भारत-पाक बड़ा फैसला: ट्रंप टीम के करीबी अब दोनों देशों के सलाहकार, जाने क्या है महत्व ?

भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार टीम में काम कर चुके एक वरिष्ठ प्रवक्ता को अपनी रणनीतिक संचार टीम में शामिल किया है, जबकि पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन के एक पूर्व सख्त अधिकारी को अपनी लॉबिंग गतिविधियों के लिए नियुक्त किया है। यह घटनाक्रम आगामी अमेरिकी चुनावों के मद्देनज़र भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए अमेरिका में अपने-अपने हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भारत द्वारा नियुक्त यह प्रवक्ता ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) अभियान में…

मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल से राज्य के मौजूदा हालात पर की चर्चा, प्रदर्शनकारियों को आमंत्रित करने का किया आग्रह ?

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की और उनसे ग्वालटाबी घटना के समाधान के लिए प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया। पिछले सप्ताह ग्वालताबी घटना को लेकर मैतेई बहुल इम्फाल घाटी में विरोध प्रदर्शन हुए। यह आरोप लगाया गया था कि सुरक्षा बलों ने एक सरकारी बस को, जिस पर सरकार 20 मई को उखरुल जिले में शिरुई लिली उत्सव को कवर करने के लिए पत्रकारों को ले…

पीलीभीत : चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता के सफलतम दो वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर जगह जगह मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

पूरनपुर । नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखकर नगर की जनता नगर पालिका अध्यक्ष पद के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर दो साल पहले लिये गये अपने फैसले पर खुश है। नगर की जनता ही नहीं बल्कि आस पास के ग्रामीण इलाकों में भी चेयरमैन द्वारा नगर में किए गए बेहिसाब विकास कार्यों की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के दो साल के कार्यकाल के पूर्ण होने पर नगर की जनता का कहना है कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा…

प्रयागराज : प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित बेसहारा पशुओं को दिया जा रहा संरक्षण

भारत वर्ष में प्राचीनकाल में पशुपालन और कृषि साथ-साथ होते रहे है। मानव सभ्यता के विकास के साथ ही पशुपालन की महत्ता बढ़ती रही। जिस व्यक्ति के पास जितने अधिक पशु होते थे, वह उतना ही आर्थिक रूप से सम्पन्न माना जाता था। पशु खेती, दुग्ध, सवारी, बोझ ढोने, खाद्य पदार्थों के उत्पादन आदि के लिए उपयोगी रहे हैं। कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक रहे हैं। देश मे 20वीं सदी के सातवें दशक के अंत में ‘हरित क्रांति’ आने के बाद कृषि क्षेत्र के उपकरणों एवं उन्नतशील बीजों…

प्रभारी मंत्री जनपद प्रयागराज जल शक्ति विभाग ने विकास कार्यों की समीक्षा की

प्रभारी मंत्री जनपद प्रयागराज जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश श्री स्वतंत्र देव सिंह जी मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूर्ण करने एवं संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करते हुए योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के…

जौनपुर :सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से 29 खेलों में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक हेतु आवेदन

जौनपुर: खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के क्रम में क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 29 खेलों में (पॉवरलिफ्टिंग व साईकिलिंग को छोड़कर) अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की रिक्तियों के सापेक्ष तैनाती हेतु सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से सेवाप्रदाता फर्म मेसर्स टी0 एण्ड एम0 सर्विसेज कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड दहिसर, मुम्बई द्वारा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों हेतु आवेदन करने हेतु रिक्तियां सेवायोजन पोर्टल पर 25 मई 2025 से प्रदर्शित कर दी गयी हैं तथा पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08 जून, 2025 है।  प्रदेश…

जौनपुर : क्या योगी के बुलडोजर का ख़ौफ़ अपराधियों में हुआ समाप्त,तिहरा हत्या कांड,अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु जिलाधिकारी ने किया चार सदस्यीय समिति का गठन

जौनपुर : जनपद के थाना जफराबाद अंतर्गत सा. मौ. मोहम्मदपुर कांध गांव में गत 25 मई 2025 को नेवादा हाईवे के पास निजी दुकान में लालजी गौतम, गुड्डू गौतम और यादवीर की मृत्यु से सम्बन्धित मार्मिक और संवेदनशील प्रकरण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। स्व0 गुड्डू की पत्नी सरिता ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने परिवार की सुरक्षा तथा अपराधियों की गिरफ्तारी आदि की मांग की, जिसपर जिलाधिकारी…

सीतापुर : ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की मनाई गई पुण्य तिथि

मिश्रित : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 38 वीं पुण्यतिथि आज मंगलवार को जनपद सीतापुर इकाई व्दारा कस्बा मिश्रित के मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में मनाई गई । आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता में एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा ने की । आयोजित कार्यक्रम के मंच का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि विनीत तिवारी ने किया । पुण्यतिथि में सर्वप्रथम एसोसिएशन संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित कर नमन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण पत्रकार…

कासगंज: पटियाली तहसील के गांव काजी नगला के किसानों ने डीआरएम इज्जतनगर, बरेली को ज्ञापन दिया

जनपद कासगंज की तहसील पटियाली अंतर्गत ग्राम काजी नगला के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम कार्यालय, इज्जतनगर, बरेली पहुंचकर रेलवे अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में ग्रामवासियों ने गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे एक चौड़ी पुलिया निर्माण की मांग की है, जिससे ट्रैक्टर, बैलगाड़ी व अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही संभव हो सके। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम काजी नगला की लगभग 1000 की आबादी है और गांव की 700 बीघा से अधिक कृषि भूमि रेलवे लाइन के उस पार स्थित है। वर्तमान में किसानों को…

सम्यक पार्टी का दिल्ली में नया अध्याय शुरू: आर. के. मौर्य बने प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली, 27 मई, 2025: सम्यक पार्टी ने दिल्ली में अपनी लोकतांत्रिक विचारधारा को और सशक्त करने के लिए माननीय आर. के. मौर्य को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आर. के. मौर्य एक प्रेरक, कर्मठ और संवेदनशील व्यक्तित्व हैं, जिनका समाजसेवा के प्रति समर्पण और जोश बेमिसाल है। वे सर्वजन भवन निर्माण मजदूर संघ और स्वर्ण जयंती विहार आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में समाज के लिए कार्यरत हैं। इसके साथ ही, वे मैट्रो सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव की भूमिका निभाते हैं। मौर्य जी द्वारा संचालित…

प्रभास के साथ रोमांस की सारी हदें पार करेंगी तृप्ति डिमरी, ‘एनिमल’ का डायरेक्टर बना रहा फिल्म

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण का पत्ता कटने के बाद तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में एंट्री हुई है. वो इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली हैं. हाल ही में संदीप ने उनके नाम का ऐलान किया. अब खबर है कि ‘स्पिरिट’ एक A रेटेड कॉप थ्रिलर फिल्म होने वाली है. पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ‘स्पिरिट’ की कहानी एक तेलुगु एंटरटेनर है. इस फिल्म में तमामा हीरोइक मोमेंट्स हैं, लेकिन फिल्ममेकर इस फिल्म में A रेटेड चीजें भी…

लिवरपूल में बड़ा हादसा, फुटबॉल विक्ट्री परेड में जुटे 50 लोगों को 50 लोगों को कार ने कुचला ?

इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में प्रीमियर लीग की जीत का जश्न उस समय भयावह हादसे में तब्दील हो गया, जब एक तेज़ रफ्तार कार हजारों फैंस की भीड़ में घुस गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 27 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में चार बच्चे घायल, एक की हालत नाजुक इस हादसे में घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल…

तमिलनाडु और असम की 8 राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होंगे चुनाव ?

चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होंगे। असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटें क्रमशः जून और जुलाई में रिक्त हुई थीं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 84 सीटों वाली भाजपा नीत राजग, असम गण परिषद के बीरेंद्र प्रसाद बैश्य और भाजपा के मिशन रंजन दास द्वारा खाली की जा रही दोनों राज्यसभा सीटों को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन रिक्त हो रही…

कांग्रेस ने लगाया आपातकाल, विडंबना है कि पार्टी अब लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कर रही है बात: भाजपा ?

भाजपा ने मोदी सरकार पर ‘‘अघोषित आपातकाल’’ का आरोप लगाने के लिए सोमवार को कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि यह ‘‘गहरी विडंबना’’ है कि गांधी परिवार के वर्चस्व वाली पार्टी, जिसने ‘‘व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ’’ के लिए 1975 में आपातकाल लगाया था, अब लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात कर रही है। कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘अघोषित आपातकाल’ के 11 साल हो गए हैं और ‘अच्छे दिन’ का वादा हकीकत में ‘दुःस्वप्न’ साबित हुआ है। पलटवार…

मैनपुरी में वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर ही संपन्न कराए जाएंगे।

आने वाले वर्ष 2026 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर ही संपन्न कराए जाएंगे। प्रशासन वार्ड और ग्राम पंचायतों के परिसीमन की कवायद में जुटा है, लेकिन नगर पालिका की सीमा विस्तार नहीं होने से ग्राम पंचायतों के परिसीमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस स्थिती में जनपद की 549 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद पर ही चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत राज विभाग बीडीओ के माध्यम से सूचना जुटा रहा है, जिससे पांच जून तक शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।ज्ञात…

प्रयागराज कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में कानपुर एवं प्रयागराज मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन 28 मई को जिला पंचायत सभागार परिसर में

कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में कानपुर एवं प्रयागराज मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन 28 मई को जिला पंचायत सभागार परिसर में कृषि उत्पादन आयुक्त, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में कानपुर एवं प्रयागराज मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन दिनांक 28.05.2025 को पूर्वान्ह 09ः30 बजे जनपद प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में किया गया है। गोष्ठी में खरीफ उत्पादकता के सम्बंध में की गयी तैयारी एवं रणनीति की समीक्षा के साथ-साथ किसानों से फीडबैक भी प्राप्त किया जायेगा। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक/विशेषज्ञ तथा…

प्रयागराज मुख्य विकास अधिकारी ने प्रस्तावित विद्युत कर्मिंयों की हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति को सुचारू ढंग से बनाये रखने की तैयारियों के सम्बंध में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में निजीकरण के विरोध में 29 मई से प्रस्तावित विद्युत कर्मिंयों के द्वारा की जाने वाली हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति को सुचारू ढंग से बनाये रखने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिरकण, रेलवे, पीडब्लूडी के साथ-साथ सभी उपजिलाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाहियां…

जौनपुर :किसानो को लाभ की साथ अब कृषि स्नातको को भी रोजगार

वित्तीय वर्ष 2025-26 में उ0प्र0सरकार द्वारा किसानो एवं कृषि स्नातको की उन्नति के लिये वन स्टाप शॉप योजना के अर्न्तगत प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खुलने वाले इस केन्द्र पर जहॉ एक छत के नीचे किसानो को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद, बीज, दवा मिलेगी वही किराये पर लघु कृषि यंत्र भी मुहैया करायी जायेगी। इस केन्द्र के माध्यम से सरकार किसानों को जहॉं लाभ दिलाना चाहती है वही कृषि स्नातको की तरक्की के विषय में भी सोच रही है। कृषि विभाग द्वारा प्रयोग किये जाने वाले वन स्टॉप…

जौनपुर :पान की खेती के साथ परवल, कुंदरू की खेती से कृषक की आय हुई दोगुनी 

जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत रफ्तार पान विकास योजना चल रही है। योजना के तहत पान की खेती करने वाले किसानो का अनुदान प्रदान किया जाता है। ग्राम कोल्हुआ विकासखण्ड महराजगंज के निवासी रामजनक पुत्र नन्हकू पिछले 02 साल से पान की खेती कर रहे है। उन्होंने बताया कि महीने में 12-15 हजार रूपये तक का पान आसानी से बिक जाता हैं। पान में ही परवल व कुंदरू की सहफसली खेती कर लेते है। 01 बीघा…

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ कार्यक्रम हुआ संपन्न 

जौनपुर :वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोक भवन लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा समर कैंप आयोजन, आईसीटी लैब की स्थापना, स्मार्ट क्लास स्थापना एवं टैबलेट वितरण योजना जैसी कई नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा प्रदेश सरकार श्री अरविंद कुमार शर्मा, मा0 विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, मड़ियाहूं डा0 आर. के.…