फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर फर्रुखाबाद स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जल वितरण सेवा से हुई, जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित किया। इस सेवा कार्य में शुभम कटियार का विशेष सहयोग रहा। इसके पश्चात भारतीय वन जीवन संस्था द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत समिति के आश्रम परिसर में महात्मा अपर्णा बाई जी के करकमलों से पौधारोपण किया गया। इस पर्यावरणीय पहल का उद्देश्य धरती…
Day: June 6, 2025
लखीमपुर खीरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर गोला विधायक ने एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया
गोला गोकर्णनाथ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के स्वरूप में गोला विधायक माननीय अमन गिरी जी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कहा हम सभी को मिलकर हीटवेव, ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम से लड़ने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे हम सब मिलकर एक हरित और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाए। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी एस के तिवारी,विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा,कुंभी प्रधानसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह,जिला पंचायत सदस्य तौहीद खान,भोली…
लखीमपुर खीरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया
लखीमपुर खीरी – आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता जी ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता ने कहा हम सब मिलकर एक पेड़ मां के नाम लगाए हरे-भरे पेड़ एक मां की तरह हमारी देखभाल करते हैं। वे हमें शुद्ध हवा, ठंडी छांव और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।हीटवेव, ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम से लड़ने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। हम सब मिलकर चलकर इस मुहिम को आगे…
फर्रूखाबाद:यूपी-112 आपात सेवा का दुरुपयोग, जनपद में कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की अत्याधुनिक पुलिस प्रबंधन प्रणाली यूपी-112 का दुरुपयोग करने वाले एक कॉलर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना जहानगंज पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। यह सेवा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम करीमगंज, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़, ने 01 जनवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 के बीच यूपी-112 आपात सेवा पर कुल 782 बार कॉल…
लखीमपुर खीरी : भारत की पहली विस्टाडोम जंगल सफारी ट्रेन अब दुधवा में
लखीमपुर खीरी – भारत की पहली विस्टाडोम जंगल सफारी ट्रेन अब दुधवा में अब जंगल सफारी का मजा मिलेगा एकदम नए अंदाज़ में।उत्तर प्रदेश सरकार ने दुधवा नेशनल पार्क के लिए देश की पहली विस्टाडोम जंगल सफारीट्रेन शुरू की है,जो रोमांच और आराम दोनों का बेहतरीन मेल है। विस्टाडोम कोच क्या है खास 360° व्यू: बड़ी कांच की खिड़कियां और ट्रांसपेरेंट छत,घूमने वाली आरामदायक सीटें,हर ओर से खुला,नज़ारों से भरपूर जंगल का अनुभव,सफर का रूट (कुल 107 KM, 9 स्टेशन)। यह ट्रेन बिछिया (बहराइच) से चलकर मैलानी (लखीमपुर खीरी) तक…
फर्रूखाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-7 के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में फर्रूखाबाद वन प्रभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” थीम पर आधारित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना रहा। यह कार्यक्रम रेड रोड एजुकेशनल इंटरनेशनल, पांचाल घाट में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी, संवाद और पौध वितरण जैसे विविध गतिविधियाँ सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय…
फर्रूखाबाद में 32 बीज विक्रेताओं पर छापेमारी: गुणवत्ता और कीमत पर विशेष निगरानी, दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद फर्रूखाबाद में किसानों को गुणवत्तायुक्त और निर्धारित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जिले की सभी तहसीलों में बीज विक्रेताओं पर छापेमारी की। तीनों तहसीलों में कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी और जिला आलू एवं शाकभाजी विकास…
फर्रुखाबाद:पुलिस अभद्रता के विरोध में बार एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल, कांग्रेस ने दिया समर्थन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 जनपद के फतेहगढ़ स्थित बार एसोसिएशन में उस समय आक्रोश फैल गया जब सचिव श्री कुंवर सिंह यादव एवं संयुक्त सचिव श्री देवेंद्र सिंह यादव के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई और उसके पश्चात उन्हीं के विरुद्ध एक झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस घटना के विरोध में बार एसोसिएशन ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया। इस आंदोलन को और बल उस समय मिला जब शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एडवोकेट स्वयं बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचे और…
फर्रूखाबाद:योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर फर्रूखाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आवास विकास क्षेत्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय के निकट संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस…
