राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी में मुसाशी ऑटो पार्ट्स कम्पनी का हुआ कैंपस

आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी में मुसाशी ऑटो पार्ट्स कम्पनी का कैंपस हुआ जिसमे 130 में से 90 का चयन इंटरव्यू के माध्यम से हुआ। सुबह से ही उत्तर प्रदेश के दूर दराज के जनपदों से गोरखपुर,बनारस,बांदा व उड़ीसा, मध्य प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान से अभ्यर्थी कैंपस में शामिल हुए । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य श्री रवि भूषण ने कंपनी के एचआर श्री आशीष शर्मा जी का स्वागत पुष्प भेट करके किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य श्री रवि भूषण ने सहयोग के लिए सभी का आभार…

मैनपुरी में प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजन ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। तब तक युवक के परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर चुप्पी साध ली। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है।…

पीलीभीत लोकसभा सीट की भागदौड़ संभालेंगे PM मोदी, शाह और CM योगी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पीलीभीत लोकसभा सीट (Pilibhit Lok Sabha Seat) पर टिकट ही नहीं बदला है, बल्कि चुनाव रणनीति को भी बदलकर रख दिया है। गांधी परिवार की परपंरागत समझी जाने वाली पीलीभीत लोकसभा सीट अब भाजपा संगठन के लिए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण बन गई है। यही वजह है कि भाजपा ने तराई की चुनावी रणभूमि पर अपने बड़े स्टार प्रचारकों को उतारने की रणनीति बनाई है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के…

पीलीभीत :110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन

शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच दो दिवसीय सीआरएस निरीक्षण रविवार को पूरा हो गया। मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने दूसरे दिन माला जंगल से पीलीभीत तक बारीकी से जांच की। स्पीड ट्राॅयल में पीलीभीत से शाहगढ़ तक रेल इंजन 110 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा। वहीं जंगल में 20 प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाया गया। उम्मीद की जा रही है कि अब सीआरएस निरीक्षण के बाद जल्द ही यात्रियों को पीलीभीत से लखनऊ व दिल्ली तक आसान सफर की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने…

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ?

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए चुनाव लड़ने की जानकारी साझा की है। वह आइएनडीआइए गठबंधन से अलग कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगे। साथ ही देवरिया लोकसभा सीट से एस.एन. चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बात कही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा- ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन…

प्रयागराज-आयुष मंत्रालय ने “100 Days Countdown to IDY-2024 कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव – 2024 के साथ कर दी है ।

आयुष मंत्रालय ने “100 Days Countdown to IDY-2024 कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव – 2024 के साथ कर दी है । काउंटडाउन कार्यक्रम का उद्देश्य 100 दिनों में 100 अलग-अलग स्थानों पर योग सेमीनार, वर्कशॉप आदि कार्यक्रम आयोजित करके योग के प्रति जागरूकता फैलाना और देश भर में योग के अभ्यास को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में, रेलवे पैसेंजर्स सेफ्टी एंड एमेनिटीज एसोसिएशन ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय के सहयोग से, चंद्र शेखर आज़ाद पार्क, प्रयागराज…