जनपद में स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत सैकड़ों स्टाफ नर्सों के द्वारा कई दिनों से लगातार कॉलेज प्रशासन के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन में समर्थन करने पहुंची मछली शहर समाजवादी पार्टी की विधायक डॉक्टर रागनी सोनकर ने कॉलेज परिसर के बाहर धरने पर बैठीं इन सभी स्टाफ नर्सों के समर्थन में उतर गयी।इस दौरान विधायक ने कहा कि जितने भी स्टाफ को मूल पद से हटा कर चतुर्थ श्रेणी (स्वीपर) कर्मचारियों के पद पर तैनात कर दिया गया है और उनके वेतन में भी भारी…
Day: May 7, 2025
जौनपुर :फाइलेरिया उन्मूलन, असेसमेंट सर्वे (TAS) की गतिविधि का संचालन 12 से 25 मई
जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 मई 2025 से 24 मई 2025 तक ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS) की गतिविधि संचालित की जाएगी। TAS कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व में जनपद में चलाए गए सर्वजन दवा सेवन अभियान (MDA) का मूल्यांकन एवं प्रभाव का आकलन करना एवं यह निश्चित करना कि भविष्य में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा अथवा नहीं है। TAS गतिविधि के अंतर्गत राज्य स्तर से चयनित ग्रामों में 6 एवं 7 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की जांच किया जाना है। फाइलेरिया संक्रमण…
फर्रूखाबाद:जनपद में 07 मई 2025 को रात्रि 09 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) गृह मंत्रालय, भारत सरकार के 05 मई 2025 के पत्र के अनुपालन में, युद्ध, मिसाइल हमलों या हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों की प्रभावकारिता सुनिश्चित करने हेतु फर्रूखाबाद जिले में 07 मई 2025 को रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह एक नियमित मॉकड्रिल है, इसमें भयभीत होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की आवश्यक समानों का सग्रह करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उपरोक्त के…
जौनपुर :डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी हाई हॉस्पिटल नई दिल्ली एवं बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण
जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी हाई हॉस्पिटल नई दिल्ली एवं बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़ियार द्वारा 97 बच्चों का चश्मा वितरित किया गया। इन बच्चों का परीक्षण 21, 22, 23, 24 अप्रैल 2025 को बी0आर0सी0 केंद्र पर परीक्षण किया गया था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बुके एवं…
जौनपुर :पुलिस लाइन प्रांगण जौनपुर में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन प्रांगण जौनपुर में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कर आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियाँ एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिको को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गई एवं फायर सर्विस…
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन माक ड्रिल आज हवाई हमले से निपटने का अभ्यास किया गया
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन माक ड्रिल आज हवाई हमले से निपटने का अभ्यास किया गया पुलिस दमकल और एंबुलेंस की टीम रही मौजूद फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एसपी आरती सिंह व एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण कराया गया दमकल विभाग की टीम ने मुख्य अग्नि समन अधिकारी के नेतृत्व में आग से बचाव का अभ्यास किया और इसी दौरान धुएं से बेहोश व्यक्ति को एंबुलेंस आने तक सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण भी किया गया एक व्यक्ति को मरीज बनकर…
लखीमपुर खीरी : सदर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा
लखीमपुर खीरी – थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 368/2025 धारा 305ए/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का मात्र 48 घण्टे में सफल अनावरण करते हुये कुल 9,11,570 रुपए प्रकाश में आये अभियुक्त शिवम वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा के मकान से किया गया बरामद। दिनाँक 03/04.05.2025 की रात्रि में वादी श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र स्व० राजेश कुमार मिश्रा नि० मो० अर्जुनपुरवा थाना कोतवाली सदर जिला खीरी की मेडिकल ऐजेन्सी सेठघाट रोड प्रकाश नगर पर उन्ही की दुकान पर काम करने वाले शिवम वर्मा पुत्र राजकिशोर वर्मा नि० मो०…
प्लेऑफ की राह में कोलकाता के सामने अब चेन्नई की चुनौती, ईडन गार्डेंस में आज होगा मुकाबला
‘करो या मरो’ के दौर से गुजर रही कोलकाता को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब चेन्नई को नाकों चने चबवाने होंगे। दूसरी ओर चेन्नई के पास खोने के लिए अब कुछ नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है और सम्मान रक्षा के लिए मैदान में उतरेगी, लेकिन कोलकाता का खेल बिगाड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। दोनों टीमें बुधवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में भिड़ेंगी। कोलकाता-चेन्नई के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं, जिनमें चेन्नई ने 19 तो कोलकाता ने 11…
भारतीय सेना ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, एयर स्ट्राइक में कई आतंकी ढेर
भारत ने जो कहा-वह करके दिखाया। पहलगाम नरंसहार के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। भारत ने इसे ‘आपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। भारत ने बहावलपुर में मसूद अजहर के ठिकाने सहित नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की। इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने रात को एक बयान में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के कोटली, बहावलपुर और मुज्जफराबाद में मिसाइलों से हमला किया है, जबकि भारतीय सेना ने साफ कहा कि हमारी कार्रवाई सिर्फ आतंकी…
गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल…
राजकुमार राव बोले- ‘छोटे शहरों के किरदारों से कहीं न कहीं एक जुड़ाव है, साझा किया अपना अनुभव
राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को कहा कि फिल्मों में वे जो किरदार निभाते हैं, चाहे वह आम आदमी हो या छोटे शहर का कोई व्यक्ति, वह उनके लिए स्वाभाविक हैं, क्योंकि उन्होंने वह जीवन जिया है। राजकुमार राव ने अपने 15 साल के करियर में ‘काई पो चे’, ‘सिटीलाइट्स’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘न्यूटन’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में छोटे शहर और आम…
हानिया आमिर और माहिरा खान ने उगला जहर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम आंतकी हमले के बाद से पूरा भारत, पाकिस्तान के आतंकवादियों पर इस जवाबी कार्यवाई की मांग कर रहा था। अब भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में आतंकवादियों द्वारा कब्जा किए गए नौ ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए उड़ा दिया है। इस जवाबी हमले पर पाकिस्तान के एक्टर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जो इसकी निंदा कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने…
प्रयागराज :पेयजल की समस्या के त्वरित समाधान हेतु जनपद, तहसील, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी नामित,
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के त्वरित समाधान कराये जाने हेतु जनपद, तहसील, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद स्तर पर, समस्त उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को ब्लाक स्तर पर, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को सहायक नोडल अधिकारी, अधिशाषी अभियंता नहर/नलकूप प्रखण्ड को सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ग्राम पंचायत स्तर पर सहायक नोडल अधिकारी नामित…
लखीमपुर खीरी : गोला नगर में जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने व्यापारियों संग की बैठक
गोला गोकर्णनाथ-दो दिन पहले हुई बारिश से जल भराव की स्थिति से नगर पालिका प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए थे इस समस्या से निजात के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू ने नगर पालिका सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के साथ एक बैठक का आयोजन किया बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी व उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम मोहन सोनी ने गोला नगर में जलभराव व नालों की साफ…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्क्षयता में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्क्षयता में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की जनपद की आपातकालीन रेस्पॉन्स टीम को क्रियाशील रखे, सभी महत्त्वपूर्ण जगह का चिन्हांकन करा लिया जाए, सभी अस्पताल अग्निशमन केंद्र फायर हाइड्रेंट को चिन्हित कर लिया जाये, नगर क्षेत्रो मे लगे सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को क्रियाशील किया जाये, एन0सी0सी0 एन0एस0एस0,नेहरू युवा केंद्र, स्काउट गाइड के माध्यम से स्कूल व कॉलेज में बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों से…
फर्रुखाबाद:खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की त्रेमासिक बैठक का हुआ आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की त्रेमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन की समीक्षा की गई,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पिछली तिमाही में 71 प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र किये गये है,13 विद्यालयों से मिड डे मील के 27 नमूने एकत्र किये गये है, 05 अस्पतालों की…
फर्रुखाबाद:एसपी के निर्देश पर जनपद में सभी थानाध्यक्षो व सीओ सिटी ने आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतो के निस्तारण मे लिया फीड बैक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिहं के निर्देश पर जनपद में सभी थानाध्यक्षो व सीओ सिटी ने आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतो के निस्तारण मे फीड बैक लिया गया। गौरतलब है। जनपद मे एसपी आरती सिहं ने थानाध्यक्षो को निर्देश दिए है। कि जनसुनवाई के दौरान शिकायतो को प्राथमिकता से सुना जाये। तथा जांच कर निस्तारण की कार्यवाही की जाये। गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र मे कानून व्यवस्था लगातार दुरूस्त रखे।
फर्रुखाबाद:नवनिर्मित ड्रग वेयर हाउस मोहम्मदाबाद का सांसद मुकेश राजपूत ने किया लोकार्पण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 को नवनिर्मित जनपदीय ड्रग वेयर हाउस मोहम्मदाबाद का लोकार्पण मुकेश राजपूत सांसद, जनपद फर्रुखाबाद द्वारा किया गया। सांसद द्वारा जगपदीय इगवेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान ड्रगवेयर हाउस में कॉर्पोरेशन द्वारा आपूर्तित औषधियों का अवलोकन किया गया तथा निर्देश दिये गये कि कॉर्पोरेशन से आने वाली औषधिया, जिनकी एक्सपायरी एक साल से कम की हे उन्हें ड्रगदेवेयर हाउस में प्राप्त न किया जारी एवं उन्हें जनपद के जनपद स्तरीय/ब्लॉक स्तरीय एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों में उपलब्ध कराया जाये। उस समय जिला पंचायत अध्यक्ष…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उ0प्र0 स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025 का प्रख्यापन मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। ‘उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं…
लखनऊ: प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को बदलते बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरन्तर अपडेट करते रहना होगा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रदेश की एम0एस0एम0ई0 इकाइयों को बदलते बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरन्तर अपडेट करते रहना होगा। उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एम0एस0एम0ई0 बेस है, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े युवाओं के क्षमता संवर्धन के लिए ठोस रणनीति अपनायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (सीएम-युवा) के अंतर्गत नए उद्यमियों को ऋण देने से पूर्व उन्हें विधिवत और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण अवश्य प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने…
