लखीमपुर खीरी : क्वीन ऑफ लखीमपुर बनीं श्वेता बजरंगी शर्मा,मल्लिका-ए-अवध में मिला क्राउन अवॉर्ड

गौरव और सशक्तिकरण के क्षण में लखीमपुर खीरी की श्वेता बजरंगी शर्मा को मल्लिका-ए-अवध मंच द्वारा “क्वीन ऑफ लखीमपुर” के प्रतिष्ठित Crown Awardee से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी और अभिनेता सिद्धार्थ धांडा ने भव्य समारोह में प्रदान किया।कार्यक्रम का आयोजन होटल रॉयल रेजिडेंसी, गोलघर, गोरखपुर में किया गया, जहाँ देशभर की प्रतिभाओं को मंच मिला। यह अवॉर्ड उन महिलाओं को समर्पित है जो सौंदर्य, आत्मबल और सामाजिक प्रेरणा का प्रतीक हैं।सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्वेता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा—“यह पुरस्कार सिर्फ मेरा…

फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य ने फर्रुखाबाद का किया नाम रोशन

फर्रुखाबाद की बेटी शालिनी शाक्य को लखनऊ बुलाकर माननीय गृहमंत्री जी ने सौपा पुलिस आरक्षी नियुक्त पत्र यह बहुत ही गर्व की बात है कि एक बेटी जिसकी मां का साथ बचपन में ही छूट गया था उस बेटी ने अपने मेहनत के बलबूते अपने परिजनों और जिले का नाम रोशन किया नगला खैर बंद फर्रुखाबाद की रहने वाली शालिनी शाक्य जिनके चाचा चाची दोनों लोग अध्यापक हैं इनकी मां का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था लेकिन फिर भी इन्होंने अपनी मेहनत को जारी रखा इनके पिता अनिरुद्ध…

कायमगंज:वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 कायमगंज बड़े दुःख और शोक के साथ सूचित किया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला बजरिया, कायमगंज, का 16 जून, मंगलवार की सायं लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और राजधानी लखनऊ में उनका उपचार चल रहा था। प्रदीप कुमार गुप्ता ‘दैनिक आज’ समाचार पत्र के सक्रिय और समर्पित पत्रकार रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सजगता के लिए उन्हें जाना जाता था। स्थानीय मुद्दों…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने जनपद अम्बेडकरनगर के विकास की 1184 करोड़ रु0 लागत की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज हम एक नए भारत में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत विकास भी करता है और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है। आज जनपद अम्बेडकरनगर के विकास की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है, वह परियोजनाएं विरासत और विकास का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। अम्बेडकरनगर जनपद त्रेता युग के प्रारम्भिक काल का साक्षी है। श्रवण बाबा का…

भारत जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: देशभर में जनगणना प्रक्रिया का शुभारंभ।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संरचना की अद्यतन तस्वीर प्रस्तुत करेगी, जो नीति निर्धारण, संसाधन वितरण और विकास योजनाओं की दिशा तय करने में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। 🔹 जनगणना संदर्भ तिथियाँ निर्धारित भारत सरकार द्वारा अधिसूचना के अनुसार, अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 01…

फर्रुखाबाद : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, प्रभावी पैरवी से मिला न्याय।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में न्याय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए लगातार गंभीर मामलों में सशक्त पैरवी की जा रही है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस, अभियोजन पक्ष, व कोर्ट स्टाफ के अथक प्रयासों से एक जघन्य हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गगन दुबे पुत्र अनिल दुबे, निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0-199/2020, वाद सं0-1139/2020, धारा 147, 148, 149, 302 भारतीय दंड संहिता के तहत…

फर्रुखाबाद:अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 जनपद में न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज कलैक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, वहीं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, श्रीमती आरती सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में न्यायालय से संबद्ध अधिकारियों, अभियोजन विभाग के प्रतिनिधियों तथा पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान लंबित मामलों, गवाहों की उपस्थिति, चार्जशीट दाखिल करने की स्थिति एवं अपराधियों के विरुद्ध सशक्त पैरवी जैसे विषयों…

फर्रुखाबाद:नवनियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का सम्मान, तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन ने किया सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 जनपद में तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम नगला खैरबंद निवासी शिक्षक प्रज्ञानंद शाक्य के आवास पर आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, संरक्षक अवनीश शाक्य, जिला सचिव संतोष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर शाक्य, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य,…

फर्रुखाबाद:औषधि प्रशासन की कार्रवाई और मदिरा विक्रय पर सख्ती को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में औषधियों की गुणवत्ता और मदिरा के अवैध व्यापार पर सख्त निगरानी बनाए रखना रहा। औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के 42 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 43 औषधियों के नमूने संग्रहीत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नमूना संग्रहण की यह प्रक्रिया निरंतर और प्रभावी ढंग से जारी रहे, ताकि मिलावटी या मानकविहीन औषधियों…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ मंडल में “11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन, मोदी सरकार के सुशासन की चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी के फतेहगढ़ मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय पर “11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष गोष्ठी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के सफलतम सुशासन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिनेश कटियार रहे, जिन्होंने मोदी सरकार द्वारा जनसामान्य के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब, किसान, महिला, युवा…

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 76 लाभार्थियों को 3.72 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरितफर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज अपरान्ह 03:20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश भर के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में योजना के लाभार्थियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया।जनपद फर्रुखाबाद की तीनों तहसीलों सदर, अमृतपुर और कायमगंज में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण…

फर्रूखाबाद:उत्तर प्रदेश सरकार की बागवानी योजनाओं में निजी क्षेत्र के लिए सुनहरा अवसर, उद्यान विभाग देगा 50% तक सब्सिडी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत निजी क्षेत्र के लिए अनेक अनुदान आधारित योजनाओं की शुरुआत की गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों एवं निजी संस्थाओं को तकनीकी रूप से उन्नत horticulture आधारित परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन देना है। हाईटेक नर्सरी, टिश्यूकल्चर लैब और बीज उत्पादन में मिलेगा अनुदान नवीन गाइडलाइन के अनुसार, प्री-हार्वेस्ट प्रबंधन के अंतर्गत निजी क्षेत्र में हाईटेक नर्सरी की स्थापना (1-2 हेक्टेयर)…

फर्रुखाबाद में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी: सिगंतुईया कोटेदार के गोदाम से भारी मात्रा में राशन गायब, मुकदमा दर्ज।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 जनपद में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान वितरण प्रतिशत में गिरावट पाए जाने पर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए सिगंतुईया गांव के कोटेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सदर के निर्देश पर कोटेदार की दुकान व गोदाम पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में खाद्यान्न का स्टॉक गायब पाया गया। मामला मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिगंतुईया के कोटेदार आशीष यादव से जुड़ा है। ऑनलाइन वितरण समीक्षा में इनके द्वारा वितरण प्रतिशत काफी कम पाया गया। इस…

फर्रूखाबाद:प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना,आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME) के तहत स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को वित्तीय, तकनीकी एवं कारोबार सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना को वोकल फॉर लोकल अभियान से भी जोड़ा गया है ताकि पारंपरिक एवं क्षेत्रीय खाद्य उत्पादों को बढ़ावा दिया…

प्रयागराज : मुख्यमंत्री के जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित ‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ कार्यक्रम का सर्किट हाउस एवं तहसीलों में किया गया सजीव प्रसारण

माननीय जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा सर्किट हाउस एवं तहसीलों में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के कुल 169 आश्रितों को रूपये 8.24 करोड़ का किया गया वितरण मा0 सांसद व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से 20 आश्रित परिवारों को सहायता राशि का डेमो चेक प्रदान किया गया प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के लगातार 8 वर्षों से किसानों, गरीबों, युवाओं व सभी वर्ग के लोगो के लिए पारदर्शी ढंग से कार्य करते हुए प्रदेश का कर रही विकास-माननीय सांसद माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश…

फर्रूखाबाद:तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की बैठक में राहुल शाक्य घोषित हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 नगर पंचायत नवाबगंज के सर्वेश मैरिज लॉन में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक सूरुचि शाक्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बुद्ध वंदना के साथ की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं…

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा कमल दर्पण पुस्तक का किया गया विमोचन

लखीमपुर खीरी – लखीमपुर स्थित शिव शक्ति होटल में राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय डॉ दिनेश शर्मा जी के कर कमलों द्वारा कमल दर्पण पुस्तक का विमोचन किया गया।इस विशेष अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा जी ने पुस्तक के संपादक श्री उमाशंकर दत्तू जी को हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दी जिन्होंने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और योगदान को शब्दों में पिरोते हुए यह ऐतिहासिक दस्तावेज तैयार किया। भाजपा के कर्तव्यनिष्ठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता जी को समर्पित “कमल दर्पण” स्मारिका, वेबसाइट एवं कार्यकर्ताओं के…

लखीमपुर खीरी : इंडियन हेरिटेज एकेडमी गोला का मेधावी छात्र अलंकरण समारोह कार्यक्रम धूमधाम के साथ हुआ संपन्न

गोला गोकर्णनाथ – इंडियन हेरिटेज एकेडमी गोला में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह व समर कैंप समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अवधेश मिश्रा प्राचार्य दयानंद बाल विद्या मंदिर की गरिमामई उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद द्वारिका प्रसाद रस्तोगी द्वारा की गई।विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए सभी अतिथियों व नगर के गणमान्य…

लखीमपुर खीरी : अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में दहला देश, गोला छोटी काशी हुई गमगीन, दी भावभीनी श्रद्धांजली

गोला गोकर्णनाथ – अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में समर कैंप के बच्चों और आयोजकों ने कृषक समाज इंटर कॉलेज से सदर चौराहा गोला तक कैंडल मार्च निकाल कर हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और मोमबत्ती जलाकर मौन धारण किया प्रभु से प्रार्थना की गई कि मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय…

कासगंज: सदस्या, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती रेनू गौड़, 17 व 18 जून 2025 को विकास भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/ निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित।

कासगंज: मा० सदस्या, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती रेनू गौड़, का आज दिनांक 17 जून 2025 को समय 10:10 बजे जिला चिकित्सालय मामों का निरीक्षण कार्यक्रम समय प्रातः 11 बजे सभागार कक्ष विकास भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/अपरान्हन 03ः00 बजे वृ़द्धा आश्रम कासगंज का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है।जनपद की ऐसी महिलाऐं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो त्वरित न्याय हेतु एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हेतु महिला जनसुनवाई में अपनी समस्या के विवरण सहित उपस्थित हों।…