थाना क्षेत्र ऐरवा कटरा के ऐरवा पछेला में एक सांड ने प्रदीप पुत्र मुन्नु लाल उम्र 32 साल के युवक पर हमला कर उसे पूर्ण रूपसे घायल कर दिया। परिवारी जनों ने बताया कि प्रदीप सुबह खेत पर गेहूं काटने गए हुए थे तभी अचानक से सांड ने हमला कर दिया कई बार जान बचा कर भागने का प्रयास किया लेकिन सांड ने उनका पीछा नहीं छोड़ा तभी वहां पर आसपास के लोगों ने देखा तो सांड को भगाने का प्रयास किया लेकिन सांड उनको छोड़ नहीं रहा था तब…
Month: April 2024
बरेली – रामनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक साथियों ने पगड़ी व माला पहनकर दी विदाई।
आंवला – ब्लाक रामनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार शर्मा को विद्यालय स्टाफ एवं साथी शिक्षकों ने फूल मालाएं पहनाकर शॉल उड़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर विदाई दी। तो वही उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बैंड बाजे के साथ उनको विद्यालय से रिसीव करते हुए अपने घर सम्मान के साथ ले गए। सेवानिवृत्ति ओंकार शर्मा ने बताया कि आज उन्हें विद्यालय और शिक्षक साथियों ने उन्हें यह सम्मान दिया उसके लिए एक खुशी भी मिल रही है और लगातार लंबे…
अकबरनगर मामले में LDA ने अभियान चलाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा लेटर
अकबर नगर मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चुनाव आयोग से बुलडोजर चलाने का समय मांगा है। इसको लेकर एलडीए की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि 31 मार्च के वहां कोर्ट ने भी कार्यवाही करने की अनुमति दी है। ऐसे में आचार संहिता के दौरान कोई भी काम बिना आयोग के अनुमति के नहीं हो सकता है। अब उनकी तरफ से अगर अनुमति मिलती है तो एलडीए जल्द ही अकबर नगर में एक बार फिर से करीब 1000 से ज्यादा मकान…
सरधना विधायक को मेरठ में बनाया प्रत्याशी, भानु प्रताप का टिकट कटा
मेरठ में समाजवादी पार्टी ने सरधना विधायक अतुल प्रधान को कैंडिडेट घोषित किया है। अतुल प्रधान सपा के टिकट पर सरधना से विधायक का चुनाव जीते थे। इससे पहले सपा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील दलित चेहरा भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। भानु प्रताप का टिकट काटकर सपा ने अब अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।पिछले पांच दिनों से समाजवादी पार्टी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर खींचतान चल रही थी। जो सोमवार को खत्म हो गई। देर रात साढ़े 11 बजे पार्टी…
राजस्थान ने लगातार तीसरा मैच जीता; पराग की फिफ्टी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने अब 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हरा दिया। दूसरी ओर मुंबई की यह 17वें सीजन में लगातार तीसरी हार है।सोमवार को राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। राजस्थान से ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में ही 3 विकेट झटक लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।…
इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में सोमवार (1 अप्रैल) को एयरस्ट्राइक की
हमास के साथ जंग के बीच इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में सोमवार (1 अप्रैल) को एयरस्ट्राइक की। इसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो सीनियर कमांडर मोहम्मद रेजा जाहादी और मोहम्मद हादी हाजी रहीमी की मौत हो गई।इजराइल ने सीरिया स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास यानी कॉनसुलेट बिल्डिंग में F-35 फाइटर जेट से मिसाइलें दागीं। इस हमले में कुल 7 लोगों की मौत की सूचना है। ईरान के सीरिया में एम्बेसडर होसैन अकबरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा है कि हम इन हमलों का…
जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को बोनी कपूर ने क्या कह दिया
जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में बोनी कपूर एक इवेंट में शामिल हुए। मीडिया ने बातचीत के दौरान बोनी कपूर से शिखर के साथ उनके बॉन्ड के बारे में सवाल किया। इसपर बोनी कपूर ने कहा- शिखर मुझे बहुत पसंद हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। वो मुझे उस वक्त से पसंद हैं, जब जान्हवी उनके साथ नहीं थीं। लेकिन तब भी मैं शिखर से काफी फ्रेंडली था।बोनी ने कहा- जब ये अफवाह आई कि जान्हवी और शिखर…
कभी गुंडागर्दी के लिए कॉलेज में मशहूर अजय ने जब अपने दोस्तों से कहा कि वो हीरो बनेंगे, तो दोस्त मजाक उड़ाते हुए हंस पड़े
अजय देवगन आज 55 साल के हो चुके हैं। सांवली रंगत और भारी आवाज वाले अजय देवगन, स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं। कभी गुंडागर्दी के लिए कॉलेज में मशहूर अजय ने जब अपने दोस्तों से कहा कि वो हीरो बनेंगे, तो दोस्त मजाक उड़ाते हुए हंस पड़े और हैरानी से पूछा- तू हीरो बनेगा? आज यही अजय देवगन के सबसे कामयाब एक्टर्स में शामिल हैं।शाहरुख हों, सलमान हों या आमिर, 90 दशक के हर स्टार ने किसी न किसी साल फ्लॉप फिल्में दीं या ब्रेक लिया, लेकिन अजय…
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी में मुसाशी ऑटो पार्ट्स कम्पनी का हुआ कैंपस
आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी में मुसाशी ऑटो पार्ट्स कम्पनी का कैंपस हुआ जिसमे 130 में से 90 का चयन इंटरव्यू के माध्यम से हुआ। सुबह से ही उत्तर प्रदेश के दूर दराज के जनपदों से गोरखपुर,बनारस,बांदा व उड़ीसा, मध्य प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान से अभ्यर्थी कैंपस में शामिल हुए । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य श्री रवि भूषण ने कंपनी के एचआर श्री आशीष शर्मा जी का स्वागत पुष्प भेट करके किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य श्री रवि भूषण ने सहयोग के लिए सभी का आभार…
मैनपुरी में प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने दे दी जान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजन ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। तब तक युवक के परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर चुप्पी साध ली। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है।…
पीलीभीत लोकसभा सीट की भागदौड़ संभालेंगे PM मोदी, शाह और CM योगी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पीलीभीत लोकसभा सीट (Pilibhit Lok Sabha Seat) पर टिकट ही नहीं बदला है, बल्कि चुनाव रणनीति को भी बदलकर रख दिया है। गांधी परिवार की परपंरागत समझी जाने वाली पीलीभीत लोकसभा सीट अब भाजपा संगठन के लिए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण बन गई है। यही वजह है कि भाजपा ने तराई की चुनावी रणभूमि पर अपने बड़े स्टार प्रचारकों को उतारने की रणनीति बनाई है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के…
पीलीभीत :110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन
शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच दो दिवसीय सीआरएस निरीक्षण रविवार को पूरा हो गया। मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने दूसरे दिन माला जंगल से पीलीभीत तक बारीकी से जांच की। स्पीड ट्राॅयल में पीलीभीत से शाहगढ़ तक रेल इंजन 110 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा। वहीं जंगल में 20 प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाया गया। उम्मीद की जा रही है कि अब सीआरएस निरीक्षण के बाद जल्द ही यात्रियों को पीलीभीत से लखनऊ व दिल्ली तक आसान सफर की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने…
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ?
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए चुनाव लड़ने की जानकारी साझा की है। वह आइएनडीआइए गठबंधन से अलग कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगे। साथ ही देवरिया लोकसभा सीट से एस.एन. चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बात कही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा- ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन…
प्रयागराज-आयुष मंत्रालय ने “100 Days Countdown to IDY-2024 कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव – 2024 के साथ कर दी है ।
आयुष मंत्रालय ने “100 Days Countdown to IDY-2024 कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव – 2024 के साथ कर दी है । काउंटडाउन कार्यक्रम का उद्देश्य 100 दिनों में 100 अलग-अलग स्थानों पर योग सेमीनार, वर्कशॉप आदि कार्यक्रम आयोजित करके योग के प्रति जागरूकता फैलाना और देश भर में योग के अभ्यास को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में, रेलवे पैसेंजर्स सेफ्टी एंड एमेनिटीज एसोसिएशन ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय के सहयोग से, चंद्र शेखर आज़ाद पार्क, प्रयागराज…
