फर्रुखाबाद: भीकमपुरा(नूनिहाई) में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का किया आयोजन,122 लाभार्थियों ने लिया लाभ।

(द दस्तक 24 न्यूज़)15 फरवरी 2025 को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तत्वाधान में शहर के भीकमपुरा(नूनिहाई) में एक निशुल्क  होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल 122 (पुरुष 56 महिला 66) लाभार्थियों ने होम्योपैथिक उपचार का लाभ लिया। इस चिकित्सा शिविर में ज्यादातर रोगी जुकाम, बुखार, खांसी, दमा, उच्च रक्तचाप, जोड़ दर्द, मासिक धर्म एवं पेट रोग से पीड़ित पाए गए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने शिविर में आए हुए सभी रोगियों, परिजनों एवं अन्य सभी…

बहराइच: नीट छात्रा स्नेहा कुशवाहा के साथ हुई घटना में उचित न्याय की मांग लेकर गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद द्वारा सासाराम बिहार नीट छात्रा स्नेहा कुशवाहा के साथ हाथरस जैसी वाराणसी में 01 फरवरी 2025 को हुई घटना एवं पुलिस द्वारा साक्ष्य मिटाने तथा अपमान के खिलाफ 14 फरवरी देर शाम को घंटाघर चौक से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य के नेतृत्व में गृहमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सौंपा कर उचित न्याय की मांग की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्तोष कुमार मौर्य ने कहा कि…

फर्रुखाबाद: बाबा नीबकरोरी धाम के 41वें मूर्ति विग्रह स्थापना दिवस में जिलाधिकारी अखंड पाठ व यज्ञ में हुए शामिल।

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 को बाबा नीबकरोरी धाम के 41वें मूर्ति विग्रह स्थापना दिवस में शामिल हुये जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी।बाबा नीबकरोरी धाम के 41वें मूर्ति विग्रह स्थापना दिवस पर  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंदिर में पहुंचकर परिसर में हो रही अखंड पाठ व यज्ञ में शामिल होकर मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण आहुतियां दी ,जनपद से आए आचार्य शशांक मिश्रा ने यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दिलवाई, जिलाधिकारी ने मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन कर भोग लगाया। तत्पश्चात धाम में पधारे…

फर्रुखाबाद:ऑफीसर्स क्लब में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित 51 शिकायतें प्राप्त, दो मौके पर निस्तारित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 23,पुलिस की 09,विकास विभाग की 01,विद्युत विभाग की 09 व अन्य विभागों की 09 शिकायते कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये।…

फर्रुखाबाद: डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग, बीडीओ व ईओ को नोटिस जारी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस के संदर्भो का समय पर गुडवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये,डिफॉल्टर होने से पहले निस्तारण करे, प्रतिदिन पोर्टल को स्वयं चेक करे, शिकायतकर्ता से विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं बात करे। संदर्भो के देरी से निस्तारण के कारण, विद्युत विभाग, बीडीओ शमसाबाद व ईओ मोहम्दाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी…

स्पेशल मलाई पनीर रैसिपी बनाने की रेसिपी, जानिए !

आज हम आपके लिए लेकर आये है टेस्टी मलाई पनीर की रैसिपी, ये खाने में बहुत टेस्टी होती है। इसको खाने के बाद मलाईदार ग्रेवी का स्वाद कभी नहीं भूलेंगे। तो आइये जानते है इसे बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री – पनीर- 250 ग्राम,प्याज- 3,अदरक- 2 टीस्पून (कटी हुई),हल्दी पाउडर – 1 चुटकी ,काली मिर्च- 1 टीस्पून (पिसी हुई),कसूरी मेथी- 2 टीस्पून,मलाई- 3 टी-कप,थोड़ा-सा हरा धनिया,हरी शिमला मिर्च- 1,लाल शिमला मिर्च- 1,तेल- 2 टीस्पून,नमक- स्वादानुसार। बनाने की विधि – मलाई पनीर बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च ,पनीर, प्याज, अदरक और…

जनपद लखीमपुर खीरी में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई

गोला गोकर्णनाथ 14 तारीख को सुबह लगभग 5:00 बजे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई गाली मत यह रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया और एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची , सदर चौराहे से महज 20 कम की दूरी पर स्थित राम जानकी मंदिर के पास लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित अनियंत्रित होकर पलट गई, राम जानकी मंदिर के ठीक सामने आर्य समाज विद्यालय भी है , सुबह 5:00 का समय होने की वजह से भीड़भाड़ नहीं थी इस वजह से बड़ी दुर्घटना होते-होते टली,…

लखीमपुर खीरी में आश्रम हनुमान मंदिर पर विश्व कल्याण हेतु संत समागम एवं कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया

गोला गोकर्णनाथ सिकंदराबाद रोड पर स्थित उदासीन आश्रम हनुमान मंदिर पर विश्व कल्याण हेतु श्री रुद्र महायज्ञ कथा व प्रवचन व संत समागम एवं अदभुत झांकी प्रदर्शन व कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है….उदासीन आश्रम के कर्ताधर्ता संरक्षक बाबा पुतान्दास की गद्दी संभाले उनके सुपुत्र श्री प्रमोद सिंह जी के द्वारा बताया गया – कार्यक्रम का आज प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जा रहा है जो कि यह 7 दिन तक प्रतिदिन यज्ञ कथा व प्रवचन के साथ समापन 21 फरवरी…

मैनपुरी में विकास कार्यों के नाम पर घोटाला ?

मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड के कसौली गांव में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के अधिकारियों पर लाखों रुपये के गबन का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य सड़क से लोटन की आबादी तक सीसी निर्माण और अशोक दिवाकर के घर तक सड़क निर्माण के नाम पर बड़ी रकम निकाली गई, लेकिन वहां अभी भी पुराना खड़ंजा मौजूद है। शौचालय की केवल मामूली मरम्मत की गई विभिन्न कार्यों में की गई अनियमितताओं में साफ-सफाई के नाम पर 18,500 रुपए, मीटिंगों…

फर्रुखाबाद: एसपी/डीआईजी ने बाबा नीमकरोरी मन्दिर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत बाबा नीमकरोरी मन्दिर के 141वें विग्रह स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बाबा नीमकरोरी मंदिर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने प्राइमरी विद्यालय बर्ना बुजुर्ग का किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राइमरी विद्यालय बर्ना बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में पठन पाठन की गुडवत्ता ठीक पाई गई,मिड डे मील की स्थिति ठीक पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की खिड़कियों पर जाली लगवाने व दरवाजों पर पेंट कराने के  निर्देश दिये गये व विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो को अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह,खंड विकास अधिकारी कमालगंज राजेश…

इटावा: ताखा ग्राम प्रधान ने किए ढाई लाख गवन डीएम ने वित्तीय अधिकार किये सीज

इटावा में ग्राम पंचायत मोहरी के प्रधान रामशंकर मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। मामला 2.41 लाख रुपये के गबन का है, जिसमें बिना निर्माण कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब ब्लॉक ताखा के पूर्व प्रधान शैलेंद्र कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जांच में पाया गया कि वर्तमान प्रधान ने कई निर्माण कार्यों का भुगतान तो कर दिया, लेकिन वास्तव में ये काम कभी हुए ही नहीं। एडीओ…

विक्की कौशल को मिली धमाकेदार ओपनिंग, छावा ने छापे करोड़ों रुपये ?

लंबे इंतजार के बाद फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. छावा के ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. विक्की कौशल की इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. अब छावा के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क के आकंड़ों के अनुसार…

केएल राहुल बाहर, ऋषभ पंत की हुई एंट्री !

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ज्यो-ज्यों प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ रहे हैं. त्यों-त्यों आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस तेज होती जा रही है. जारी दुविधा पर देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने अपना विचार साझा किया है. दिग्गज खिलाड़ी ने खासतौर पर विकेटकीपिंग के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है. 47 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अगर केएल राहुल को शीर्ष क्रम में मौका नहीं मिलता…

सपा नेता ने 1991 के पूजा स्थल कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा ?

समाजवादी पार्टी की नेता और कैराना से सांसद इकरा चौधरी ने पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत किसी स्थान का धार्मिक चरित्र वैसा ही बनाए रखना अनिवार्य है जैसा वह 15 अगस्त, 1947 को था। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए सांसद की याचिका पर सुनवाई की और बिना नोटिस जारी किए 17 फरवरी को अन्य लंबित याचिकाओं के साथ इसे सूचीबद्ध…

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल; बघेल बने पंजाब के प्रभारी ?

कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया। कुल मिलाकर, पार्टी ने छह महासचिवों और प्रभारियों को बदल दिया, जिनमें दिग्गज नेता सिपक बाबरिया और मोहन प्रकाश शामिल हैं और दो नए महासचिव और नौ प्रभारी नियुक्त किए। वरिष्ठ पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया गया, और कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता…

फर्रुखाबाद: जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के ब्याज और अर्थदंड माफी योजना 31 मार्च 2025 तक।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के ब्याज और अर्थदंड माफी योजना के प्रचार-प्रसार हेतु बैठक की गयी। उक्त बैठक में पंजीयन डाटाबेस बढ़ाने और जीएसटी विभाग के द्वारा चलाई जा रही ब्याज और अर्थदंड माफी योजना के अंतर्गत जीएसटी अधिनियम की धारा 73 के अंतर्गत वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए पारित न्याय निर्णयन आदेशों में सृजित कर की धनराशि को 31 मार्च 2025 तक जमा करने पर ब्याज व अर्थदंड…

फर्रुखाबाद:निजी संस्थानों में समन्वय के माध्यम से जल्दी आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर अवगत कराए-जिलाधिकारी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न 2013 एक्ट के अंतर्गत सरकारी एवं निजी संस्थानों पर जहां 10 या 10 अधिक कार्मिक तैनात है वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें GDIC के प्रतिनिधि और सहायक श्रमायुक्त उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए डीआईओएस, सीएमओ, श्रम विभाग के अंतर्गत रजिस्टर निजी संस्थानों में समन्वय के माध्यम से जल्दी आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर अवगत…

फर्रुखाबाद:डीआईओएस कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कैमरों से विद्यालय के कक्षों में हो रही गतिविधियों को देखा, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को शुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सी0ओ0 सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह आदि संवंधित मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई रिक्शा के रूट निर्धारण व अतिक्रमण अभियान हेतु बैठक का हुआ आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ई रिक्शा के रूट निर्धारण व अतिक्रमण अभियान हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर में संचालित ई रिक्शा के कारण लगने बाले जाम के दृष्टिगत ई रिक्शो के रूट निर्धारण कर ई रिक्शो को रुट संख्या व नंबर आवंटित करने व लाइसेंस बनाने के निर्देश दिये व कहा कि पहले से निर्धारित 11 रूटों के अतिरिक्त और रुट चिन्हित किये जायें, ई रिक्शो की पार्किंग के लिये जगह निर्धारित कर पार्किंग…