जालौन में छत से गिरकर वृद्ध मजदूर की हुई मौत

जालौन में छत से गिरकर वृद्ध मजदूर की हुई मौत।मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पाली का है जहाँ छत पर सो रहा मजदूर टॉयलेट के लिए उठा और पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी।वृद्ध मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सवांददाता : राजा सिंह

आजमगढ़: गोली लगने से महिला की मौत से घर में पसरा सन्नाटा”

बूढनपुर /आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना अंतर्गत नाऊपुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना का कारण उनके दामाद संजीव पांडेय और गांव के ही बिसकेतु सिंह के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि संजीव पांडेय अपनी कार से…

लखीमपुर खीरी : जिले के 27 टॉपर्स को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित

लखीमपुर के कलेक्टर सभागार में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025 में जिले के 27 टॉपर्स को सीबीएसई,यूपी बोर्ड,संस्कृत, सीआईएससीइ हर बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बच्चों व उनके माता-पिता व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा बच्चों की सफलता के पीछे सभी की मेहनत होती है…

फर्रूखाबाद जनपद में चल रही 46 निर्माणाधीन योजनाओं की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया , बैठक में जनपद में चल रही 46 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 को जनपद में पांचाल घाट पुल से श्मशान घाट रोड तक रोड बनाने के लिऐ स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन द्वारा केंद्रीय कारागार में किये जा रहे निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई…

भोजपुरी सिनेमा की 5 ऐसी एक्ट्रेसेस जो करती हैं, सबसे ज्यादा आइटम नंबर्स, दूसरे नंबर वाली हैं सबकी फेवरेट

भोजपुरी सिनेमा आज के समय में किसी पहचान का मोहताज नहीं है. यूट्यूब पर भोजपुरी सितारों के गाने ट्रेंडिंग रहते हैं और कई-कई मिलियन व्यूज जाते हैं इससे पता चलता है कि भोजपुरी गानों को लोग पसंद करते हैं. भोजपुरी फिल्मों के गाने जिन्हें खेसारी लाल से लेकर पवन सिंह तक गाते हैं वो तो पसंद किए ही जाते हैं लेकिन यहां के आइटम नंबर्स भी कमाल कर जाते हैं. भोजपुरी सिनेमा में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हसिनाएं भी आइटम नंबर्स करती हैं. लेकिन कुछ और एक्ट्रेसेस हैं,…

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित, 29 साल के अनकैप्ड प्लेयर को बनाया कप्तान, शुभमन गिल दूसरे मैच में खेलेंगे

भारत ने इंग्लैंड दौरे के लिए ए टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने अभिमन्यु ईश्वरन को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया है. 29 साल के ईश्वरन ने भारत के लिए अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. इंडिया ए टीम में ईशान किशन, करुण नायर जैसे बैटर्स की वापसी हुई है. इंडिया ए टीम, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले दो मैच खेलेगी. शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच से पहले इस टीम से जुड़ेंगे. भारतीय चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल को इंडिया ए टीम…

जम्मू-कश्मीर: सिंधु जल संधि पर वाकयुद्ध, सीएम अब्दुल्ला और मुफ्ती के बीच तुलबुल परियोजना को पुनर्जीवित करने की मांग

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि के निलंबन के मद्देनजर वुलर झील पर तुलबुल नेविगेशन बैराज परियोजना को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया, लेकिन इस पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ वाकयुद्ध शुरू हो गया, जिन्होंने कहा कि यह आह्वान “गैरजिम्मेदाराना” और “खतरनाक रूप से भड़काऊ” है। अब्दुल्ला ने मुफ्ती पर बातचीत को ‘गटर स्तर’ तक ले जाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने पीडीपी अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि वह यह स्वीकार करने से इंकार कर रही हैं कि…

पाकिस्तान और भारत को बातचीत कर अपने लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहिए: शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान और भारत को शांतिपूर्ण पड़ोसियों की तरह बातचीत की मेज पर बैठकर कश्मीर सहित अपने लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहिए। देश ने अपनी सेना के सम्मान में ‘यौम-ए-तशक्कुर’ (धन्यवाद दिवस) मनाया। पाकिस्तान स्मारक पर आयोजित विशेष ‘यौम-ए-तशक्कुर’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने तीन युद्ध लड़े और इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। शहबाज ने कहा, ‘‘सबक यह है कि शांतिपूर्ण पड़ोसियों की तरह दोनों मुल्कों को बैठकर जम्मू कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों…

प्रयागराज : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक संपन्न

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने आरएमओ से गेहूं क्रय केंद्रों पर क्रय किए गए गेहंू के स्टॉक के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने मण्डल के प्रत्येक जनपदों में दो ऐसे क्रय केन्द्रों की सूची तत्काल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है, जहां पर सबसे अधिक गेहूं डम्प है तथा अभी तक एफसीआई केन्द्रों को प्रेषित नहीं किया गया है। आरएमओ के द्वारा बताया गया कि प्रयागराज में…

प्रयागराज : रोजगार मेले का आयोजन 19 मई कोरोजगार मेले में 550 रिक्त पदों पर की जाएगी चयन की कार्यवाही

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 19.05.2025 को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि0, उद्योग नगर, नैनी, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी याजिकी इण्डिया प्रा०लि०, कृष्णा मारूति प्प्रा०लि०, मदरसन मेट ऑटोमटिव एवं द गोल इण्डिया आदि द्वारा लगभग 550 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलों में हाईस्कूल / इण्टर / स्नातक/आई०टी०आई०/ डिप्लोमा / बी०टेक०/ ड्रेस मेकिंग ट्रेड कोर्स उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम…

प्रयागराज ; पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार द्वारा नवनिर्मित अपर पुलिस उपायुक्त नगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार द्वारा नवनिर्मित अपर पुलिस उपायुक्त नगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/नगर/गंगानगर/यमुनानगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर उपस्थित रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

जौनपुर :उद्यान विभाग मे फलदार पौधो की नयी दरे लागू की

जौनपुर : जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि विभागीय राजकीय पौधशालाओ/प्रक्षेत्रो पर उत्पादित फलदार पौधो की दरे पुनरीक्षित एंव अनुमोदित की गयी है। यह दरे 01 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी। जो निम्नवत है – कलमी फलदार पौध यथा-आम कलमी (समस्त प्रजातियां) मूल्य रू0 85, अमरूद कलमी (समस्त प्रजातियां) रू0 65, आवंला कलमी (समस्त प्रजातियां) रू0 65, नींबू गूटी (समस्त प्रजातियां) रू0 40, मुसम्मी रू0 40, कटहल कलमी रू0 60, बेल कलमीरू0 62, अनार (कंटिग द्वारा) रू0 35, बीजू पौधे यथा-आम, अमरूद, कागजी नींबू,…

जौनपुर :दिहाड़ी मजदूरों को पुत्र होने पाए 26000 और पुत्री पैदा होने पर मिलेंगे 31000,अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

जौनपुर :सहायक श्रमायुक्त, देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ निम्नलिखित योजनाएं संचालित हैं। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना- शिशु के पुत्र होने की दशा में एकमुश्त रू0 26,000 तथा पुत्री होने पर रू0 31,000 प्रति शिशु की दर से देय होगा एवं रू0 25,000 की सावधि जमा बालिका के बालिग होने तक कराया जायेगा। कन्या विवाह सहायता योजना- श्रमिक की पुत्री अथवा पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिक के स्वयं के विवाह हेतु रु0 55,000 की धनराशि बोर्ड…

जौनपुर : हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी के द्वारा सुमित्रा शिक्षा संस्थान इ0 का0 विशुनपुर बजरंगनगर से हाई स्कूल की छात्रा आस्था प्रजापति (94.83) प्रतिशत, मा0 शारदा इ0 कालेज विद्यालय खानापटटी सिकरारा की आयुषी शुक्ला (94.67), सेन्ट थामस इटंर कालेज शाहगंज की छात्रा रूपांशी अग्रहरि (94.50) प्रतिशत प्राप्त करने वाले एवं श्री गणेश राय इण्टर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र अजय यादव (93.40),…

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं के संबंध में हुई बैठक

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर जल योजना की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अनुबंध के आधार पर समय से ओवर हेड टैंक निर्माण न होने पर वेलस्पन तथा एफ़कॉन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण को निर्देशित किया कि गांव की सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दिया…

जौनपुर :देर रात कचगांव में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा रहा हड़कम्प

जफराबाद। क्षेत्र में बढ़ते अपराध के दृष्टिगत जफराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र के कचगांव बाजार में आधी रात को बैरियर लगाकर कई घण्टों का वाहनों की चेकिंग की गई। उक्त चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह व थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव द्वारा कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की। रात में सिरकोनी-कुद्दूपुर-रसैना मार्ग से आने-जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करते हुए तमाम वाहनों का चालान भी किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह की अगुवाई में…

गोवंश संरक्षण एवं एवं संवर्धन से संबंधित जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन निरीक्षण भवन कासगंज में किया गया।

कासगंज: सदस्य, उ०प्र० गौ सेवा आयोग लखनऊ श्री रमाकान्त उपाध्याय जी, की अध्यक्षता में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन की बैठक का आयोजन निरीक्षण भवन कासगंज में किया गया, जिसमें समस्त सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में सदस्य जी के द्वारा गौवंश का संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया साथ ही गौशालाओं में संरक्षित गौवंश को भूसा/हरा चारा/दाना पर्याप्त मात्रा में खिलाने के निर्देश दिये गये। गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश के भरण-पोषण हेतु दी जा रही धनराशि का गलत उपयोग नहीं होना चाहिए…