फर्रुखाबाद : पटेल गैस एजेंसी के हॉकर करते हैं उपभोक्ताओं से जमकर धनउगाई, एजेंसी मालिक बेखबर?

पूरा मामला जनपद फर्रुखाबाद का है यहां पर आवास विकास में पटेल गैस एजेंसी के नाम से एक एजेंसी है यहां के उपभोक्ता अक्सर परेशान रहते हैं बुकिंग करने के तीन-चार दिन तक यदि सिलेंडर घर नहीं पहुंचता है तो बेचारे उपभोक्ता खुद ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं इस एजेंसी के हाकर उपभोक्ताओं के घर सिलेंडर पहुंचाने के नाम से 60 से 70 रुपए एक्स्ट्रा उपभोक्ताओं से लेते हैं जो उपभोक्ता एक्स्ट्रा पैसा देने से मना कर देता है उसके घर सिलेंडर नहीं पहुंचाते है…

लखनऊ:बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर 201 समाजसेवी एवं समाज सेविकाओं का होगा सम्मान -गिरीश कुशवाहा 

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बुद्धा पार्क डालीगंज पुल के निकट अटल बिहारी कन्वसेन्टर लखनऊ के सामने बुद्धा पार्क में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मंडल से पांच समाजसेवियों को राजधानी लखनऊ में एवं समाज सेविकाओं को सम्मानित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं  एवं गीता शाक्य राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ सांसद जयप्रकाश रावत ,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डा राम आसरे सिंह कुशवाहा ,पवन सिंह सदस्य विधान परिषद, विधायिका…

बहराइच:होली त्यौहार व रमजान माह में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीएम व एसपी नगर क्षेत्रांतर्गत किया फ्लैग मार्च। 

(द दस्तक 24 न्यूज़) होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रमुख मार्गो घंटाघर से बस अड्डा से छावनी चौराहा होते हुए अग्रसेन चौराहा से पानी टंकी चौराहा होते हुए समस्त शहर क्षेत्र का पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया। पैदल गस्त के दौरान आम जन को…

मैनपुरी : जैन इंटर कालेज करहल के दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के नॉमिनी को 50 लाख से अधिक सहयोग करेगी टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संस्थापक विकेकानंद के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टीम मृतक स्व श्री गणेश जी के स्थलीय निरीक्षण के लिए उनके घर/कॉलेज पहुंची तथा गोपनीय दस्तावेजों को लेकर अपनी आख्या प्रदेश स्तरीय टीम को भेज दिया। मृतक कर्मचारी के नॉमिनी को जिला संयोजक जीतिश गौरव के द्वारा सभी नियमावली के नियमों को पारदर्शी तरीके से बताया तथा की संस्था अध्यक्ष से फोन के द्वारा बात कराई तथा टीम द्वारा यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। आपको बताते चलें कि बुधवार को TSCT टीम जैन इण्टर कालेज करहल…

आमिर खान के घर क्यों पहुंचे शाहरुख और सलमान खान ?

शाहरुख, सलमान और आमिर खान को एक साथ देखने का फैन्स को इंतजार रहता है. हालांकि, ऐसे काफी कम ही मौके आते हैं. जब तीनों साथ दिख जाए. वरना दो-दो की जोड़ी में तो नजर आते रहते हैं. इसी बीच तीनों खान्स एक साथ दिखे हैं. शाहरुख खान और सलमान खान को आमिर खान के घर में स्पॉट किया गया है. जहां सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच आमिर खान के साथ दिखाई दिए. वहीं शाहरुख खान भी इस मौके पर वहां दिखे. लेकिन फैन्स अब भी कन्फ्यूज हैं कि…

आखिर कब तक वनडे क्रिकेट खेलेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली , दिलीप वेंगसरकर ने दिया चौंकाने वाला जवाब ?

चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास की ‘गैरजरूरी’ अटकलों ने पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को बेहद निराश किया क्योंकि उनका मानना ​​है कि मौजूदा भारतीय कप्तान जैसे महान खिलाड़ियों को अपने भविष्य पर फैसला करने के लिए समय मिलना चाहिए. नौ महीने में भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का दूसरा खिताब दिलाने के बाद रोहित ने स्वयं अपने भविष्य को लेकर सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास नहीं ले रहे हैं. सैंतीस साल के रोहित ने अब तक 2027 वनडे…

भाजपा ‘सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी’ : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा शासन में भूमि हड़पने की घटनाएं बढ़ गई हैं, गरीबों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें अपनी जमीन हस्तांतरित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।उन्होंने कहा, “भाजपा सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी है। सत्ता में आने के बाद से भाजपा नेता गरीबों को डरा-धमकाकर जबरन जमीन अपने नाम…

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, 10 में से नौ महापौर पदों पर कब्जा जमाया ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के छह महीने से भी कम समय बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधवार को राज्य में नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त करते हुए 10 में से नौ महापौर पदों पर कब्जा जमा लिया। निवर्तमान नगर निगम में सात में भाजपा के महापौर हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। कांग्रेस को सोनीपत और रोहतक में भी हार का सामना करना पड़ा। सोनीपत में कांग्रेस के…

प्रयागराज : नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा पशु क्रुरता करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-12.03.2025 को पशु क्रुरता करने वाले 02 अभियुक्त 1.अब्दुल सफी पुत्र अब्दुल गनी निवासी ग्राम ननमई थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी 2. मो0 फिरोज पुत्र अब्दुल लैश निवासी ग्राम नासरीगंज थाना नासरीगंज जनपद रोहतास राज्य बिहार को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी-कानपुर हॉइवे स्थित ग्राम…

प्रयागराज: मुक्त विश्वविद्यालय में बी एड एवं स्पेशल बी एड में प्रवेश के लिए होली के बाद करें आवेदन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रवेश सत्र 2025- 26 के लिए बी एड एवं बी एड विशिष्ट शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया होली के बाद प्रारंभ की जाएगी। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की प्रस्तावित तिथियों की घोषणा आज कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने की। बी एड एवं बी एड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश आयोजन एवं संचालन समिति के समन्वयक प्रोफेसर पी के स्टालिन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क भुगतान होली पर्व के बाद 18 मार्च 2025 से प्रारंभ किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं…

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय स्वीकृतियों एवं व्यय की प्रगति की समीक्षा की

प्रदेश के रेशम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग से संबंधित वित्तीय स्वीकृतियों एवं व्यय की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें अब तक के बजट आवंटन, व्यय की स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। यह समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय, तिलक मार्ग, लखनऊ के सभागार में आयोजित हुई। अधिकारियों ने…

लखीमपुर खीरी में देव उर्फ आशीष सेठ हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा ?

दिनाँक 10.03.2025 को लखीमपुर शहर में मृतक देव सेठ उर्फ अमोघ की गोली मारकर की गई हत्या की घटना का थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुये मुख्य अभियुक्त सहित 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व…