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु थी, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने का उद्देश्य भी इसके पीछे रहा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों…

लखनऊ:डॉ. प्रियंका मौर्या ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मौर्या ने मुख्यमंत्री को उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। भेंट के दौरान दोनों वरिष्ठ महिलाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सारगर्भित चर्चा हुई। डॉ. मौर्या ने उत्तर प्रदेश में महिला कल्याण से संबंधित…

फर्रुखाबाद:जिला श्रम बन्धु बैठक में श्रमिक कल्याण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों के संरक्षण एवं राज्य के औद्योगिकीकरण को गति देने हेतु संचालित श्रम बन्धु योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक आज जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा श्रम बन्धु समिति के गठन का उद्देश्य, श्रमिकों के पंजीयन, उपकर संग्रहण, तथा विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की…

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश में व्यापारियों पर जीएसटी विभाग की कार्यवाही बनी चिंता का विषय, फर्रुखाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष पनप रहा है। व्यापार संगठनों का आरोप है कि राज्य कर विभाग (GST) द्वारा बीते कुछ महीनों से धारा 79 के तहत जिस प्रकार बैंक खाते सीज कर धनराशि की वसूली की जा रही है, वह न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि व्यापारी गरिमा के भी खिलाफ है। व्यापारियों का कहना है कि ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजे जाते हैं, जिन्हें कई बार समय से देखा ही…

फर्रुखाबाद:119 राजनीतिक दलों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कारण बताओ नोटिस, केवल 25 दलों ने दी उपस्थिति।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा प्रदेश के 119 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के क्रम में सोमवार, 21 जुलाई को लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में सुनवाई आयोजित की गई। निर्धारित तिथि पर केवल 25 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ही उपस्थित हुए, जबकि 94 दल सुनवाई में अनुपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित दलों द्वारा प्रस्तुत अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण (ऑडिट) रिपोर्ट, तथा निर्वाचन व्यय विवरणी जैसे दस्तावेजों का गहन…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया किसान कल्याण केन्द्रों व कृषि प्रक्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज जनपद के नवाबगंज व मोहम्मदाबाद स्थित किसान कल्याण केन्द्रों तथा जाजपुर बंजारा स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुधारने और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नवाबगंज में निर्माणाधीन किसान कल्याण केन्द्र की प्रथम तल की कार्यप्रगति से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे, जबकि दूसरी मंजिल पर ब्रिकोवा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था सिडको के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि जल्द…

कन्नौज:गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त सावन गिहार को 2 वर्ष 23 दिन की कठोर कारावास की सजा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली कन्नौज में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के एक सनसनीखेज प्रकरण में न्यायालय ने अभियुक्त सावन गिहार उर्फ बाबा गिहार को दोषी करार देते हुए 02 वर्ष 23 दिन की कठोर कारावास तथा ₹5,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0-437/2023 अंतर्गत धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त पर संगठित गिरोह के माध्यम से समाज में भय व आतंक का…

कन्नौज:कोतवाली कन्नौज के चिन्हित एससी/एसटी एक्ट प्रकरण में दो अभियुक्तों को सजा, पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के एक चिन्हित व संवेदनशील प्रकरण में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2018 में पंजीकृत हुआ था, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराएं लगी थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0-78/18 अंतर्गत धारा 323, 325, 504, 506 भादवि व 3(1)(2) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तगण – नाहर सिंह पुत्र राम सिंह एवं अंकित पुत्र छोटेलाल, निवासी खिदिरपुर बाग, थाना…

कन्नौज:जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं पुलिस अधीक्षक ने, संबंधितों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 पुलिस कार्यालय में आज आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आम जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए जनसुनवाई की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान एसपी विनोद कुमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या…