पीलीभीत : लोकनिर्माण विभाग द्वारा 8730.26 लाख से स्वीकृति 30 सड़को का लोकार्पण

पूरनपुर 129 विधानसभा पूरनपुर के ग्राम बांसखेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में 26 लोकसभा पीलीभीत से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद ने जनसंवाद कर जनता की विभिन्न समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही समाधान के लिए अधिकारियों को आदेशित किया व ग्राम रानीगंज में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लोकनिर्माण विभाग द्वारा 8730.26 लाख से स्वीकृति 30 सड़को का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनता की विभिन्न समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को आदेशित किया. ये…

पीलीभीत : श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति , हरिओम महाराज ?

शहर से सटे ग्राम रूपपुर कमालू में संतोषी मंदिर के पास प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। सोमवार को तीसरा दिवस रहा भागवत होते हुए। हरिओम यादव महाराज एटा निवासी है ग्राम पंचायत में कई वर्षों से श्रीमद भागवत कथा सुना रहे है। इस बार रंजीत यादव, सुरजीत यादव ने श्रीमद भागवत का आयोजन रखा। सोमवार को हरिओम महाराज ने हरिशचंद्र सत्यवादी राजा का कथा को मय संगीत से सुनाई मानो सचित्र चल रहा हो कई भक्तों की आंखों से आंसू झलक आए। कथा सुनने प्रदेश…

पीलीभीत : विकासखण्ड मरौरी के ग्राम पंचायत सैदपुर में गेहूं की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की देखरेख में गेहूॅ की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन को लेकर विकासखण्ड मरौरी के ग्राम पंचायत सैदपुर में गेहूं की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने सैदपुर के कृषक माखन लाल के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने गेहूं की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 24.800 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी…

पीलीभीत : पूरनपुर ब्लॉक के कृषि सभागार में पी.डी.आई एवं एल.एस.डी.जी .पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न।

पूरनपुर : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत उपनिदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली महेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में पूरनपुर ब्लाक के कृषि सभागार में ग्राम प्रधान , एडीओ पंचायत ,ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारियों का पंचायत विकास सूचकांक आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा एवं सुशासन वाली ग्राम पंचायत थीम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर देवेश यादव ब मास्टर ट्रेनर पूरनलाल वर्मा , वीर सक्सेना, रूपेंद्र पटेल, लेखराज राठौर आदि ने किया।प्रशिक्षक पूरनलाल वर्मा ने सतत विकास लक्ष्य में ग्राम पंचायत की भूमिका पर प्रकाश डालते…

पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है , हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सैनी ने घटना के बाद कालिया के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल…

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर की रेप पीड़िता की पहचान , पूजा बेदी समेत 8 के खिलाफ जांच जारी ?

मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने एक्टर करण ओबेरॉय के केस से जुड़े एक बड़े मामले में पूजा बेदी और 7 अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही रोकने से इंकार कर दिया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने 2019 में करण ओबेरॉय के खिलाफ रेप की शिकायत करने वाली महिला की पहचान उजागर की थी। यह खुलासा तब हुआ था जब करण की गिरफ्तारी के तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी।कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इन लोगों के अपराध में शामिल होने के प्रारंभिक…

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को कितने मैच जीतने जरूरी, यहां जानें समीकरण ?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ्स मुकाबले 20 मई से खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे आगे है तो गुजरात और बेंगलुरु 4 में से 3-3 मैच जीतकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 10 में से सिर्फ 4 टीमें ही प्लेऑफ्स में जगह बना पाएंगी और बाकी 6 टीमों का सफर समाप्त हो जाएगी। हालांकि इसका फैसला तो 18 मई तक होगा लेकिन कुछ टीमों का हालत इतनी खस्ता है कि उन्होंने अभी से अपनी राह मुश्किल बना ली है। मुंबई इंडियंस ने…

युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए’: तेजस्वी ने लोगों से उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की ?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को लोगों से उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार की तुलना 20 साल पुरानी कार से की, जिसे बदलने की जरूरत है। दलितों में भी सबसे पिछड़े माने जाने वाले ‘मुसहर-भुइयां’ समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, “युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा, “आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के बाद मुसहर भुइयां समुदाय के वे सभी लोग जो अभी सड़क किनारे, रैन बसेरों या झुग्गियों में रह रहे हैं,…

मैनपुरी में सपा नेता नीरज यादव की गेंगेस्टर एक्ट के तहत , संपत्ति कुर्क की गई है ?

मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैंक कॉलोनी में सपा नेता नीरज यादव की गेंगेस्टर एक्ट के तहत 2 करोड़ 36 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क की गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार और CO ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुनादी कराते हये संपत्ति को सील किया है, आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद में शिक्षक अशोक चौहान की बुलेरो गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा गेंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए संपत्ति कुर्क का आदेश जारी किया था।

फ्लॉप हुई ‘सिकंदर’, 100 करोड़ी क्लब की दहलीज पर ‘एल 2 एम्पुरान’, ‘छावा’ का जलवा बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए एक और इम्तिहान लेकर आया। सलमान खान की ‘सिकंदर’ और मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ जैसी बड़ी फिल्में दर्शकों का भरोसा जीतने में नाकाम रही हैं, तो दूसरी ओर ‘छावा’ अपनी शानदार पारी को नए मुकाम तक ले जा रही है। आइए सोमवार के कलेक्शन के साथ इन फिल्मों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं। ईद के मौके पर धूम मचाने की उम्मीद के साथ रिलीज हुई ‘सिकंदर’ अब अपनी रफ्तार को संभालने की जद्दोजहद में लगी है। सोमवार को…

मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर जारी हुआ जमानती वारंट

मुंबई की एक कोर्ट ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ दोबारा जमानती वारंट जारी किया है। ये मामला 2012 का है, जब सैफ अली खान पर एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ मारपीट का आरोप लगा था। मलाइका उस वक्त सैफ के साथ मौजूद थीं, लेकिन वो गवाह के तौर पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। ये घटना 22 फरवरी 2012 की है। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के लिए गए…

रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी, बेंगलुरु के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला खामोश रहा। वह सिर्फ 17 रन बना सके। उनके इस प्रदर्शन से मुंबई के फैंस में निराश हैं। बता दें कि, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच 20वां मुकाबला वानखेड़े में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने मेजबानों के सामने 222 रन का लक्ष्य रखा। चोट के बाद वापसी करने वाले रोहित एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह लखनऊ के खिलाफ मैच में…

हार्दिक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टी20 में 5000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। हार्दिक ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया जो टी20 में उनका 200वां शिकार बने। इससे पहले उन्होंने विराट कोहली को आउट किया था। हार्दिक से पहले टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने की उपलब्धि ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, आंद्रे रसेल, मोहम्मद नबी, समित पटेल, कीरोन पोलार्ड, रवि…

‘भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं’, मोदी ने अपने आवास पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर ‘मुद्रा योजना लाभार्थियों’ से बातचीत की। योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने मुद्रा योजना लाभार्थियों को अपने आवास पर आमंत्रित किया था। उनका स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आप सभी को मेरे आवास पर आने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जब घर में मेहमान आते हैं तो घर पवित्र हो जाता है, इसलिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।’ मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने…

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर ये क्या बोल गए पूर्व विधायक संगीत सोम, आंदोलन पर कह दी बड़ी बात

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम समाजवादी नेताओं पर जमकर बरसे। रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मुगलों का आखिरी शासक तक कहा। सोमवार को संगीत सोम एमपी-एमएलए कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होने सहारनपुर की अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। संगीत सोम ने कहा कि हमारे ऊपर उस समय की मुगलिया सरकार ने मुकदमा दर्ज किया था। अखिलेश यादव सनातनियों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हीटवेव(लू) एवं पेयजल की तैयारियों के सम्बंध में स्टीयरिंग ग्रुप/स्टेक होल्डर के साथ बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हीटवेव से बचाव एवं तैयारियो के सम्बन्ध में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में हीटवेव(लू) एवं पेयजल की तैयारियों के सम्बंध में स्टीयरिंग ग्रुप/स्टेक होल्डर के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने हीट वेव/लू-प्रकोप से बचाव एवं राहत हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने हीट-वेव प्रबन्धन हेतु स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मनरेगा, वन अग्निशमन, विद्युत विभाग के दायित्व निर्धारित किए हैं, जिसे सभी संबंधित विभागों को…

प्रयागराज :मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

प्रयागराज मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी 07 मई तक आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर शैक्षिक एवं अन्य वांछित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ कर सकते हैं जमा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत के0पी0 इण्टरमीडिएट कालेज, निकट मेडिकल चौराहा, प्रयागराज में संचालित यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी०, जे०ई०ई०/ नीट/एस0एस0सी0/यू०पी०एस०एस०एस०सी० की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, प्रयागराज में दिनांक 07.04.2025 से 07.05.2025 तक पूर्वान्ह 10.00 से अपरान्ह 04.00 बजे तक…

फर्रुखाबाद:बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को उत्सव के रूप में आयोजित किये जाने के संवंध में हुई बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)07 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को उत्सव के रूप में आयोजित किये जाने के संवंध में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाबा साहब की जयंती को जनपद में वृहद रूप से मनाया जाए सभी ब्लॉक, ग्रामसभा में कार्यक्रम आयोजित किये जायें, प्रभातफेरी निकली जाये,सभी स्कूलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाये, वादविवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाये, प्रस्तावना,मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया जाये,…

फर्रुखाबाद:जनपद में जीरो पावर्टी में 11597 परिवार चिन्हित, प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन डीपीआरओ को उपलब्ध कराएं-जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)07 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत चिन्हित परिवारों को समस्त जन कल्याणकारी एवं व्यक्तिगत लाभार्थी योजना से संवंधित विभागों द्वारा आच्छादित किये जाने के संवंध में बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जीरो पावर्टी में कुल 11597 परिवार चिन्हित है। हर ग्राम पंचायत में 25 परिवार चिन्हित है। जीरो पावर्टी से संवंधित सभी विभाग इनमे से अपनी अपनी योजनाओं के लाभार्थियों को 08 अप्रैल तक चिन्हित कर…

फर्रुखाबाद:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद को प्राप्त हुई नई 17 एम्बुलेंस।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)07 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद को प्राप्त नई 17 एम्बुलेंस (108 एम्बुलेंस सेवा 08 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा 09) को मुकेश राजपूत सांसद एवं सुशील शाक्य विधायक विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर द्वारा 07 अप्रैल 2025 को डा0 राम मनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय फर्रुखाबाद के प्रशासनिक भवन के सामने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। 102 एम्बुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय लाने एवं वापस घर पहुंचाने तथा 108 एम्बुलेंस सेवा दुर्घटनाओं में ग्रसित मरीजों को पास के चिकित्सा इकाई…