दिल्ली- तिहाड़ जेल में बदले के लिए 2 कैदियों पर हमला

हमले में 2 कैदी घायल, जेल के फोन रूम हुई मारपीट लवली और लवीश नाम के 2 कैदी गंभीर घायल , लोकेश नाम के कैदी पर हमले का आरोप लोकेश के भाई की हत्या के आरोप में लवली,लवीश जेल में बंद लोकेश ने जेल के अंदर ही बनाया हमले का प्लान लोकेश ने साथी हिमांश, अभिषेक को प्लान में किया शामिल घायल एक कैदी का अभी अस्पताल में चल रहा इलाज

मैनपुरी : कमला नर्सिंग होम के डॉक्टर पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप महिला की हुई मौत ?

ज्योति खुड़िया निवाशी महिला अर्चना पत्नी अमित को कमला नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है की डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल से रैफर कर दिया । जहां रास्ते में महिला को मौत हो गई परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल से डाक्टर हुए फ़रार मृतक महिला के परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा। पूरा मामला शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी के कमला नर्सिंग होम की घटना।

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावितों को भोजन पॉलीथीन में कदापि न दे-जिलाधिकारी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 बाढ़ प्रभावितों को भोजन पॉलीथीन में कदापि न दे। एंबुलेंस सेवारत रहे। पशुओं को भी चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने फोन खुला रखें। कोई जन हानि, पशुहानि न होने पाए जहां नाव लगाने की आवश्यकता है, वहाँ नाव लगाई जाए। कोई भी तकलीफ बाढ़ पीडित को नहीं होनी चाहिए।. गंगा किनारे के घाट खाली कर दिए जाएं ताकि कोई अनहोनी न होने पाए। वैरीकेट लगा दिए जाएं। बाढ़ का खतरा का बैनर लगा दिया जाए। बाढ़ पीडितों को न्यूनतम…

फर्रुखाबाद: एसिड अटैक घटनाओं को रोकने हेतु जिलाधिकारी ने दिये दिशा निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 आज NCORD जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इसके पश्चात एसिड अटैक घटनाओं को रोकने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एसिड विक्रेता अपना पंजीकरण कराएं व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अपंजीकृत विक्रेता एसिड न विक्रय करें तथा समस्त बिक्री शासकीय निर्देशों के अधीन केवल पहचान पत्र धारक क्रेताओं को ही की जाए। इसके उपरांत बाढ़ राहत कार्यों को…

रायबरेली : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने का क्या मास्टर प्लान

सलोन ब्लॉक मे बने बीस से बाईस हजार फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जाने को लेकर जिले में काफी चर्चाय का विषय बन गया है वही तरह तरह के सवाल भी उठाये जा रहे है कि इतने बड़े पैमाने पे बनाए गए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने का क्या उद्देश्य हैं क्या भारत में बंगलादेशी वा रोहिंग्या के मुसलमानों को भारत में पनाह दिया जाए गा ऐसे और भी प्रश्न सामने निकल कर आ रहे है कि इतने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आखिर कौन कौन है सामिल इसका…

कानपुर : गोल्डी-अशोक मसाले समेत 16 कंपनियों के मसाले खाने लायक नहीं हैं।

गोल्डी-अशोक मसाला करीब हर घर में Use होता है ये कंपनियां 5-10 रुपए के छोटे पैकेट्स बनाते हैं इन पैकेट्स का इस्तेमाल अधिकतर कम आय वर्ग वाले परिवारों में होता है। कानपुर में सब्जी मसालों में कीड़े और पेस्टिसाइट्स मिला है। बिक्री पर रोक लगाई गई है।

प्रयागराज- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्याल परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 30 जुलाई को

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्याल, प्रयागराज परिसर में दिनांक 30.07.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 300 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस रोजगार मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराने के उपरान्त सम्बन्धित कम्पनियों में आवेदन कर अपने जाॅब कार्ड/रिज्यूम एवं समस्त अभिलेखों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल रोजगार…

फर्रुखाबाद: डीएम ने बाढ़ आपदा को देखते हुए तत्काल समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर डियूटी स्थल पर लौटने के दिए निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद  26 जुलाई 24 को प्रातः 10ः00 बजे हरिद्वार बैराज से 1.85 लाख क्यूसेक पानी गंगानदी में डिस्चार्ज होने से जनपद के तटवर्ती ग्रामों में संभावित जल प्लावन/बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत तटवर्ती ग्रामों के निवासीगण को सतर्क रहने एवं सावधानी बरतने के साथ ही साथ जल प्लावन/बाढ़ से किसी प्रकार की क्षति/हांनि न होने और तत्काल पीड़ितो को अनुमन्य राहत/सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियो की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने…

फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में जन-सुनवाई कर, बाढ़ चौकी का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 27 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ तहसील अमृतपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना राजेपुर में ‘‘थाना समाधान दिवस’’ में जन-सुनवाई करने के उपरान्त ग्राम राजेपुर राठौरी में स्थापित गंगापार महात्मा गांधी इण्टर कालेज बाढ़ शरणालय एवं कम्पोजिट विद्यालय, राजेपुर राठौरी बाढ़ चौकी तथा ग्राम बरूआ में स्थापित बाढ़ चौकी का औचक निरीक्षण किया गया । औचक निरीक्षण के दौरान तहसील अमृतपुर के एसडीएम व तहसीलदार को बाढ़ राहत कार्यो को सम्पादित करने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए उनका स्वयं…

फर्रुखाबाद:आईजीआरएस संदर्भों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निस्तारित करने के निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2024 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में सायंकाल 05:00 बजे IGRS संदर्भों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ वी.के. सिंह ने कहा कि शिकायत निस्तारण के उपरांत उसी कार्यालय का उच्चाधिकारी जांच कर निचले स्तर द्वारा कृत निस्तारण का सत्यापन करेगा कि निस्तारण उचित व संतोषजनक है या नहीं। संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी प्रयास करें कि उत्तर प्रदेश में जनपद की रैंक उत्तरोत्तर सुघरे व स्तर नियमित रहे। एक ब्लॉक की IGRS प्रकरणों के निस्तारण…

पीलीभीत में मछली पकड़ने गए युवक का शव तालाब में मिला

न्यूरिया थाना क्षेत्र के टांडा बिजैसी निवासी गौरंग ढाली तालाब, नदी आदि स्थानों पर मछली पकड़ने का काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पत्नी सुमित्रा ढाली ने बताया कि क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल के समीप स्थित तालाब पर गए थे। देर शाम तालाब में किसी व्यक्ति का शव उतराने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद उनकी…

पीलीभीत में पकड़ा गया एसपी का पीआरओ बताकर डॉक्टर को ठगने वाला युवक

पीलीभीत पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि पूरनपुर के ब्लॉक रोड निवासी डॉ. मोहम्मद यूसुफ जमाल खान की ओर से 23 जुलाई को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चिकित्सक ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को एसपी का पीआरओ बताकर रिश्वत की मांग की। आरोपी के डराने-धमकाने से वह उसके झांसे में आ गए और गूगल पे के माध्यम से उसे 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। संदेह होने पर एसपी को शिकायती…

पीलीभीत के सड़क हादसे में एक युवक की मौत

पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मिश्र निवासी ओमकार पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार देर रात कंजा नाथ पट्टी गांव स्थित बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान रिछा रोड पर बिंदुआ पुलिया के निकट पहुंचते ही मार्ग से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से डायल 108 से घायल को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों…

पीलीभीत में पहली बारिश में ही उखड़ गई सड़क

वर्षाकाल से पहले बनाई गई सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी और कई जगह से उखड़ गई। घटिया सामग्री से सड़क का निर्माण होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब दो माह पहले पुराने बिजलीघर चौराहे से रंगीलाल चौराहे तक सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क को लेकर पहले से ही गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। इधर इस माह के पहले सप्ताह में लगातार हुई बारिश में सड़क कई जगह से उखड़ गई। इसको लेकर जिलाधिकारी…