फर्रुखाबाद: बेटी के साथ दुष्कर्म में पिता व उसके साथियो को आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद में नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में पिता समेत पाच दोषि कोआजीवन व दादी को 8 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई हैं।  पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के निवासिनी नाबालिग पीड़िता की मां प्रीती सिंह ने ,फतेहगढ़ कोतवाली में 20 जनवरी 2020 को अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ चर्चित लेखपाल पिता प्रवेश सिंह तोमर एवं उनके दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मुकदमाधारा376, 313 ,323 ,504,506 में दर्ज कराया गया इसके बाद विवेचना में नाबालिग पीड़िता के पिता चर्चित…

पीलीभीत में गालीगलौज के विवाद में युवक की चबा ली अंगुली, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत में पत्नी के साथ ससुराल में जन्मदिन में शामिल होने के आए युवक का अमरिया क्षेत्र के युवक से वापस जाते वक्त रास्ते में विवाद हो गया। विवाद में आरोपी युवक ने उसकी अंगुली दांतों से काटकर अलग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव दिलावरपुर की रहने वाली ज्योति ने बताया कि वह 19 मई की सुबह 11 बजे अपने पति देवेश के साथ थाना जहानाबाद…

हरदोई:- किसान पंचायत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा,

बरेली/फरीदपुर – भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी की मासिक किसान पंचायत ब्लाक परिसर फरीदपुर में हुई किसान पंचायत में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी फरीदपुर को सौंपा गया जिसमें कस्बा फरीदपुर स्थित पीतांम्बरपुर रेलवे फाटक बुखारा रोड पर बनने जा रहे ओवर ब्रिज को बुखारा रोड के साथ साथ पढेरा रोड पर भी बनाने की मांग रखी गई क्योंकि केबल बुखारा रोड पर ओवर ब्रिज बनने से जाम की समस्या का समाधान नहीं हो सकता इस रेलवे फाटक पर पढेरा रोड भी आता है इस ओवर…

हरदोई:-तीन बच्चों के बाप पर कुंवारी युवती को घर से बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप।

हरदोई:- कोतवाली पिहानी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में एक अंधेर तीन बच्चों का पिता कुमारी युवती को भगा ले जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है सितावती पत्नी सियाराम निवासी दुल्लापुर ने आरोप लगाया है कि 8 मई की रात 11:00 बजे लड़की संगीता उम्र 18 वर्ष गांव के ही सुभाष पुत्र नरेश बहला फुसलाकर भगा ले गया है आरोप है कि संगीता अपने साथ नथुनी तीन पेंडल झाला माला गुलशन पट्टी नगद ₹5000 साथ…

बरेली : सीएमओ कार्यालय पहुंच कर भारतीय बजरंग दल पदाधिकारीयों ने दिया ज्ञापन , सिरौली के निजी नर्सिंग होम मे हुई महिला एवं नवजात शिशु की मौत।

बरेली/आंवला – सिरौली कस्बे में इन दिनों कुकुरमुत्ते की तरह अवैध नर्सिंग होम फैले हुए हैं। जहां अनुभवहीन चिकित्सकों व नर्सों के माध्यम से आये दिन बड़े – बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं। इसे देखनेवाला कोई नहीं है। जबकि दिखावे के लिए इन सभी नर्सिंग होम में बड़े – बड़े डाक्टरों का नाम व एमबीबीएस डिग्री का साइन बोर्ड लगा हुआ है। इन सभी नर्सिंग होम में आये दिन डिलेवरी, हार्डिया ,एपेंडिक्स,बच्चेदानी, अबॉर्शन समेत अन्य कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। प्रशासन व चिकित्सा पदाधिकारी सबकुछ जानकर अंजान बने हुए…

हरदोई:-मछली पकड़ने गए सगे कर भाई नदी में डूबे एक की मौत

हरदोई:- गर्रा नदी में मछली पकड़ने गए चार सगे भाई डूबे तीन को ग्रामीणों ने निकाला एक की मौत गर्रा नदी में डूबने से एक भाई की हुई मौत पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया पुल की घटना ।

पीलीभीत में मकान की छत गिरने से सात लोग घायल

जिला पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मोतीराम का मिट्टी का मकान है। इसमें तीन कमरे हैं। रविवार की सुबह पांच बजे एक कमरे की छत गिर जाने से सर्वेश उसकी गर्भवती पत्नी गुलशन अरविंद कुमार उसकी पत्नी छाया पुत्र आयुष उमेश और गुड्डू मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बरखेड़ा…

बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बुद्धेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में 3 दिनों से बिजली सप्लाई न होने के चलते स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बुद्धेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाए।स्थानीय लोगों ने बताया, लोधी भवन ट्रांसफार्मर से की जा रही विद्युत सप्लाई सही तरीके से न होने पर क्षेत्रीय लोगों को पीने के पानी की किल्लत लगातार हो रही है। कई बार इस बारे में स्थानीय लोगों ने जेई और अन्य अधिकारियों से इसकी लगातार शिकायत की, लेकिन…

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 ) और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी 9 लोग मारे गए।मध्य पूर्व एशिया के शिया बहुल देश ईरान ने अपने दो नेताओं को उस समय खोया है, जब इजराइल के साथ उसके रिश्ते टकराव की सीमा तक बिगड़ गए हैं। वहीं अमेरिका-ईरान के संबंधों में…

IPL में आज पहला क्वालिफायर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा

IPL में आज पहला क्वालिफायर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा।KKR ने 2 बार IPL खिताब जीता है। ये 2 बार क्वालिफायर-1 खेली है और दोनों बार मैच के साथ टूर्नामेंट भी जीता। KKR 8वीं बार प्लेऑफ मुकाबला खेलेगी। एक बार फाइनल हारी, 2…

लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने 11 बीजेपी नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रभारी और हरियाणा के सिरसा से लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने 11 बीजेपी नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। छत्तीसगढ़ के इन नेताओं ने सिरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैलजा पर कोयला और शराब घोटाले को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।जिन नेताओं को नोटिस जारी हुआ है, वो पहले कांग्रेस में थे। बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। सैलजा ने कहा कि, सभी नेता दो दिनों में माफी मांगे, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं भाजपा…

एक्टर टाइगर श्रॉफ को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म मिल गई

हाल ही में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में नजर आए एक्टर टाइगर श्रॉफ को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म मिल गई है। रिपोर्ट्स हैं कि टाइगर श्रॉफ पिछले कई दिनों से करण जौहर से फिल्म के सिलसिले में मीटिंग कर रहे थे, जो अब फाइनल हो चुकी है। दोनों ने मेगा बजट फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है।हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से लिखा गया है, इस फिल्म को करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस…