इटावा :कंपोजिट विद्यालय बकौली में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण

विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम एवं वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंछी,कंपोजिट विद्यालय आढरपुर, कुदरैल,नगरिया यादवान, भीखमपुर, बनीकेशोपुर बंसियापुर, पीसापुरा, बैदपुरा नगला चंद,मामन समेत कई विद्यालयों में पौधारोपण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 1450 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।प्रत्येक विद्यालयों को जगह के अनुसार लक्ष्य निर्धारित किया गया।सभी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण कार्यक्रम किया जा रहा।कंपोजिट विद्यालय बकौली…

फर्रुखाबाद में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश की माननीय राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए। मा. मंत्री जी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि थानों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का…

फर्रुखाबाद में स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)08 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्कूल मर्जर (pairing/merger) नीति के खिलाफ आज फर्रुखाबाद जनपद में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरजीत शाक्य के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग की वर्तमान मर्जर नीति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की माँग की गई। ज्ञापन में कुल…

बहराइच:विद्यालय मर्जर के विरोध में ‘अपनी जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ आज ‘अपनी जनता पार्टी’ ने बहराइच में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजीव मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में स्कूलों के मर्जर (एकीकरण) के फैसले को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर न केवल शिक्षा विरोधी है,…

फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन में फेरबदल: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए अधिकारियों का स्थानांतरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस प्रशासन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह जनपद फतेहगढ़ द्वारा आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न पदों पर तैनात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारी नई तैनाती पर नियुक्त किए गए हैं: 1. निरीक्षक श्रीमती पूनम अवस्थी, जो वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के पद…

फर्रूखाबाद:वृक्षारोपण, गंगा व पर्यावरण संरक्षण को लेकर तीन प्रमुख समितियों की बैठक आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त, कानपुर मंडल की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के दौरान डीएफओ (वन अधिकारी) राजीव कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में विभिन्न 26 विभागों के माध्यम से कुल 38 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसमें वन विभाग द्वारा 16 लाख पौधे एवं कृषि विभाग द्वारा 3.62 लाख…

इटावा:-सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर हरिशंकर कठेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

इटावा:- ग्राम समथर ताखा में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर हरिशंकर कठेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार कठेरिया के आवास पर पहुंच कर बैठक की, और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी।इस अवसर पर उन्होंने इटावा जिले में नई जिला कार्यकारणी का गठन करने के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को एक माह में गठित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व 41 इटावा लोकसभा प्रत्याशी एवं जिलाध्यक्ष महिला सभा भुवनेश कुमारी दोहरे , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामकुमार…

विद्यालयों के एकीकरण पर माननीय न्यायालय का निर्णय – एक स्वागतयोग्य एवं दूरदर्शी पहल

हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की विद्यालय एकीकरण नीति को वैध घोषित किया गया है। न्यायालय ने सीतापुर के 51 छात्रों द्वारा दायर याचिका को अस्वीकार करते हुए सरकार की मंशा को सार्थक और विधिसम्मत ठहराया है। इस निर्णय के पश्चात राज्य के लगभग 5,000 प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के मर्जर का मार्ग प्रशस्त हो गया है। याचिकाकर्ताओं ने जहां इस नीति को छात्रों के शैक्षणिक हितों के प्रतिकूल बताया, वहीं माननीय न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति दोषरहित है…

फर्रूखाबाद:अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की चौड़ाई 10 फीट निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे भविष्य के लिए अव्यवहारिक बताया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह सड़क नगर पालिका सीमा क्षेत्र से गुजरती है, जो न केवल नीबलपुर आदि जैसे गांवों को शहर से जोड़ती है, बल्कि इस मार्ग पर स्थित प्राचीन…

20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने वाली सारा अर्जुन कौन? जो चाइल्ड आर्टिस्ट से बनी लीड एक्ट्रेस ?

रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक उनके जन्मदिन (6 जुलाई) को जारी किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया. जहां एक तरफ इस स्पाई थ्रिलर में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार हैं, वहीं दूसरी तरफ सभी की नजरें टिकीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन पर सारा अर्जुन, जो अब 18 साल की हैं, पहले एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर जानी जाती थीं. अब वह ‘धुरंधर’ में 20 साल बड़े रणवीर सिंह के अपोजिट रोमांस…

लॉर्ड्स टेस्ट में इस गेंदबाज की होगी छुट्टी , बुमराह के साथ यह तिकड़ी दिखाएगी दम ?

भारत ने रविवार को एजबेस्टन में दमदार प्रदर्शन किया. शुभमन गिल की नई पीढ़ी की टीम ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर इस मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज की. गिल के 269 और 161 रनों के साथ-साथ आकाश दीप के 10 विकेटों की बदौलत भारत ने मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब अगला मुकाबला लॉर्ड्स में होगा, जहां 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट शुरू होगा. टीम संयोजन में एक बदलाव तय लग रहा है. कार्यभार प्रबंधन के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले स्टार…

फिर टूटते-टूटते रह गया ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, इस वजह से चूक गए दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ?

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे भारत ही नहीं दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं. क्रिेकेट की दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड अब भी बचे हुए हैं, जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है. वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा का एक ऐसा ही रिकॉड है जो पिछले 21 सालों से अभी तक नहीं टूटा है. यूं तो ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन लारा के एक पारी में 400 रन बनाने का रिकॉड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है. ब्रायन लारा ने…

लखनऊ:शादी अनुदान योजना 2025-26: गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मिलेगा आर्थिक सहयोग, जानें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग की “शादी अनुदान योजना” एक बार फिर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सक्रिय हो गई है। निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस योजना का संचालन पूर्व की भांति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी हेतु यह योजना राहत का काम करेगी। योजना के तहत पात्र परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक…

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने किया प्रा.विद्यालय पुठरी का औचक निरीक्षण, दिए वृक्षारोपण के निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय पुठरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय में कुल 111 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 87 बच्चे उपस्थित पाए गए, जो उपस्थिति के लिहाज से संतोषजनक रही। जिलाधिकारी ने कक्षाओं का भी निरीक्षण किया और पठन-पाठन की गुणवत्ता को ठीक पाया। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। मिड-डे मील व्यवस्था की जांच…

फर्रुखाबाद:सिरौली वृद्धाश्रम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, भोजन व्यवस्था पाई संतोषजनक, CCTV कैमरे खराब मिलने पर जताई नाराजगी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिरौली वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में पंजीकृत कुल 68 वृद्धों में से 55 वृद्ध मौके पर उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भोजन की गुणवत्ता की जांच के दौरान भोजन संतोषजनक पाया गया, जिसे देखकर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम…

झाँसी:बुंदेलखंड राष्ट्र समिति झाँसी क्षेत्र की कार्यशाला सम्पन्न “राखी भेजो–राज्य माँगो” अभियान को लेकर बनी व्यापक कार्ययोजना।

झाँसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने की माँग को लेकर चल रहा आंदोलन अब और अधिक व्यापक और संगठित रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा झाँसी में एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शुभ आशीर्वाद विवाह घर, ग्वालियर रोड, झाँसी में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी “राखी भेजो – राज्य माँगो” अभियान की रणनीति तय करना…

पीलीभीत: बीसलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जितिन प्रसाद (केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार)का भव्य स्वागत

पीलीभीत: बीसलपुर में दिनांक -07-07-2025-को माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) के बीसलपुर आगमन पर माननीय विधायक श्री विवेक वर्मा जी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल गेस्ट हाउस के सामने स्वागत किया। तथा अग्रवाल सभा भवन में आयोजित आशा एवं आशा संगिनी सम्मेलन में माननीय केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद जी ने सम्मेलन में कई बातों पर संवाद किये।। आशा एवं आशा संगिनी सम्मेलन में माननीय विधायक श्री विवेक वर्मा जी एवं एमएलसी माननीय श्री सुधीर गुप्ता जी ब्लॉक प्रमुख श्री महीप सिंह चंदेल जी…

अमरोहा:एटा के पूर्व सांसद राजू भइया ने किया आरोग्य हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम।

अमरोहा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जनसेवा के संकल्प के साथ एटा के पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया ने आज हसनपुर क्षेत्र के रेहरा अड्डा पर नवनिर्मित आरोग्य हेल्थ केयर सेंटर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। यह हेल्थ केयर सेंटर ग्रामीण जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा परामर्श और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान श्री राजू भइया ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आज भी एक बड़ी चुनौती है। आरोग्य हेल्थ केयर…

प्रयागराज: वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन 09 जुलाई को

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता एवं प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद यादव की उपस्थिति में सोमवार को संगम सभागार में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 09 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु की गयी तैयारियों के सम्बंध में उपस्थित सभी अधिकारियों से उनके द्वारा वृक्षारोपण हेतु चिन्हित स्थलों, चिन्हित स्थल की एरिया, वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य के सापेक्ष खोदे गये गड्ढ़ों की संख्या, प्रत्येक चिन्हित स्थल पर कितना वृक्षारोपण होगा, इन्डेंट जनरेशन, पौधो की…

प्रयागराज :मुक्त विश्वविद्यालय में 70 कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र जुलाई 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार 7 जुलाई 2025 को प्रारंभ दिया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने माउस दबाकर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में स्पॉट एडमिशन लेने वाले एम जे प्रथम वर्ष के छात्र आवेश कुमार मौर्य को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने पाठ्य सामग्री प्रदान की। आवेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुक्त विश्वविद्यालय की पाठ्य सामग्री स्तरीय होने के कारण उन्होंने दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई करने का निर्णय लिया।कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम…