जौनपुर :सभी लोग “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाएं- जिलाधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति के बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।जनपद में वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, उद्योग विभाग बेसिक शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभाग हेतु कुल पौधरोपण का लक्ष्य 54.96 लाख निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा पौधरोपण के लक्ष्य की पूर्ति हेतु वृहद स्तर पर वृक्षारोपण हेतु 9 जुलाई 2025 की तिथि निर्धारित की…
Day: July 8, 2025
फर्रुखाबाद में कीटनाशी विक्रेताओं की बैठक सम्पन्न, गुणवत्तापूर्ण व नियमबद्ध विक्रय पर दिया गया जोर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के महत्वपूर्ण पत्र के अनुपालन में आज फर्रुखाबाद जनपद में कीटनाशी विक्रेताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य कृषि रक्षा रसायनों की गुणवत्ता बनाए रखना एवं नियमों के अनुसार उनका उत्पादन, भंडारण व विक्रय सुनिश्चित करना था। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने की, जिसमें श्री रामप्रकाश (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-ए) एवं श्री ज्ञानेन्द्र सिंह (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-वी) भी उपस्थित रहे। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जोर…
फर्रुखाबाद:जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न 08 जुलाई को होगा पुरस्कार वितरण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत पत्र संख्या आई/186035 दिनांक 18.06.2025 के आदेशों के अनुपालन में आज स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग (बालक/बालिका) की ताइक्वांडो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी श्री कर्मवीर सिंह के कर-कमलों से हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक एवं सहायक की भूमिका में वासुकी नाथ ओझा, सनी दिवाकर, आदित्य राठौर, अर्जुन सिंह, निकेता दुबे, मुस्कान राजपूत, दीपांजलि, रूवी, उपासना, सिमरन कनौजिया, सत्यम मिश्रा (हॉकी प्रशिक्षक) एवं सुशांत गुप्ता…
फर्रुखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (1 जुलाई से 31 जुलाई) की प्रगति एवं आगामी दस्तक अभियान (11 जुलाई से 31 जुलाई) की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने जानकारी दी कि जनपद के 98 प्रतिशत विद्यालयों में जागरूकता रैली आयोजित की जा चुकी है। हालांकि माध्यमिक विद्यालयों में अपेक्षित कार्य न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को नोटिस जारी करने के…
फर्रुखाबाद:24 घंटे में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस ने किया खुलासा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त अजनेश उर्फ पोकी पुत्र छोटेलाल वाल्मीकि निवासी चौरसिया मंझोला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। घटना का विवरण: वादिनी श्रीमती पुष्पा देवी…
कन्नौज:जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने विद्युत समीक्षा बैठक में उठाई क्षेत्रीय समस्याएं।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने आज कन्नौज विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया। यह बैठक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा के प्रबंध निदेशक श्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान प्रिया शाक्य ने कन्नौज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी जमीनी समस्याओं को मुखरता से उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद विलंब से बदलने, तथा बिलिंग में अनियमितता…
फर्रुखाबाद में 09 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों के तहत आगामी 09 जुलाई को जनपद फर्रुखाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विकास खंड मोहम्मदाबाद के पुठरी गांव पहुँचकर वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु चयनित स्थल का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि इस…
फर्रुखाबाद:एक राष्ट्र, एक संविधान” विषयक निबंध प्रतियोगिता एवं आपदा प्रबंधन सत्र आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर “मेरा युवा भारत – फर्रुखाबाद” द्वारा राम निवास महाविद्यालय, चित्रकूट गांधी में एक प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक राष्ट्र, एक संविधान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं आपदा प्रबंधन पर विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जयंत कुमार दीक्षित (सेवानिवृत्त आयुक्त, पीसीएस), महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, जिला युवा अधिकारी श्री शिखर रस्तोगी तथा NDRF के एएसआई श्री…
मैनपुरी:ग्राम नानमई में पंचशील कॉमन क्लास ऑफ एजुकेशन का पहला टेस्ट सम्पन्न, जल्द जारी होगा परिणाम
मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 करहल क्षेत्र के ग्राम नानमई स्थित पंचशील कॉमन क्लास ऑफ एजुकेशन में अध्ययनरत बच्चों का पहला टेस्ट रविवार को पंचशील बुद्ध विहार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह नि:शुल्क शिक्षा केंद्र ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की प्रेरणादायी पहल है। परीक्षा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। टेस्ट के दौरान अतुल शाक्य जी (आढ़तिया) ने शिक्षक की भूमिका निभाई, जबकि अमन कठेरिया जी और रामू कठेरिया जी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। परीक्षा का…
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में एक अहम प्रेस वार्ता की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड (भ्रमित) नजर आ रहा है और एक ही दिन में तीन अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी करना किसी मजाक से कम नहीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता को बनाए रखने की जिम्मेदारी जिस संस्था पर है, उसी के विज्ञापनों और…
अयोध्या:हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान द्वारा अयोध्या में हिंदी सेवकों का सम्मान, स्वामी पागल दास जी बोले – “हिंदी के बिना नहीं हो सकती भारत की वास्तविक प्रगति”
अयोध्या:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 मातृभाषा हिंदी के समग्र उत्थान के प्रति समर्पित हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान द्वारा एक गरिमामयी समारोह का आयोजन श्री सीताराम आश्रम, खिलौना कुंज, मातगैंड अयोध्या में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सम्राट अशोक मौर्य एवं संस्थान द्वारा प्रकाशित लोकप्रिय साहित्यिक पत्रिका “साहित्य सम्राट” के सह-सम्पादक राम केर सिंह को हिंदी के समुन्नयन में उनके योगदान हेतु श्री महंत स्वामी पागल दास जी महाराज द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वामी पागल दास जी महाराज…
