पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन भानू की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत सदर तहसील परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। पंचायत के दौरान नायब तहसीलदार प्रखर सिंह, बाटमाप अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान घटतौली को लेकर प्रदर्शन भी किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि किसान बहुत परेशानी से गुजर रहे हैं। बड़ी मुसीबत से गन्ना पैदा करते हैं, लेकिन हर क्रय केंद्र पर घटतौली की जाती है। तहसील अध्यक्ष…
Month: February 2024
पीलीभीत में संस्कृत बोर्ड परीक्षा , गैर हाजिर रहे चार परीक्षार्थी
पीलीभीत में संस्कृत बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन चित्रकला की परीक्षा हुई। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरे दिन दोनों पालियों में चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी भी रही। संस्कृत बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 29 फरवरी तक चलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरियापुल के प्रभारी प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहीं हैं। सघन तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा…
पीलीभीत में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में 19 को ज्ञापन देगा सफाई कर्मचारी संघ
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में रामलीला मैदान पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में 19 फरवरी को डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद पीलीभीत में 1295 ग्रामीण सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसमें 40 प्रतिशत कर्मचारी अशिक्षित हैं। जिससे ऑनलाइन उपस्थिति लगाना संभव नहीं है। तमाम ग्रामीण सफाई कर्मचारी ईवीएम की साफ-सफाई, निर्वाचन कार्यालय से लेकर अधिकारियों के ऑफिस में तथा घरों में कार्यरत हैं। ग्रामीण सफाई…
पीलीभीत में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, वृद्धा की मौत, चार घायल
बरखेड़ा में देयोना-पिपराइया मार्ग पर गोवंश को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दियोरिया के पिपरइया निवासी 90 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दियोरिया कोतवाली के गांव पिपरइया निवासी चम्पा देवी पत्नी बांकेलाल (90) परिवार के अन्य लोगों के साथ रिश्तेदारी में गईं थी। बृहस्पतिवार रात करीब 1:35 बजे वह और परिवार के सदस्य कार से घर वापस आ रहे थे। देयोना-पिपरइया मार्ग पर…
पीलीभीत में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, युवक और उसके दोस्त ने लूटी आबरू, अश्लील वीडियो बनाया
पीलीभीत के बिलसंडा के एक गांव में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम के जरिए युवक ने दोस्ती की। बाद में उसे घुमान के बहाने राजस्थान ले गया, जहां वह एक गेस्ट हाउस में रुका। वहां युवक और उसके दोस्त ने युवती से दुष्कर्म किया। कई शिकायतों के बाद भी बिलसंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत सीओ से की है। युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए बरेली के कस्बा शीशगढ़ के युवक से परिचय हो गया था। उस युवक ने 31 दिसंबर…
शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी : राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन
इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी है। एक घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।माकन ने कहा- हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे…
लेसा अधिकारियों ने बताया कि महानगर के निरालानगर विद्युत उपकेंद्र के संबंधित इलाकों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी
मरम्मत काम की वजह से गोमती नगर और महानगर के इलाके में शनिवार को बिजली संकट रहेगा। इसमें बिजली की पोल, तारों की मरम्मत समेत इलाकों में पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी।लेसा अधिकारियों ने बताया कि महानगर के निरालानगर विद्युत उपकेंद्र के संबंधित इलाकों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान चंद्रशेखर पार्क, बड़ाचंदगंज, निरालानगर आदि क्षेत्रों में सप्लाई नहीं होगी।इसके अलावा विश्वास खंड उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 7 घंटे की कटौती रहेगी। विश्वास खंड उपकेंद्र से जुड़े…
फैमिली इमरजेंसी के कारण भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए
फैमिली इमरजेंसी के कारण भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को BCCI ने इसकी जानकारी दी।BCCI ने कहा, चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए हम सपोर्ट करते हैं। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करता है, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।बोर्ड और टीम अश्विन को हर आवश्यक सहायता प्रदान करना जारी रखेगी और…
गठबंधन सरकार नहीं बनाएगी और विपक्ष में बैठना पसंद करेगी (PTI)
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बैरिस्टर अली सैफ ने कहा है कि पार्टी ने केंद्र सरकार और पंजाब विधानसभा में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।PTI पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि वो गठबंधन सरकार नहीं बनाएगी और विपक्ष में बैठना पसंद करेगी। सैफ ने कहा- विपक्ष में बैठने का फैसला इमरान खान के कहने पर लिया गया है।वहीं, आज PTI चुनाव में धांधली के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। दूसरी तरफ, केयरटेकर सरकार और फौज को प्रदर्शन के…
लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ान’ से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी नहीं रहीं
80-90 के दशक में प्रसारित हुए दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ान’ से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी नहीं रहीं। शुक्रवार को 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका अंतिम संस्कार अमृतसर में किया गया।कविता चौधरी का जन्म अमृतसर में ही हुआ था। वह जिंदगी का अंतिम समय अमृतसर में ही गुजारना चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने साल 2018 में मन्नावाला में एक घर खरीदा था। तब से वह यहीं रह रही थीं। कैंसर के कारण उनकी हालत बिगड़ी…
रेबेका स्काफर को 19 साल के सिरफिरे फैन ने सिर्फ इसलिए उनकी हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने एक फिल्म में बोल्ड सीन दिया था,
जिस दिन रेबेका स्काफर की हत्या हुई, उस दिन वो गॉडफादर 3 का ऑडिशन देने वाली थीं। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती थी, लेकिन ऑडिशन से चंद घंटे पहले ही उनके घर में उनकी हत्या कर दी गई।3 सालों तक पीछा करने और जासूसी करवाने के बाद रेबेका के 19 साल के सिरफिरे फैन ने सिर्फ इसलिए उनकी हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने एक फिल्म में बोल्ड सीन दिया था। मरते हुए रेबेका के आखिरी शब्द थे, आखिर क्यों? लेकिन वो इस सवाल का जवाब नहीं…
प्रयागराज: मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं न्यायधीशगणों के साथ शुक्रवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।
मा0 मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय श्री डी0वाई0 चन्द्रचूड ने मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा0 न्यायधीशगणों के साथ शुक्रवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय श्री डी0वाई0 चन्द्रचूड एवं मा0 मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अन्य मा0 न्यायमूर्तिगणों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण व माल्यार्पण तथा पुस्तक का विमोचन किया।इस अवसर पर मा0…
हरदोई: मा.सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उ, प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित हुई सभा
हरदोई।आज दिनाँक 16/02/2024 को मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उ, प्र, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में *कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013* विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय हरदोई के सभागार में किया गया। कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 आयोजित जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम को असिस्टेन्ट लीगल…
कासगंज : मासूम बच्चे का मिला शव
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गंगेश्वर में 16 बीघा के पास एक बच्चे का मिला शव, बच्चा कल रात्रि घर से बाहर खेल रहा था बताया जा रहा है नाले में गिर जाने से बच्चे की मृत्यु हुई है, बच्चे का नाम रंजीत पुत्र जयवीर उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम रानामऊ थाना अमापुर मौके पर पहुंचे कोतवाली सदर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने घरवालों से की वार्ता, घर वाले से वार्ता में पोस्टमार्टम नही करने कही बात,
रायबरेली:शार्ट सर्किट से लगी दुकान में आग लाखों की समान जलकर हुई राख
शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग लाखो का सामान जलकर हुआ राख मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही बाजार कस्बे में गुरुवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लगने से वंदना सीड्स एंड पेस्टसाइट की दुकान में रखा लाखों का सामान व डेढ़ लाख नगदी सहित जलकर राख हो गया साथ ही कई जरूरी दस्तावेज भी जल गए ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया रायबरेली / राही कस्बा बाजार में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से वंदना सीड्स एंड…
मुंबई: प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजेश पिल्लई की नियुक्ति।
मुंबई के धारावी क्षेत्र के युवा ऊर्जावान युवा नेता श्री राजेश पिल्लई को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय संगठन का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनित कौशिक के आदेश पर किया गया है। अपने पिता की अनुपस्थिति में, राजेश पिल्लई ने कई कठिनाइयों को सहन करने के बाद अपने जीवन का करियर अपने दम पर बनाया है। माँ स्टेला ने एक अंग्रेजी स्कूल में सेविका के रूप में काम करके अपने बेटे की अच्छी देखभाल की। उन्हें अच्छे संस्कार सिखाये हैं। राजेश…
फर्रुखाबाद:जिला सहकारी बैंक के प्रांगण में बैंक की 64वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई
आज 16 जनवरी 2024 से दिन शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित जिला सहकारी बैंक के प्रांगण में बैंक की 64वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य गणों को संबोधित किया इस कार्यक्रम में विगत 9 वर्षों के कार्यकलापों एवं आगामी वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित कार्यक्रम व बजट का अनुमोदन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)…
मैनपुरी में स्ट्रीट लाइटों में बड़ा फर्जीवाड़ा, सीडीओ के स्थानांतरण के बाद दबा दी गई फाइल, डीपीआरओ के पास नहीं है कोई जवाब
मैनपुरी में ग्राम पंचायतों ने स्ट्रीट लाइटें लगाने में बड़ा फर्जीवाड़ा किया। अब पंचायतराज विभाग की जिम्मेदारी थी कि वह मामले की जांच के बाद कार्रवाई करता। बजाय जांच और कार्रवाई के विभाग ने दूसरा ही फर्जीवाड़ा रच दिया। पंचायतीराज अधिनियम के अनुसार ग्राम पंचायत में किसी भी कृत्य के लिए प्रधान और सचिव बराबर के जिम्मेदार हैं। इसके बाद भी नियम विरुद्ध तरीके से पूरी जांच में प्रधानों को साफ बचा दिया गया। स्ट्रीट लाइटों में होने वाले गबन के चलते ही पंचायत राज विभाग ने इस पर रोक…
मैनपुरी रोड पर दर्दनाक हादसा, मैक्स गाड़ी ने रौंदे बाइक सवार, मामा की मौत; भांजा घायल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मैनपुरी रोड पर सुबह-सुबह हुए दर्दनाक हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड पर मैक्स से बाइक सवार बॉबी राजपूत 30 पुत्र धनपाल निवासी नगला राजा राम कंथरी की कुचलकर मौत हो गओ। भांजा विवेक नगला कलु जसराना गंभीर रूप से घायल है। मृतक चौराहा स्थित खादी भंडार पर काम किया करता था। घटना के बाद गुसाई भीड़ ने जाम…
पीलीभीत जांच के दौरान भिड़े दो पक्ष, अफसर खिसके
बीसलपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी ने बृहस्पतिवार को गांव चुर्रासकतपुर में पंचायत विभाग के विकास कार्यों में कथित रूप से किए गए घोटाले की जांच की। जांच के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक और कहासुनी हुई। दोनों पक्षों में झगड़ा होते-होते बचा। स्थिति देख अधिकारी बिना जांच किए ही चले गए। गांव के कुछ लोगों ने काफी समय पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से शिकायत करते हुए कहा था कि उनके गांव में पंचायत विभाग से कराए गए कामों में जमकर गोलमाल किया गया है।…
