(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 जनपद मे केबीके जाजपुर बंजारा मोहमदाबाद एवं सभी विकास खंड के राजकीय क़ृषि बीज भंडार पर प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सम्मान निधि की 19वी किस्त देश के किसानो को जारी की जा रही है. सजीव प्रसारण सभी जगह दिखाया जा रहा है। जनपद मे अब तक 689 करोड़ किसानो को दिया जा चुका है. आज 262000 किसानो को जनपद मे 19वी किस्त जारी हो रही है. सांसद मुकेश राजपूत के वी के पर प्रसारण के मौके पर उपस्थित रहे।
Month: February 2025
कन्नौज:दीप्ति का स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।
कन्नौज,अखिल भारतीय शाक्य महासभा दिल्ली( पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्याम बाबू शाक्य जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन जिन्होंने दिल्ली से आकर सिकंदरपुर में चल रही बुद्ध कथा का न केवल श्रवण एवं सहयोग किया बल्कि हमारी सबसे छोटी बेटी दीप्ति का सौ शैया हॉस्पिटल छिबरामऊ जनपद कन्नौज में बतौर स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, शूट, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। साथ में छिबरामऊ ब्लॉक इकाई के प्रचार सचिव ग्राम शाहजहांपुर निवासी आदरणीय श्री शिवपाल शाक्य, रायपुर…
Ian Chappell ने 52 साल की क्रिकेट पत्रकारिता को कहा अलविदा , भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का खास जिक्र किया है ?
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने अपने पांच दशक पुराने क्रिकेट लेखन करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 23 फरवरी 2025 को ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपना अंतिम कॉलम लिखा। उन्होंने कहा कि यह उनके दूसरे पारी से दूर जाने और ‘कलम नीचे रखने और कंप्यूटर को पैक करने’ का सही समय है। साथ ही कहा कि उनके लेखन करियर से संन्यास लेना क्रिकेट से दूर जाने जितना ही भावनात्मक था। उन्होंने लिखा, “मैं 50 से अधिक वर्षों से लिख रहा हूं, लेकिन समय आ गया है और यह मेरा…
‘छावा’ के आगे सभी पस्त! 11वें दिन तेजी से बढ़ा विक्की कौशल की फिल्म का साम्राज्य
विक्की कौशल का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो फिल्मों का चयन सोच-समझकर करते हैं। अभिनेता ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में ही कर दी थी, लेकिन उन्हें पहचान दिलाने का काम 2018 में आई राजी फिल्म ने किया है। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्म दी है। खैर, अब तो एक्टर बॉक्स ऑफिस गेम को और बड़ा करने की राह पर निकल पड़े हैं। आमतौर पर ज्यादातर फिल्में वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करती है, लेकिन छावा पर ये तमाम नियम लागू नहीं…
रचिन रविंद्र का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास ?
चैंपियंस ट्रॉफी के छठे मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो गई. बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रचिन रविंद्र ने शतक जमाया और 112 रन बनाने में सफल रहे. इस मैच में पहले बांग्लादेश ने बल्लेबाजी की थी और 236 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके बाद कीवी टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बांग्लादेश की पारी के दौरान मिचेल…
फर्रुखाबाद: निशुल्क दिव्यांग शिविर का लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषिकांत ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 शहर के सधवाड़ा स्थित सेवा केंद्र पर एसएन साध ट्रस्ट के सौजन्य से व डॉ रजनी सरीनके संयोजन में संचालित निशुल्क दिव्यांग शिविर का भारतीय सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल श्री ऋषिकांत ने शिविर में पहुंच कर फीता काट कर उद्धघाटन किया और शिविर का गहनता से निरीक्षण कर जयपुर से आई हुई विशेषज्ञों की टीम से सभी उपकरणों के बाबत जानकारी ली और ऐसे नेक कार्य के लिए शिविर की संयोजिका डॉ रजनी सरीन, राकेश साध, चमकेश साध को बधाई दी। मधु साध,…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सितौली में मनरेगा के अंतर्गत किये जा रहे नाला खुदाई व सफाई कार्य का किया निरीक्षण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा ग्राम पंचायत सितौली,विकास खंड कमालगंज में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे नाला खुदाई व सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य की गुडवत्ता मानक के अनुरूप नही पाई गई,जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व कार्य को गुडवत्ता व मानक के अनुरूप कराने के लिये खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, खंड विकास अधिकारी कमालगंज व संवंधित मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने याकूतगंज गौशाला का किया निरीक्षण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 24 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा याकूतगंज गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 131 गौवंश पाये गये जिनमे से 65 गाये,37 नंदी,17 वछिया,12 वछडे है,गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 13 बीघा भूमि पर हरा चारा बोया गया है, गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 05 केयर टेकर नियुक्त है। जिलाधिकारी द्वारा सभी गौवंश की अच्छी तरह देखभाल करने व उनको समय पर दाना पानी देने,छाया के लिये पीपल, बरगद,पाकड़ के पेड़ लगाने व डॉक्टर की…
फर्रुखाबाद: डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण व केंद्र व्यवस्थापक को नकलबिहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिये निर्देश।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 24 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के परीक्षा केंद्रों श्री फिरोज गाँधी इंटर कालेज कमालगंज, आर0पी0 इंटर कालेज कमालगंज, प0 जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी, लल्लूवंशी इंटर कालेज इकडरिया जहानगंज, श्री एम0एल0 इंटर कालेज सिरौज, दयाराम इंटर कालेज बद्रीनगर कुंदन गनेशपुर, रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया,निरीक्षण में सभी जगह परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा कालेज में परीक्षार्थियों की उपस्थिति,…
रायबरेली: तमंचे के दम पर युक्ती के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने
रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अनुसूचित जाति की युवती से अगवा कर मुंह में कपड़ा लगाकर जबरन बारी-बारी दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।जिसको लेकर युवती ने अपने परिजनों के साथ सोमवार को थाने पहुंचकर,मामले की शिकायत की है।और घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।फिलहाल अभी तक पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।जानकारी अनुसार बता दें,कि डलमऊ थानाक्षेत्र के रजौली ग्राम की रहने वाली,एक युवती के साथ…
फर्रुखाबाद:महामंडलेश्वर ब्रहार्षि स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी महाराज ने यस.यस. मोटर्स का फीता काटकर किया उद्घाटन।
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2025 महामंडलेश्वर स्वामी श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का आज जनपद में आगमन हुआ बहुत बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए लोग राम गंगा पुल पर पहुंचे और जनपद की सीमा पर पहुंचते ही उनको फूल मालाओं से लाद दिया, सभी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। रामगंगा पुल पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा , महामंत्री कोमल पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश यादव चुन्ना, प्रधान रामवीर शुक्ला, प्रधान अनूप अग्निहोत्री, सभासद कृष्ण मोहन…
प्रयागराज: 5 दिवसीय विराट किसान मेला-2025 का आयोजन
दिनांक 24.02.2025 को महाकुम्भ मेला 2025 सेक्टर-9 (महाकुम्भ नगर निकट कलश द्वार) 05 दिवसीय विराट किसान मेला 2025 में कृषि सूचनातंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 450 कृषक, स्टाल संचालक एवं कृषि विभाग के सभी अनुभागों के समस्त कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा सभी अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित राष्टीय खाद्य सुरक्षा मिशन, नेशनल मिशन आॅन ईडिबिल आॅयल (आयल सीड्स) एवं अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन वितरण की योजनाओं के बारे में…
रायबरेली : तीन महीने तक तलाक शुदा महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
एक मुस्लिम महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है जिसका उसके पतिपुत्र मरहूम कबीर निवासी जिला कानुपर के साथ 3 वर्ष पूर्व तलाकहो चुका है। जिससे एक बेटा व बेटी है। अगस्त माह में रायबरेली शहर के त्रिपुला चौराहे पर डलमऊ थाना क्षेत्र के बडेरवा गांव के रहने वाले दीनू सिंहपुत्र शिवबिन्द बहादुर सिंह से मेरी मुलाकात हुई । यह मुलाकात दोस्ती में बदलीपरन्तु इसी दौरान दीनू ने मुझसे शादी करने की बात कही और मुझे विश्वास मेंलेकर मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और लगातार शादी का आश्वासन…
प्रयागराज: यातायात/सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए
महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत दिनांक 24-02-2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा द्वारा पुलिस उपायुक्त नगर श्री अभिषेक भारती , पुलिस उपायुक्त यातायात श्री नीरज कुमार पाण्डेय के साथ श्रद्धालुओं/आगन्तुकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर(ICCC) से यातायात/सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। जिन कंपनियों पर अमेरिका की ओर से यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन सभी का जुड़ाव ईरान के तेल उद्योग से है। प्रतिबंधित की गई इन कंपनियों में कुछ भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका की ओर से यह कदम ईरान पर दवाब बनाने के लिए लगाए हैं। सोमवार को अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से कथित जुड़ाव के लिए 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जिनमें से चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं।…
समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है, केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला
समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर सोमवार को जोरदार निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। समाजवादी पार्टी सदन में कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा कर खुद फंस जाती है। कानून व्यवस्था पर जो सवाल किया जा रहा है, उसका जवाब यूपी की जनता ने दिया है और आगे भी दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने जो विरोध का…
अमेरिका से आया 21 मिलियन डॉलर…’, अखिलेश यादव ने ट्रंप का वीडियो शेयर कर पूछा सवाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकर पर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार के जरिये देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के दावों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार पर अप्रत्यक्ष परोक्ष रूप से तटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि कहीं इनमें से एक इंजन ‘विदेशी’ तो नहीं है? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय…
कासगंज:जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बोर्ड परीक्षा केन्द्र श्री गणेश इण्टर कॉलेज,श्री सूरज प्रसाद डागा का किया निरीक्षण।
कासगंज 24 फरवरी 2025: जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 के परीक्षा केन्द्र श्री गणेश इण्टर कालेज,श्री सूरज प्रसाद डागा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी,छात्रों के बैठने की व्यवस्था आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र पर उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापक व परीक्षा अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा परीक्षा कक्षों का दौरा कर व्यवस्थाओं…
रायपुर :हत्या करने की नियत से चाकू से वार करने वाले 04 लोग हुये गिरफ्तार
सौरभ यादव/ द दस्तक 24 न्यूज तिल्दा नेवरा :- थाना से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को प्रार्थी भारत लाल निर्मलकर शाम के समय अपने घर के पास खडा था उसी समय गांव का संतोष वर्मा आकर उसे शराब पिलाने कहा जिसे प्रार्थी ने मना किया तो इसी बात को लेकर संतोष वर्मा उसे गाली गलौज कर वहां से जाकर अपने लडके शुभम वर्मा और उसके दोस्तो को बताया जिस पर शुभम वर्मा और उसके अन्य दो दोस्त भारत लाल निर्मलकर के पास जाकर गंदी गंदी गाली गलौज कर…
प्रयागराज महाकुम्भ-2025: जाँच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
दिनांक-23.02.2025 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा महाकुम्भ-2025 के दौरान आगामी स्नान पर्व के सकुशल/निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत थाना फाफामऊ स्थित घाट, पांटून पुल आदि का तथा श्रद्धालुओं के सुगम/सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु किए गये प्रबंधों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
