दिनांक 09.02.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा थाना कालिंजर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना आदि का निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना भवन, मालखाना, आगन्तुक रजिस्टर एवं अभिलेखो के रख-रखाव आदि का निरीक्षण कर अभिलेखो को अद्यावधिक रखने हेतु थाना प्रभारी व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ-सफाई को चेक किया गया । थाना परिसर में माल मुकदमाती/लावारिस पड़े वाहनों व निष्प्रयोज्य सामानों के निस्तारण के हेतु निर्देशित…
Month: February 2025
एटा : किसानों की समस्या का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता :- स्वतंत्र देव सिंह
दिनांक 09 फरवरी 2025 को राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभार्थी लाभ लें जहां भी अधिकारी कर्मचारियों के स्तर पर समस्या आ रही हो उसके बारे में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता हमें जानकारी दें जिसका हम समाधान करेंगे…
मैनपुरी में किशोरी से पीएससी के जवान ने किया दुष्कर्म ?
इटावा पीएससी में तैनात आरोपी कांस्टेबल का जवान। किशोरी के परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को नोएडा से किया बरामद । पुलिस ने किशोरी के बयान बदलने का बनाया दबाव।किशोरी के मामले को दन्नाहार पुलिस दबाने में जुटी । पीएससी का जवान पीड़ित किशोरी को छोड़कर फ़रार ।दन्नाहार पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव की घटना।
मैनपुरी में व्हाट्सएप पर अधिकारी बनकर लोगों से मांग रहा पैसे ?
एसडीएम की फोटो लगाकर लोगों से पैसे की की मांग,एसडीएम ने जारी की चेतावनी। साइबर ठग ने किशनी एसडीएम गोपाल शर्मा की फोटो का दुरुपयोग कर लोगों से ठगी का किया प्रयास। एसडीएम ने इस मामले की शिकायत साइबर थाने में की दर्ज । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठग की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पूरा मामला किशनी तहसील में तैनात एसडीएम का है।
रोहित शर्मा का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली ?
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक जमाकर इतिहास रच दिया. रोहित वनडे में अब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए . बता दें कि रोहित ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक जमाया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, मैच में पहले इंग्लैंड ने बल्लेबाजी की थी और 50 ओवर में 304 रन बनाए थे जिसके बाद भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रोहित ने मैच में धमाकेदार अंदाज…
दक्षिण अफ्रीका ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस ऑलराउंडर को मिली जगह ?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने वाले एनरिक नार्खिया की जगह दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्क्वाड में एक ऑलराउंडर को शामिल किया है। एनरिक नार्खिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में चुने जाने के बाद पीठ चोट की वजह से टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कॉर्बिन बॉश की घोषणा की। कॉर्बिन बॉश ने पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। 30 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने अब तक एक…
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे में क्या होगा एजेंडा ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका का दौरा करेंगे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी। ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद मोदी अमेरिका का दौरा करने वाले चौथे वैश्विक नेता होंगे। एजेंडे में भारत-अमेरिका वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाना और सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद संबंधों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा तय करना शामिल है। दोनों देशों के बीच ट्रेड, न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस, महत्वपूर्ण और उभरती टेक्नोलॉजी, आतंकवाद-रोधी और हिंद-प्रशांत में…
मणिपुर: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया ?
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनपीएफ के 14 विधायक भी थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा और भाजपा के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय गए। सिंह ने राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं…
फर्रुखाबाद:सांसद के आवास पर केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी बजट के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन संपन्न।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2025 दिन को सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी बजट के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन संपन्न हुआ। सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्र सरकार द्वारा 2 फरवरी को पेश किए गए बजट के संबंध में वार्ता करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार का बजट जन कल्याण को समर्पित है इस बजट के माध्यम से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए…
प्रयागराज : महाकुम्भ-2025 के निर्विघ्न आयोजन के दौरान आगामी स्नान के दृष्टिगत सकुशल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
दिनांक-09.02.2025 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा महाकुम्भ-2025 के निर्विघ्न आयोजन के दौरान आगामी स्नान के दृष्टिगत सकुशल/सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु प्रयागराज-वाराणसी, प्रयागराज-जौनपुर, प्रयागराज-लखनऊ आदि मार्गों पर भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत स्थित बेला कछार पार्किंग एरिया एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
तुस्सी ग्रेट हो! बैडएस रविकुमार का चला सिक्का, शनिवार को झमाझम बरसे नोट
हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार जो 2014 की फिल्म द एक्सपोज का स्पिन-ऑफ है जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा को हरा चुकी है। पहले दिन की कमाई में फिल्म ने झंड़े गाड़े ही थे और अब ऐसा लग रहा है दूसरे दिन भी कमाल होने वाला है। सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ हिमेश रेशमिया का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है जिन्होंने हर जॉनर में कुछ अलग करने की सोची लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाए। हिमेश ने सलमान खान की फिल्म…
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस के घर गूंजी किलकारी ?
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी बैकी ने बच्ची को जन्म दिया है, जिसका उन्होंने नाम एडी रखा गया है। बैकी कमिंस ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की गोद ली हुई एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “वह आ गई है। हमारी खूबसूरत बेटी एडी… हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम इस समय कितने खुश और प्यार से भरे हुए हैं।” पैट कमिंस ने पारिवारिक जीवन और पेशेवर क्रिकेट के बीच बेहतर संतुलन हासिल करने की…
“मैं खुद को इस संपूर्ण रूप में”, इंग्लैंड के आरसीबी ऑलराउंडर बेथल ने कह दी बड़ी बात
हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में फ्लॉप होने के बाद इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बीथल ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में उम्दा प्रदर्शन किया. और अब वह आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़ने की ओर निहार रहे हैं. बीथल ने खुलासा करते हुए कहा, “अनुबंधित होने के बाद से ही उन्हें RCB के प्रशंसकों की तरफ से बहुत ही प्यार मिल रहा है. बीथल बोले, “आरसीबी के महान फ्रेंचाइजी है और मैंने इसकी ओर से…
रायबरेली : अमर शहीद बीर वीरा पासी मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सरेनी ब्लाक के ग्राम सभा गोविंद पुर पूरे मदारी में अमर शहीद बीर वीरापासी मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आए 12 टीम के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम टीम के खिलाड़ियों में गोविंद पुर व दुधवन के खिलाड़ियों को ओमप्रकाश पासी वालीबाल संयोजक के द्वारा सर्विस देकर वालीबाल मैच प्रारम्भ किया गया। जिसमें लीग वालीबाल मैच में, 1-गोविंद पुर एवं दुधवन,2-डोकराई व रावत पुर कला,3- बंसी मेमोरियल मानपुर एवं रौतापुर 4-मानपुर एवं घुवारा 5 गोविंद पुर एवं देवगांव 6- सिहंक्लब रावत पुर एवं…
लखीमपुर : ननिहाल में रह रही युवती को फुसलाकर ले गया युवक
लखीमपुर जनपद के थाना मैलानी के एक गांव की रहने वाली युवती सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रह रही थी। 30 जनवरी की रात 9 बजे युवती के गांव का रहने वाला अरुण अपने भाई कर्मवीर की मदद से उसे फुसला कर अपने साथ ते गया गया।लड़की घर में रखी 50 हजार की नगदी भी अपने साथ ले गई। जानकारी लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन बातचीत उसका कोई सुराग नहीं लग सका
पीलीभीत में घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा
गांव दौलतपुर हीरा में पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। बीसतपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर हीरा निवासी द्वारका प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहां है कि बीते 1 जनवरी को उसके घर पर धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव का कुंवरसेन से कहा सुनी हो गई थी। पुरानी रंजिश को लेकर कुंवर सेन, कुंदन तात, प्रेमपाल पुत्र गण माखनतात तथा अमरपाल ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पीट कर घायल…
पीलीभीत में किशोरी की मौत का खुलासा
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। यह घटना 4 फरवरी को हुई थी, जिसमें शुरुआत में किशोरी के पिता ने गांव के दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया था। कोतवाल संजीव शुक्ला के अनुसार, जांच में सामने आया कि किशोरी के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध थे। जब यह बात परिवार को पता चली, तो शर्म के कारण किशोरी ने यह…
कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे उनके विरुद्ध की कार्यवाही
जनपद प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो एवं निर्बाध आवागमन हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे एवं अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे, उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 2,89,000 रुपये का चालान किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज : पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा महाकुम्भ-2025 के निर्विघ्न आयोजन के दौरान आगामी स्नान के दृष्टिगत सकुशल
दिनांक-08.02.2025 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा महाकुम्भ-2025 के निर्विघ्न आयोजन के दौरान आगामी स्नान के दृष्टिगत सकुशल/सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु प्रयागराज-वाराणसी, प्रयागराज-जौनपुर, प्रयागराज-लखनऊ आदि मार्गों पर भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत स्थित बेला कछार पार्किंग एरिया का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
इन दो राष्ट्रीय पार्टियों को मिले NOTA से भी कम वोट, दिल्ली चुनाव के चौंकाने वाले आंकड़े
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सत्ता बदल दी है. बीजेपी 48 सीट लेकर प्रचंड जीत के साथ 27 साल बाद सरकार में वापस आई है. वहीं, आम आदमी पार्टी के 62 सीटों की जगह केवल 22 सीटों पर विधायक बचे हैं. अरविंद केजरीवाल की आप के लिए चुनाव नतीजे तो निराशाजनक रहे ही, लेकिन दो राष्ट्रीय दल ऐसे भी हैं जिनके वोट शेयर ने पार्टी नेतृत्व को निराश कर दिया. दरअसल, दिल्ली चुनाव नतीजों के आंकड़े देखें तो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी…
