प्रयागराज: प्रतिभा प्रणाम समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित सैंकड़ों चयनित इंजीनियर्स और पैरेंट्स का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: प्रतिभा प्रणाम समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित सैंकड़ों चयनित इंजीनियर्स और पैरेंट्स का हुआ भव्य सम्मान . कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब मंच से छात्रों और उनके परिजनों की संघर्ष गाथा साझा की गई। कोई छात्र ऐसा था जिसे उसकी बहन ने पढ़ाया, किसी के पिता फुटपाथ पर फुल्की बेचते हैं, तो किसी के चाचा या बड़े भाई ने मेहनत की कमाई से उसकी फीस भरी, खुद नहीं पढ़ पाए तो ठान लिया कि “भाई को पढ़ा लूं, वही मेरा सपना पूरा करेगा।” कुछ के…

फर्रूखाबाद:ब्राह्मणवाद के विरुद्ध महात्मा फुले का चिंतन: धर्म नहीं, धंधा है!

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 “बाल काटना नाई का धर्म नहीं, धंधा है। चमड़े की सिलाई करना मोची का धर्म नहीं, धंधा है। ठीक उसी प्रकार पूजा-पाठ करना और करवाना ब्राह्मण का धर्म नहीं, बल्कि धंधा है।” यह वाक्य न सिर्फ एक कथन है, बल्कि सामाजिक क्रांति की मशाल है, जिसे प्रख्यात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने जलाया था। महात्मा फुले का यह बयान समाज की उस जड़ पर चोट करता है, जहाँ धर्म के नाम पर व्यवसाय खड़ा किया गया और शोषण को धार्मिक कर्तव्य…

गाजियाबाद में ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

गाजियाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इसी क्रम में आज गाजियाबाद जनपद में ‘मिनी रत्न’ कंपनी सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) के स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने CEL के ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास कर देश की डिजिटल अवसंरचना को और अधिक…

फर्रुखाबाद:वाहिदपुर की जनता को मिली बड़ी राहत: सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रयासों से टोल प्लाजा आबादी से हटाया गया।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 जिले के वाहिदपुर गांव की जनता को एक बड़ी राहत मिली है। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर से सांसद मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी के प्रभावशाली प्रयासों के चलते वाहिदपुर की आबादी में प्रस्तावित टोल प्लाजा अब वहां नहीं बनेगा। टोल प्लाजा के हटने से न केवल गांव की शांति बहाल होगी, बल्कि सैकड़ों लोगों की आजीविका पर मंडरा रहा संकट भी टल गया है। सांसद कुशवाहा ने फर्रुखाबाद दौरे के दौरान गांव के लोगों से मुलाकात की थी, जहां उन्हें…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई इनामी वांछित चार अपराधी गिरफ्तार, असलहा व नगदी बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 जनपद फतेहगढ़ की थाना कम्पिल पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए पाँच-पाँच हजार रुपए के इनामी चार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना कम्पिल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 93/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 96/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है: 1. दिलीप पुत्र विश्राम 2. अजीत पुत्र गुड्डू 3. गौरव पुत्र रतन सिंह उर्फ लालू गिहार…

कानपुर:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक 29 जून को कानपुर में, निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी

कानपुर,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर मंडल की एक अहम बैठक 29 जून को दोपहर 1 बजे कानपुर मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं मंडल प्रभारी श्री महेंद्र त्रिपाठी करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कानपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा एवं कानपुर देहात जिलों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। खासतौर पर उन जिला अध्यक्षों की…

लखीमपुर खीरी : बाढ़ और कटान से निपटने को खीरी तैयार,अटल सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक

बुधवार को लखीमपुर के अटल सभागार में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की,बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अहम सुझाव रखे और अधिकारियों ने बाढ़ से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की,प्रभारी मंत्री ने कहा “प्रशासन अलर्ट मोड में है, हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, राहत सामग्री की उपलब्धता और कटान रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है।जनप्रतिनिधियों व अफसरों के समन्वय से आपदा प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। इस बैठक में कार्यों की प्रगति पर…

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर की महिलाएं अब ‘लखीरा’ के नाम से चमकाएंगी हुनर

लखीमपुर खीरी-स्वयं सहायता समूहों व एफपीओ की महिलाओं के उत्पादों को अब मिलेगा अपना ब्रांड लखीरा प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार की उपस्थिति में टैगलाइन “लखीमपुर का हीरा” के साथ ब्रांड और लोगो का शुभारंभ किया। अब हर उत्पाद में झलकेगी महिलाओं की मेहनत आत्मनिर्भरता और नई पहचान। आकांक्षा स्टोर पर पहुंचकर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा यह महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें…

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस रेलिंग को तोड़कर गिरी नीचे, दो की मौत; 50 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलट गई. हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि 50 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसा गुरुवार की सुबह इटावा के हवेलियां गांव के पास हुआ. बस बिहार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी. बिहार के मधुबनी से एक डबल डेकर बस (UP 70 HT 8668) यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी. बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी. इस दौरान तड़के 4…

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंची डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल

लखीमपुर खीरी – धौरहरा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल मिहीलाल व फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित से DM दुर्गा शक्ति नागपाल बुधवार को जिला अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंची,घायलों की स्थिति जानी व इलाज के निर्देश दिए व मिहीलाल के साहस की सराहना की। डीएम ने मिहीलाल को ₹50,000 की आर्थिक सहायता भेजी और सभी घायलों के परिवारीजन को ढांढस बंधाया व हर संभव इलाज का भरोसा दिलाकर सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता

फर्रूखाबाद:जन अधिकार पार्टी की “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत अमृतपुर में सभा आयोजित

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद इकाई ने आज “चलो गांव की ओर – मिशन 2027” अभियान के अंतर्गत विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में जनसभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पार्टी संस्थापक माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिव कन्या कुशवाहा जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। सभा में पार्टी की नीतियों, मिशन 2027 की रूपरेखा एवं ग्रामीण स्तर पर संगठन को सशक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता कैप्टन प्रभात शाक्य, जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी…

फर्रुखाबाद:टूटा विद्युत पोल बना खतरा, जटवारा मोहल्ला कायमगंज की जनता में आक्रोश, JE जावेद पर गंभीर आरोप

कायमगंज (फर्रुखाबाद),(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2025 कस्बा कायमगंज के मोहल्ला जटवारा स्थित कब्रिस्तान के पास बीते 15 दिनों से टूटा पड़ा विद्युत पोल लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। उक्त पोल पर अभी भी विद्युत लाइन चालू है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विद्युत विभाग के जेई जावेद को इसकी सूचना दी गई, परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस डीसीएम वाहन की टक्कर से पोल टूटा…

कानपुर:कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज कानपुर मंडल की बैठक 28 जून को, समाज के प्रबुद्ध जन होंगे सम्मानित

कानपुर,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन, कानपुर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 28 जून को आयोजित की जा रही है। यह बैठक पंचशील झंडे के नीचे आयोजित होगी, जिसमें समाज के उत्थान और अधिकारों की प्राप्ति को लेकर गंभीर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश चंद्र कुशवाहा स्वयं उपस्थित रहेंगे और दोपहर 2 बजे समाज के श्रेष्ठजनों को सम्मानित करेंगे। बैठक…

प्रयागराज:उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जिला पंचायत परिसर, प्रयागराज में आयोजित एक भव्य संगोष्ठी में लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आपातकाल के काले अध्याय की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि स्वरूप सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला दौर था। हमें उन वीर सेनानियों को…

फर्रूखाबाद:प्रियंका एवं विकास का विवाह बंधन सम्पन्न, धर्मपाल बौद्ध ने दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 आज माया मैरिज लॉन, नवाबगंज में एक पावन वैवाहिक समारोह में प्रियंका शाक्य, पुत्री श्री अनिल कुमार शाक्य (निवासी ग्राम नगला चन्देला, पोस्ट गुतासी, जिला फर्रुखाबाद) एवं विकास शाक्य, पुत्र श्री उदयभान सिंह शाक्य (निवासी ग्राम मानपुर, पोस्ट औरन्ध, जिला मैनपुरी) का दाम्पत्य सूत्र में शुभ मिलन संपन्न हुआ। समारोह में दोनों परिवारों के परिजन, मित्रगण एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। विवाह संस्कार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे धर्मपाल…

फर्रुखाबाद:जन सम्पर्क अभियान के तहत जन अधिकार पार्टी ने कायमगंज में दिखाई सक्रियता

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 मिशन 2027 को सफल बनाने के उद्देश्य से जन अधिकार पार्टी लगातार जन सम्पर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज विधानसभा कायमगंज में पार्टी के पदाधिकारियों ने जन सम्पर्क कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। इस जन सम्पर्क अभियान में जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के० पी० सिंह शाक्य तथा महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष सुनीता सिंह शाक्य ने भाग लिया। दोनों नेताओं ने कायमगंज क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों में जनसमूह से भेंट कर पार्टी की…

फर्रुखाबाद:अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- छोटे सिंह यादव जी जनसेवा की मिसाल थे।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज जनपद फर्रुखाबाद पहुंचे। वह यहां पूर्व सांसद स्वर्गीय छोटे सिंह यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे श्री अखिलेश यादव ने छोटे सिंह यादव जी के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि “छोटे सिंह यादव जी जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया।…

फर्रुखाबाद:आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान: “कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा”

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 आज आपातकाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का “काला अध्याय” बताया। उन्होंने आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, तत्पश्चात फतेहगढ़ विकास भवन में आयोजित आपातकाल प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। इसके उपरांत फतेहगढ़ के जे.जे.आर. पैलेस में आयोजित आपातकाल विषयक सेमिनार को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा “आज 1975 में लगे…

फर्रुखाबाद:महिला थाना पुलिस ने की पैदल गश्त, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 पुलिस अधीक्षक  आरती सिंह के निर्देशन में जनपद की महिला थाना पुलिस ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष अभियान के तहत पैदल गश्त की। यह गश्त थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर की गई। गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उन्हें जागरूक किया कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही महिलाओं और बच्चियों…

फर्रूखाबाद:केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रजत कुमार पाण्डेय (ड्रग इंस्पेक्टर) का विदाई समारोह सम्पन्न।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन फर्रुखाबाद के तत्वाधान में मेडिसिन फ्रेंड्स क्लब द्वारा आज एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह जी.आर. पैलेस, लोहाई रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें जनपद के अनेक केमिस्ट, ड्रगिस्ट, मेडिकल व्यापारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस विदाई समारोह का मुख्य उद्देश्य था, जनपद फर्रुखाबाद में सेवा दे रहे ड्रग इंस्पेक्टर श्री रजत कुमार पाण्डेय जी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित करना और उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करना।…