पीलीभीत: विगत दिनों में गेहूं के खेत में आग लगने से हुए नुकसान

पीलीभीत/ तहसील कलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों में गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। वही शुक्रवार को आरती महेंद्र ने जिला पीलीभीत की 129 विधानसभा पूरनपुर के कलीनगर में विगत दिनों में गेहूं की फसल में भीषण आग लगने से किसानों की फसल जलने पर हुए भारी नुकसान होने की सूचना पर आज उनके खेतों पर जाकर किसानों से मिलकर उनके हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने एवं हर सम्भव मदद करने को प्रयासरत एवं साथ खड़े रहने को कहा एवं किसान…

पीलीभीत: तहसील क्षेत्र में स्कूलों की किताबों के दाम छू रहे आसमान, पढ़ाई के नाम पर मचाई लूट कैसे पढ़ेंगे मध्यमवर्गीय लोगों के बच्चे

पूरनपुर/पीलीभीतबर्तमान में लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाना बड़ा कठिन हो गया है एक तरफ तो मंहगाई और ऊपर से स्कूलों की मन मानी ! सरकार भले ही नई शिक्षा नीति से तमाम परिवर्तन का ढिंढोरा पीट रही हो। लेकिन निजी स्कूलों पर निगरानी का कोई तंत्र नहीं है। ज्यादातर जगहों पर अभिभावकों को किताबें स्कूल के अंदर से या मनचाही दुकानों पर उपलब्ध कराई जा रही है। अब किताबें बेचने के तरीकों में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब यह किताबें मिलने का स्थान स्कूल प्रबंधक खुद ही बता…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेहूँ खरीद की प्रगति की समीक्षा, जनपद को 18 हजार मी0 टन गेहूँ खरीद का लक्ष्य।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में गेहूँ खरीद की प्रगति की समीक्षा की गई।    बैठक में डिप्टी आर0एम0ओ0 द्वारा बताया गया कि जनपद को 18 हजार मी0 टन गेहूँ खरीद का लक्ष्य आवंटित हुआ है, जनपद में कुल 48 क्रय केंद्र बनाये गये है,सत्यापन के लिये सभी लेखपालों की आई0डी0 बन गई है,737 किसानों का सत्यापन हो गया है,19 किसानों से खरीद हो गई है, बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, भारतीय खाद्य निगम की खरीद अभी शुरू…

फर्रुखाबाद:जूनोटिक समिति की बैठक में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत बचाव व सावधानियों के विषय में हुई चर्चा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “जूनोटिक समिति की बैठक में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जूनोटिक रोगों (जैसे-रैबीज, लैप्टोस्पाइरोसिस, स्क्रब टाइफस एवं ग्लैण्डर्स इत्यादि) के बचाव व सावधानियों के विषय पर जन जागरूकता फैलाये जाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। यहाँ जूनोटिक रोग वह रोग है जो मुख्यतः पशुओं में होने वाले रोग होते है किन्तु सम्पर्क में आने पर यह रोग मनुष्यों को भी हो जाते हैं। जूनोटिक रोगों में प्रमुख रूप से रैबीज रोग-कुत्ते, बन्दर, बिल्ली, सियार एवं…

आजमगढ़ के तहबरपुर में अवैध असलहा फैक्‍ट्री का भंडाफोड़

आजमगढ़::- आजमगढ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश। अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने इसके पास से असलहा निर्माण की सामग्री और तैयार देसी हथियार पकड़ा गया। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।थाना-तहबपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध तमंचा बनाने वाला 01 अभियुक्त अवैध तमंचा व तमंचा बनाने में प्रयुक्त होने वाले कुल 167 अदद सामान के साथ गिरफ्तार केसंबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन का आधिकारिक वक्तव्य। आजमगढ़ का असलहा फैक्‍ट्री सरगना गिरफ्तार। पुलिस ने घोषित…

फर्रुखाबाद:”मिश वात्सल्यं” के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)”मिशन वात्सल्य” के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक व बाल विवाह-डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की बैठक न जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वार्ड स्तर एवं ग्राम स्तर पर समितियों की बैठक रोस्टर जारी कर अप्रैल माह में ही सम्पन्न करायी जाय। जिला प्रोबेशन अधिकारी भी ब्लॉक बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठकों का 01…

एटा :टक्कर की वजह से गाय की हुए दर्दनाक मौत

एटा– आज रात्रि में अज्ञात वाहन ने गाय को मारी जोरदार टक्टर। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी रोडवेज बस ने रात्रि में गाय को मारी टक्कर। लेकिन दुर्भाग्य संत सरकार में गौवंश का अभी तक किसी ने भी क्रियाकर्म कराना अपना दायित्व नहीं समझा है। मामला एटा अलीगंज रोड स्थित गांव कुसाडी के रोमो कोल्ड स्टोर के पास का है

फर्रुखाबाद:पांचाल घाट पर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण एवं गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखे-जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया स्ट्रक्चर का कार्य इसी माह पूर्ण करे उसके बाद फिनिशिंग का कार्य कराए, गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखे, बनाये जा रहे घाट में सीढ़ियां आगे पीछे है जिस कारण श्रद्धालुओं को खतरा हो सकता है, इनको एक समान माप की बनाये, जितने जगह में कार्य होना है उसका चिन्हांकन कराये,नहाने के लिये बनाये जा रहे प्लेटफॉर्म की चौड़ाई एक समान रखे,अधि0अभियंता सिंचाई व लोक निर्माण विभाग को कराये जा रहे कार्य की माप कराने व इस्तेमाल किये जा रहे मैटेरियल की…

वक्फ विधेयक पर 13 घंटे लंबी चर्चा के राज्यसभा ने भी लगाई मुहर; पक्ष में पड़े 128 वोट विपक्ष में 95

वक्फ संशोधन विधेयक पर 13 घंटे से भी अधिक समय तक चली चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात ढाई बजे के बाद राज्यसभा ने भी अपनी मुहर लगा दी। राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर फैसला ध्वनि मत से नहीं, बल्कि मत-विभाजन से किया गया। वोटिंग के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पक्ष में 128 सांसदों और 95 सांसदों ने विपक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही उच्च सदन से मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024’ भी पारित किया गया।

घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव?

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए गोवा की टीम में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। एमसीए ने कहा कि सूर्यकुमार यादव प्रत्येक प्रारूप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को…

म्यांमार त्रासदी के लिए सहयोग दें ताकि आपदाग्रस्त म्यांमार के लोग अपने आपको दुवारा खड़ा कर सकें : भिक्षु नन्द रत्न

संकिसा / मैनपुरी : कुशीनगर से चलकर दस दिवसीय श्रामढेर प्रवज्जया शिविर शाक्य मुनि बुद्ध विहार, राजघाट संकिसा में पहुंचे बौद्ध भिक्षु डॉ. नन्द रत्न महाथेरो ने म्यांमार में आए भूकंप पर अपनी सवेंदना व्यक्त की है . उन्होंने कहा की म्यांमार में 28 मार्च को देश के इतिहास का सबसे घातक भूकंप आया, जिसने तबाही मचा दी. इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7 रही और गहराई 10 किलोमीटर. यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 50 मिनट (लोकल समयानुसार 12 बजकर 50 मिनट) पर आया और इसके…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – गैस रिफिलिंग के दौरान मारुति वैन का फटा सिलेंडर पांच दुकानें जलकर राख….

गोला गोकर्णनाथ –गोला लखीमपुर नेशनल हाईवे मार्ग ग्राम केशवपुर में एक मारुति वैन में गैस रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर अचानक से फट गया,जिससे वहां पर भगदड़ मच गई,देखते ही देखते आग ने ज्वालामुखी का रुप ले लिया, सिलेंडर फटने पर आग़ की लपटों ने पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया, बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम केशवपुर स्थित इमरान की जूते चप्पल की दुकान पर गैस रिफिलिंग का कार्य होता है,एक मारुति वैन में एलपीजी सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी, इसी दौरान अचानक गैस भरते समय गैस सिलेंडर में…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित….

गोला गोकर्णनाथ – नवरात्रि के छठे दिन माता दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा विधि विधान से की गई और मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए माता रानी का भक्तों ने पाठ किया और मातारानी को उनके पसंदीदा पकवान का भोग भी लगाया,ऐसी मान्यता है की माता रानी के इस स्वरूप को शहद और शहद से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है,इसी के चलते भक्तों ने आज शहद से बनी खीर का भोग लगाया,मंदिरों में भक्तों का अपार जन सैलाब उमडा देखा गया,सुबह से ही मंदिरों…

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले गुजरात को लगा करारा झटका, सिर्फ दो मैच खेलकर स्वदेश लौटा यह गेंदबाज

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा निजी कारणों की वजह से टीम का साथ छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। वह बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया था कि रबाडा इस मैच में नहीं खेलेंगे। इस मैच में गुजरात ने रजत पाटीदार की टीम को उनके घर में आठ विकेट से हराया था। दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज के स्वदेश लौटने की जानकारी देते हुए गुजरात टाइटंस ने बताया कि रबाडा को निजी कारणों से…

अक्षरा सिंह को नहीं चार लोगों की परवाह, पोस्ट साझा कर लिखा- ‘एक ही जिंदगी है, खुलकर जियो’

अक्सर कोई काम करते वक्त लोग चार लोगों का ख्याल रखते हैं। चार लोग यानी समाज। सामान्य लोग नहीं, बल्कि फिल्मी हस्तियों को भी इस बात की चिंता सताती है कि चार लोग क्या कहेंगे? मगर, अक्षरा सिंह अब इससे आगे निकल चुकी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी का फलसफा शेयर किया है, जो दूसरों के भी काम आ सकता है। अक्षरा ने बताया कि अब उन्हें चार लोगों की परवाह नहीं। अक्षरा सिंह ने वीडियो शेयर किया है। ब्लू कलर के आउटफिट में वे…

‘सोलमेट’ को लेकर फरदीन खान का लेटेस्ट पोस्ट कर देगा हैरान, मनीषा कोइराला ने भी किया रिएक्ट

बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने वैसे तो काफी समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन फिर उन्होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से वापसी की और अपने अभिनय से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया। वहीं आज (3) अप्रैल को फरदीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सोलमेट को लेकर एक पोस्ट जारी किया है, जिस पर मनीषा कोइराला ने अपनी राय शेयर की है। फरदीन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कई रंगों…

पीलीभीत :प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे की तिथि बढ़ी।

पीलीभीत /प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे का कार्य जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में चल रहा है। पूर्व में सर्वे किये जाने की अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2025 निर्धारित थी। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे की तिथि को एक महीने बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2025 कर दिया गया है। जिससे कि समस्त ग्रामों, उनके मजरों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में कोई भी परिवार सर्वे से छूट न जाये। सर्वे कार्य हेतु 281 सर्वेयर ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य आवास प्लस सर्वे मोवाईल ऐप के द्वारा कर रहे…

पीलीभीत :जिलाधिकारी ने विकासखण्ड मरौरी क्षेत्रान्तर्गत मरौरी मुस्तकिल व न्यूरिया खुर्द में पाइप पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत : जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज ‘‘जल जीवन मिशन’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड-मरौरी की मरौरी मुस्तकिल व न्यूरिया खुर्द में पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर पानी की टंकी चलाकर देखा एवं पानी की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण से उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल के सम्बन्ध में जानकारी ली।इसके साथ ही न्यूरिया खुर्द में निरीक्षण के दौरान टंकी के पानी की गुणवत्ता परखीं व ग्रामीणों से उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गांव की…

फर्रुखाबाद: ग्राम पंचायत पिपरगांव की गलियों की हालत बद से बदतर जिम्मेदार मौन

उत्तर प्रदेश सरकार सफाई पर सबसे अधिक जोर दे रही है लेकिन यहां मामला कुछ और है ग्राम प्रधान को अच्छा विकास कार्य करने हेतु सम्मानित किया जा रहा है और गांव की नालियों तक की सफाई नहीं होती है पूरे पंचायत का हाल बेहाल है ग्राम विकास अधिकारी एक सफाई कर्मी होने का ढीकरा फोड़ते हैं सफाई कर्मियों का कोई रोस्टर नहीं है ना किसी रोस्टर के हिसाब से सफाई होती है ग्राम वासियों से पूछने पर पता चला सफाई करने दो-तीन महीने में एक बार आता है वह…

आजमगढ:शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन

आजमगढ: आजमगढ़ बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पिपरी में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन यहां के शिक्षकों व्दारा बढ़े ही भव्य तरीके से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमरनाथ राय प्राचार्य जिला शि‌क्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर आजमगढ़ रहे । साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजाराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर जी एस एस पी जी कालेज कोयलसा डा हरि सेवक पाण्डेय व पूर्व एसोसिएट…