कासगंज : जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में जनपद में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के सम्बन्ध में, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिये मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी रोड़ सेफ्टी के निर्देशों के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही व प्रचार प्रसार, कासगंज शहर के 05 चौराहों के 50 मीटर निर्धारित दूरी तक नो पार्किंग जोन घोषित कर बोर्ड लगाये जाने की समीक्षा, मॉडिफाईड साईलेंसरों/प्रेसर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही की समीक्षा, टैफिक जाम की समस्या…

कासगंज :समाज सेवियों द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल शिक्षक के पदों हेतु 3वर्ष की कार्यानुभव को हटाने की मांग

प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल शिक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु चल रही भर्ती प्रक्रिया के क्रम में राज्य के विभिन्न जनपदों में चरणबद्ध ढंग से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह संपूर्ण प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संचालित की जा रही है। उपरोक्त संदर्भ में यह अवगत कराना आवश्यक है कि जनपद कासगंज में दिनांक 28 मार्च 2025 से 5 अप्रैल 2025 तक सेवा योजन पोर्टल के माध्यम से ECCE पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। तथापि, इस जनपद की विज्ञप्ति में…

कासगंज -जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में द्वितीय जनपद स्तरीय संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान द्वितीय अंतर्विभागीय टास्क फोर्स का गठन किया

01 से 31 जुलाई तक जनपद में चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान। 11 से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान। संचारी रोगों पर हो सीधा बार, नगर व ग्राम पंचायतों में चलाया जाए संचारी अभियान। संबंधित विभागीय अधिकारी गण इस अभियान को सफल बनाने के संबंध में अपनी कार्ययोजना के अंतर्गत करें कार्य – जिलाधिकारी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिलाई शपकासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्यविभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान…

कासगंज: न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

जेल में बंद बंदियों से मिलकर जाना उनका हाल। कासगंज: माननीय जनपद न्यायाधीश रामेश्वर एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों से मिलकर उनका हाल जाना और जेल अधीक्षक को सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने के निर्देश दिये।सुरक्षा के दृष्टिगत जेल निरीक्षण के दौरान जिला जज एवं जिलाधिकारी ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चैक किया।…

सीतापुर : पेड़ टूटने की चपेट में आए व्यक्ति की हुई मौत

बिंद्रा पुत्र मोहकम उम्र 50 वर्ष आज सुबह गांव के बाहर राम प्रसाद की बाग में रोज की तरह जामुन तोड़ने गए थे । वह जामुन बेंचने का कार्य करते है । जामुन के पेड़ पर चढ कर वह जामुन तोड़ रहे थे । तभी जामुन की एक डाल टूट कर उनकी गर्दन पर गिर गई । जिससे पेड़ के ऊपर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई है । ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्ट मार्टम…

यूपी में पोस्टमार्टम को लेकर नई गाइडलाइन जारी, अब चार घंटे में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब शव का पोस्टमार्टम अधिकतम 4 घंटे में अनिवार्य डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जारी की नई गाइडलाइन दुःख की घड़ी में परिजनों की पीड़ा कम करने के लिए उठाया गया अहम कदम सभी जिलों के पोस्टमार्टम हाउस में नई व्यवस्था लागू, देरी पर होगी जवाबदेही तय समयबद्ध और संवेदनशील व्यवस्था देने के लिए प्रशासन को कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएँ, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से एक वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पुलिस अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सिंह ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और उनसे संबंधित मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी…

कानपुर:भारतीय संविधान प्रदर्शनी और मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की शिरकत, लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर स्थित बी. टेक. ऑडिटोरियम में आयोजित भारतीय संविधान जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के भविष्य निर्माता युवाओं से संवाद किया और लोकतंत्र के लिए योगदान देने वाले सेनानियों को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण की दिशा में जब युवा शक्ति सोचती है, तो देश की दिशा और दशा दोनों बदल जाती है। प्रधानमंत्री…

फर्रुखाबाद: भैंस के भागने से जंजीर फंसी महिला के घिसटने से मौत ?

मोहम्मदाबाद। भैंस के अचानक बिदकने से हाथ में फंसी चेन के साथ महिला के जमीन पर दूर तक घिसटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के गांव नगला भवानी सिंह निवासी छविनाथ सिंह की पत्नी धन देवी (30) गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर बंधी भैंस को ट्यूबवेल पर बांधने के लिए ले जा रही थीं। कुछ दूरी पर बढ़ते ही अचानक भैंस…

फर्रूखाबाद:अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर फर्रुखाबाद में 2.32 करोड़ रुपये का ऋण वितरण, 57 लाभार्थी हुए लाभान्वित

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (MSME) दिवस के अवसर पर आज जनपद फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करना और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा चयनित 50 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए, वहीं कुल 57 लाभार्थियों को 2 करोड़ 32 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम में अमृतपुर के माननीय विधायक श्री…

फर्रुखाबाद:12 घंटे में हत्या का खुलासा,थाना मेरापुर पुलिस ने हत्यारोपी भूरे उर्फ समरवीर को किया गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 27 जून 2025 थाना मेरापुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। घटना 26 जून को थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव साहबगंज की है, जहां एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का विवरण…

लखनऊ:भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जी के परिजनों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री शुभांशु शुक्ला की माता श्रीमती आशा शुक्ला, पिता श्री शंभू दयाल शुक्ला, बहन सुश्री शुचि मिश्रा तथा भतीजे श्री वैश्विक मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अभूतपूर्व योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके परिवार को बधाई दी और कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश…

फतेहगढ़ पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड: एसपी आरती सिंह ने ली सलामी, प्रशिक्षुओं को दिया मार्गदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी ली। परेड के पश्चात एसपी ने जेटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु जवानों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, विभागीय आचरण एवं मर्यादा के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। स अवसर पर श्रीमती सिंह ने प्रशिक्षुओं को सोशल मीडिया की नीति और उसके जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया…

फर्रूखाबाद:जन अधिकार पार्टी का जनचेतना अभियान जारी, वैद्य के०पी०सिंह शाक्य ने कायमगंज में चलाया जन संपर्क

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 जन अधिकार पार्टी के समर्थकों और पदाधिकारियों में जोश और उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व – माननीय बाबूसिंह कुशवाहा एवं श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा – के प्रति नारेबाजी और समर्थन की गूंज जनपद फर्रुखाबाद की गलियों में सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में, विधानसभा कायमगंज के जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष वैद्य के०पी० सिंह शाक्य ने आज “चलो गांव की ओर” जन चेतना यात्रा का आयोजन कर, ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक…

फर्रूखाबाद:संकिसा में महाबोधि महाविहार चिंतन शिविर 28 जून:तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के नेतृत्व में हजारों लोगों की सहभागिता

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन (तसंस) के नेतृत्व में जनपद से सैकड़ों बौद्ध अनुयायी समर्थक 28 जून 2025 संकिसा के लिए रवाना होंगे। वे वहां आयोजित महाबोधि महाविहार चिंतन शिविर में भाग लेंगे, जिसे बौद्ध समाज में एक महत्वपूर्ण वैचारिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। इस शिविर का आयोजन युवा बुद्धिस्ट सोसाइटी (वाईबीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध द्वारा किया गया है। कार्यक्रम संकिसा सेंटर में 28 जून 2025 को दोपहर 02 बजे से शुरू होगा, जिसमें फर्रुखाबाद सहित आसपास…

फर्रुखाबाद:कीटनाशी विक्रेताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 प्रदेश शासन के कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद के समस्त थोक एवं फुटकर कीटनाशी विक्रेताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशी उपलब्ध कराने, बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और कीटनाशी अधिनियम 1968 व नियमावली 1971 के अनुपालन हेतु जारी किए गए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि जिले के किसी भी कीटनाशी विक्रेता द्वारा नियमों का उल्लंघन…

फर्रुखाबाद में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न,आपदा से निपटने की तैयारी में एक अहम कदम।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के तत्वावधान में जनपद फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों—फर्रुखाबाद, कायमगंज और अमृतपुर—में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास (State Level Mock Exercise) का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास प्रदेश के 44 जनपदों की 118 बाढ़ संभावित तहसीलों में एक साथ संपन्न हुआ, जिससे आपदा प्रबंधन की तैयारी और समन्वय को प्रभावी रूप से परखा जा सके। प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों की कार्यवाही की समीक्षा की।…

फर्रुखाबाद:बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व फिटनेस के चल रहे वाहन सीज, ₹1.37 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में बिना वैध कागजातों के चल रहे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत के नेतृत्व में नगर व राजेपुर थाना क्षेत्र में यह अभियान संचालित हुआ। अभियान के दौरान खनन सामग्री लेकर जा रहे दो ट्रक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के पाए गए, जिन्हें तत्काल सीज कर राजेपुर थाने में खड़ा कराया गया। इन दोनों ट्रकों पर ₹60,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र…

फर्रुखाबाद:मोबाइल चोरी का खुलासा,कायमगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी किए गए मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कायमगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से चोरी किया गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह सफलता मिली है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने इस…

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सर गंगा राम कैंसर केंद्र का उद्घाटन।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल परिसर में देश के अत्याधुनिक “सर गंगा राम कैंसर केंद्र” का उद्घाटन किया। यह केंद्र विश्वस्तरीय तकनीकी और चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उच्च गुणवत्ता की देखभाल उपलब्ध कराएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री वी. के. सक्सेना, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, श्री योगेंद्र चांदोलिया एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित…