लखीमपुर: रामचंद्र मौर्य की पुलिस हिरासत में मृत्यु की उचित जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाये।

(द दस्तक 24 न्यूज़) अवगत कराना है कि परिवार जनो व वायरल वीडियो से जानकारी हुई कि 06 जनवरी 2025 को जनपद लखीमपुर मझगई थाना अंतर्गत हुलासीपुरवा के निवासी रामचंद्र पुत्र लालता प्रसाद अपने साथियों के साथ जंगल से लकड़ी लेने गए तभी मझगई थाने व निघासन की संयुक्त पुलिस बल द्वारा बुरी तरीके से रामचंद्र की पिटाई की जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई तो पुलिस के लोग निघासन सीएचसी ले गए जहाँ पर डॉक्टर नें मृत्यु घोषित कर दिया। जब परिवार के लोग थाना प्रभारी से बात किया…

महाकुम्भ-2025 में मकर संक्रांति/प्रथम अमृत स्नान त्रिवेणी संगम सहित सभी स्नान घाटों पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा की डुबकी लगायी ।

▪️प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 13 अखाड़ो के साधु-संत-महात्माओ व नागा साधुओ ने पारंपरिक एवं विशिष्ट वेशभूषा में अपने अखाड़ो के साथ संगम स्नान घाट पर बारी-बारी अद्वितीय अमृत स्नान किया । प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं व अन्य साधु-संत-महात्माओं की स्नान यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही । महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पुलिस व मेला प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से साधु-संत-महात्माओं और नागा साधुओं एवं श्रद्धालुओ/स्नानार्थियों/कल्पवासियों पर पुष्प वर्षा की गई । ▪️श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु व्यापक…

रायबरेली की छात्रा को दिन दिन दहाडे किया गया अगवा ?

सलोन थाना प्रभारी निरीक्षक की मनमानी व लापरवाही के चलते प्रवेश पत्र लेने गई छात्रा का बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े किया अपहरण की घटना को अंजाम दिया है।और थाने की पुलिस हाथ पर हाथ रखकर ताकती रह गई है।वशूली बाज थाना प्रभारी की लापरवाही का नतीजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ रहा है।यहाँ 13 जनवरी दिन सोमवार को रायबरेली सलोन थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े डिग्री कालेज में प्रवेश पत्र लेने गई एम ए की छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।घटना कि…

पीलीभीत में चरस बरामदगी में अभियुक्त को पांच वर्ष कैद

पिलीभौत मे चरसिय को पाचं वर्ष कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार एसएचओ बीसलपुर मनोज कुमार त्यागी व उनकी पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2017 को नजरुल्ला पहलवान के मकान से आरोपी शुभम शुक्ला के कब्जे से 235 ग्राम अवैध चरस बरामद की थी। विवेचना के बाद पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी शुभम शुक्ला को अवैध चरस रखने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक।

(द दस्तक 24 न्यूज) 13 जनबरी 2025 प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप योगी सरकार की पुलिस लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओ को लगातार जागरुक कर रही है। फतेहगढ़ पुलिस के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत जगह जगह महिलाओ एवं बालिकाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है मंचलो ब आपराधिक तत्वों से महिलाओ से सम्बंधित हो रहे अपराधों से निपटने के लिये महिलाओ एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुये…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी ने विधानसभा सदर में चौपाल लगाकर बैठक की।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जनवरी 2025 आज जन अधिकार पार्टी की बैठक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा संस्थापक जन अधिकार पार्टी एव राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद जिले की विधानसभा सदर में चौपाल बैठक की गई। बैठक में सुदेश शाक्य मंडल अध्यक्ष कानपुर, जिला अध्यक्ष प्रभात शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर शाक्य, विधानसभा उपाध्यक्ष सदर रामौतार कुशवाहा, विधानसभा कायमगंज अध्यक्ष डॉ केपी शाक्य, जिला सचिव शेष शाक्य, भाई मनोज शाक्य, एवं सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:बाबा साहब अंबेडकर को गाली देकर अपमानित करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो-जिलाध्यक्ष नितिन ?

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जनवरी 2025 बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को गाली देकर अपमानित करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी हो गई है। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर दी है। नितिन ने पुलिस को अवगत कराया कि थाना मऊदरवाजा के ग्राम नीवलपुर निवासी रंजीत शाक्य पुत्र स्वर्गीय काली चरन ने सोशल मीडिया पर बाबा साहब को गंदी गाली देने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिससे बाबा साहब को…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक ने सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श किया ?

(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आगामी भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी ने कोर कमेटी के सदस्यों जिसमें सांसद मुकेश राजपूत,भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त द्विवेदी,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार…

फर्रुखाबाद:जिला जज विनय कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ विजिटर द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जनवरी 2025 सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा सुकन्या सांथा बनाम भारत संघ में दिए गए निर्देशों में अनुपालन मे जिला जज श्री विनय कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ विजिटर द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि बोर्ड ऑफ विजिटर में श्री संजय कुमार एडीजे /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री घनश्याम शुक्ल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ,श्री अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता , लोक निर्माण विभाग, रेनू , समाज कल्याण अधिकारी एवं श्री अमित तिवारी जिला सेवायोजन अधिकारी सम्मिलित…

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के आयोजन में तकनीकी युक्तियों से लैस अभेद्य सुरक्षा युक्त दिव्य, भव्य, तथा डिजिटल महाकुंभ का पौष पूर्णिमा के पवित्र स्नान के साथ माघ मास का अखण्ड कल्पवास प्रारम्भ

▪️तीर्थराज प्रयाग की पावन धरा पर महाकुम्भ-2025 का अखण्ड कल्पवास का पवित्र माघ मास, आज पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ प्रारम्भ हो गया है। ▪️कल्पवासियों/श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों का त्रिवेणी की धारा में स्नान भोर से ही प्रारम्भ हो गया जिसमें संगम के सभी घाटों पर स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं का स्नान और दान के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। पौष पूर्णिमा स्नान पर देश और विदेशों से आये लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी की पवित्र धारा में आस्था व श्रद्धा की डुबकी लगाई । ▪️ पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर ऐसा जन सैलाब उमड़ा, हर…

प्रयागराज-महाकुंभ की तैयारी को आख़िरी स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को प्रयागराज पहुँचकर महाकुम्भ 2025 को भव्य, दिव्य व अलौकिक बनाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का कुम्भ मेला क्षेत्र में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। कुम्भ मेला को आख़िरी स्वरूप देने तथा बेहतर व्यवस्थापन हेतु उच्च अधिकारियों के साथ कुम्भ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद देर शाम तक आईसीसीसी पर बैठक कर व्यापक चर्चा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक नगरीय निकाय, मंडलायुक्त, मेलाधिकारी,…

मैनपुरी में न्यायलय मे जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता के द्वारा बिजली चोरी करने का आरोप पत्र दाखिल, सम्मन जारी

जिला सत्र न्यायलय के स्पेशल जज ईसी एकट न्यायलय मे बिजली चोरी के केसो की सुनवाई होती है जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता राजेश खटीक के विरुद्ध बिजली चोरी का आरोप पत्र एंटी पाँवर थेप्ट विधुत थाने द्वारा न्यायलय मे दाखिल किया गया है जिस पर न्यायधीश ई सी एक्ट ने संज्ञान लेते हुये न्यायलय मे उपस्थिति होने का सम्मन जारी किया। घटना 28 नवंबर 2020 की है। विधुत प्रवर्तन दल के अवर अभियंता अजीत सिंह , उपनिरीक्षक लाल सिंह व एसडीओ ब्रजेश व टीम ने मोहल्ला गाडीवान थाना…

जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी का एक और मानवीय चेहरा आया सामने

औरैया-जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी का एक और मानवीय चेहरा आया सामने। राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान बिन भाई की बहन के बने भाई। कार्यक्रम के दौरान लड़की ने DM से कहा मेरा कोई भाई नहीं। जिलाधिकारी औरैया ने तुरंत फूलों की राखी बंधवाकर दिया भाई का प्यार और दुलार। जिलाधिकारी द्वारा बिन भाई की बहन को बनाया गया अपनी बहन। जिलाधिकारी औरैया के इस कार्य से जिले की जनमानस का एक बार फिर दिल जीता। सवांददाता : सतेंद्र यादव

दिल्‍ली दंगल में आज राहुल गांधी की एंट्री, BJP को अपने ही नेता ने दिया ‘करंट’, धरने पर बैठा ?

दिल्‍ली चुनाव में वोटिंग को अब करीब तीन सप्‍ताह का वक्‍त बचा है. एक तरफ आम आदमी पार्टी और बीजेपी इस वक्‍त एक दूसरे पर आरोप और प्रत्‍यारोप में लगी हुई है. वहीं, आज चुनावी समर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी की एंट्री होने वाली है. सीलमपुर में राहुल गांधी आज रैली करेंगे. उधर, दिल्‍ली की सीएम आतिशी का भी बड़ा रोड-शो हो सकता है. वो आज कालकाजी विधानसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ उनका रोडशो भी है.…

अरविंद केजरीवाल दो सीट से लड़ सकते हैं चुनाव ?

दिल्ली चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर हर दिन नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं. नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. क्योंकि, इस सीट पर बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने भी पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है इस सीट पर चुनाव आयोग भी चौथे…

21 साल की उम्र में छोड़ा था क्रिकेट अब बने BCCI सचिव, कौन हैं देवजीत सैकिया ?

जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से इस बात की चर्चा थी कि बीसीसीआई का अगला सचिव कौन होगा. देवजीत सैकिया को रविवार 12 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया सचिव निर्विरोध चुना गया. असम के लिए रणजी ट्रॉफी में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेल चुके सैकिया पेशे से वकील हैं. बीसीसीआई को सेवा देने से पहले असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के रूप में देवजीत काम कर चुके हैं. 55 साल के सैकिया 1 दिसंबर 2024 को ICC का कार्यभार संभालने वाले जय शाह…

25 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें इंटरवल से पहले हो जाती है हीरो की मौत ?

अगर आप रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के शौकीन हैं, तो आपको जबरदस्त फिल्म के बारे में बताते हैं. 25 साल पहले बाप-बेटे ने मिलकर ऐसी कहानी बड़े पर्दे पर उतारी थी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया था. यहां तक कि कमाई के मामले में मूवी ने इतिहास रच दिया था. उस मूवी का नाम है ‘कहो ना प्यार है’. कहो ना प्यार है’ साल 2000 में रिलीज हुई थी. इसमें ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल लीड रोल्स में नजर आए थे. दोनों सितारों की यह फिल्म थी, जिसने बॉक्स…

हरदोई में सिपाही ही कर रहा था महिला कांस्टेबल को ब्लैकमेल जानिए पूरा मामला।

हरदोई:- व्हाट्सएप पर महिला कांस्टेबल का फोटो लगाकर पहले पैसों की मांग करने अंततः में फोटो वायरल करने की धमकी देने के नाम पर वसूली करने वाला सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ गया उसके खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने उसे निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि हरदोई जिले के कासिमपुर में तैनात रहा सिपाही विनय कुमार कई महिला कांस्टेबल का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर वसूली करता था यह महिला कांस्टेबल कासिमपुर मल्लावां और संडीला कोतवाली…

हरदोई: ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत चालक फरार।

हरदोई:- जिले में पाली नेचर नहर मार्ग पर मोटरसाइकिल से घर लौट रही एक महिला की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लोनार थाना कुरौरी गांव निवासी रियासत शनिवार मोटरसाइकिल से अपनी भाभी छुटकु को लेकर पाली थाना क्षेत्र जरा गांव में एक विद्या के पास दर्द का बेरवा दिलाने गया वापस घर लौटते समय पाली नेचर नहर मार्ग पर सिमरिया गांव के निकट…

हरदोई : उत्साह वर्धन प्रतियोगिता का‌ आयोजन ?

भारत के प्रसिद्ध दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2025 रविवार को ग्राम सभा उसरहा पंचायत भवन में उत्साह वर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 180 बच्चों ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान फैजल कक्षा 10 ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान सूर्यांश तिवारी ने प्राप्त किया और पवन वर्मा कक्षा 12 तृतीय स्थान पर रहे प्रथम स्थान विजेता को माननीय रामभजन शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया द्वितीय स्थान पर रहे सूर्यांश तिवारी को मुख्य अतिथि रजनीश शर्मा(नेवी) जी के द्वारा…