उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को दूसरे दिन परीक्षा देने आए तीन सॉल्वर एएसपी ने एलाऊ और बिछवां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिए। इससे पूर्व शनिवार देर शाम रेलवे स्टेशन से भी एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया था। वह आगरा निवासी एक युवक की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर अन्य सॉल्वर और गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है। शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सॉल्वर अजय…
Month: February 2024
मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव, यूसीसी पर बोलीं-भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, वोट बंटवारे के लिए सरकार यह कर रही
सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची। यूसीसी पर उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, वोट बंटवारे के लिए सरकार यह सब कर रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को सांसद डिंपल यादव पहुंची। यहां उन्होंने एक वैवाहिक समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे किसान संघर्ष कर रहे हैं, सरकार उन पर हथियारों का प्रयोग कर रही है। यूसीसी पर कहा कि यह भारत है, यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है। वोट के बंटवारे के लिए सरकार इस तरह के कदम उठा रही है। सरकार…
मैनपुरी : सीसीएल और अन्य अवकाश समय से हों स्वीकृत
मैनपुरी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक मैनपुरी ब्लॉक अध्यक्ष व्योमशरण सक्सेना के आवास पर जिला अध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मांग की गई कि सीसीएल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के सभी अवकाश समय से स्वीकृत किए जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। ब्लॉक अध्यक्ष व्योम शरण सक्सेना ने कहा कि एनपीएस के दायरे में आने वाले सभी शिक्षक विभाग…
मैनपुरी में फंदे पर लटकी मिली छह माह की गर्भवती, ससुराली फरार, मायकेवाले बोले- हत्या की गई, शव रखकर लगाया जाम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह छह माह की गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन द्वारा हत्या करने की बात कही। शव को किशनी-मैनपुरी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहे के पास की है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कुस्का नगरिया निवासी ज्ञान सिंह ने 24 वर्षीय पुत्री आरती देवी की शादी…
कासगंज में पीएसी जवान अपने भाई की जगह देने आया परीक्षा, कासगंज में पहली पारी में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े
कासगंज में पहली पाली में दो फर्जी पकड़ने के बाद पुलिस ने और सख्ती दिखा दी है। वहीं अभ्यर्थियों के अनुसार शनिवार की परीक्षाओं के मुकाबले रविवार को प्रश्नपत्र में थे कठिन सवाल। इतिहास की जगह आज आए करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल। विभागीय प्रश्न भी थे लंबे और कठिन। रविवार अवकाश के चलते सड़कों पर हालात रहे सामान्य। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की दूसरे दिन की पहली पारी में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। नगर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज केंद्र पर 28वीं वाहिनी, इटावा पीएसी का…
आज बंद रहेगा कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग
कासगंज : आज यदि आपको एटा- आगरा की ओर जाना हो तो सावधान होकर निकलें, क्योंकि कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग का नदरई रेलवे अंडरपास बंद रहेगा। अंडरपास निर्माण के लिए आरएच गार्डर स्थापित किया जाएगा। अंडर पास पर कार्य करने के लिए रेलवे प्रशासन ने मार्ग बंद किया है। ऐसी स्थिति में अमरपुर बाईपास होकर कासगंज से एटा की ओर आना जाना हो सकेगा। रेलवे ने इस संबंध में पहले से ही सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। नदरई का रेलवे अंडरपास संकरा होने के कारण आए दिन यहां जाम की…
पीलीभीत में मानसिक अभिरुचि के सवालों को हल करने में लगा समय
पीलीभीत की पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी पुलिस से जुड़े मानसिक अभिरुचि के सवालाें ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। इन सवालों को पढ़ने और समझकर हल करने में अभ्यर्थियों को अधिक समय खर्च करना पड़ा। पहली पाली के पेपर में वुमेन पॉवर लाइन नंबर 1090 के बारे में पूछा गया तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के बदले नाम को भी सवालों में शामिल किया गया। भारत के चंद्रयान मिशन पर भी सवाल आया। पूछा गया कि चंद्रयान-तीन के लैंडर का क्या नाम है। अभ्यर्थी आबिद ने बताया कि…
पीलीभीत में 8.10 करोड़ रुपये से होगी माधोटांडा, पीलीभीत मार्ग की मरम्मत, शासन से बजट मंजूर
ओवर एस्टीमेट में फंसी पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए आठ करोड़ रुपये का संशोधित प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग ने बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर 29 फरवरी को खोला जाएगा। सपा शासनकाल में पीलीभीत से माधोटांडा तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाया गया था। मौजूदा समय में यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां से चार पहिया क्या, दो पहिया वाहन चालकों को भी गुजरने में खतरा रहता है। सड़क के नवीनीकरण को लेकर लोनिवि की…
इटावा: बाइक और अज्ञात वाहन में हुई जोरदार भिड़ंत
इटावा: पल्सर बाइक सवार जिसका नंबर UP 75 AQ 0718 की अज्ञात दूध की गाड़ी से हुई जोरदार टक्कर ताखा चौराहे पर हुई. पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए. दूध से लदी अज्ञात गाड़ी से जोरदार टक्कर रात्रि 9:30 बजे हुई . मौके पर पहुंची पुलिस चौकी इंचार्ज मंगल सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर भेजा. घायलों के नाम है उपेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह पाल उम्र 23 वर्ष ,हिमांशु पुत्र फूल सिंह पाल उम्र 18 वर्ष, भूरेलाल पुत्र हुकुम सिंह पाल उम्र 25 वर्ष है जो…
जौनपुर : प्रभु श्री राम और निषाद राज का पौराणिक इतिहास:डॉ संजय निषाद
शाहगंज : विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व एवं सौजन्य से शाहगंज रामलीला मैदान में आयोजित शाहगंज महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मत्स्य विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने दीप प्रज्लन करके कार्यक्रम का आगाज किया । अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम और निषाद राज का पौराणिक इतिहास रहा है । भगवान श्री राम की अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है । मोदी योगी की सरकार सनातन धर्म की संरक्षक है । निषाद राज भगवान श्री…
शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बताया कि 22 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाली वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8 हजार 265 परीक्षा केंद्र बनाए गए
उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। रविवार को माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने शिक्षा निदेशक के लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान 2 टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए। ये नंबर 18001806607 और 18001806608 होंगे।इस मौके पर मंत्री ने कहा कि स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए इस वर्ष पहली बार पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 8 बजे 11.15 बजे के स्थान पर…
सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन चारबाग रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही
सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन चारबाग रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही। हालांकि पहले दिन की तुलना में रेलवे ने दूसरे दिन अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली थी। रात करीब 8:30 तक पटना के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चला दी गई।इसकी वजह से बिहार से आए ज्यादातर अभ्यर्थियों को स्टेशन पर रुकना नहीं पड़ा। उसके बाद अभ्यर्थी वह इन ट्रेनों से ही अपने-अपने गंतव्य को निकल गए। रेलवे पुलिस बल की तरफ से भी बेहतर व्यवस्था की गई थी और प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरी से करीब 5 फीट…
मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) और आसिफ अली जरदारी की पार्टी (PPP) के बीच आज अहम मीटिंग होने जा रही है।इस मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें नई केंद्र सरकार का ऐलान हो सकता है।माना जा रहा है कि इसी दौरान आसिफ अली जरदारी को दूसरी बार प्रेसिडेंट बनाने का ऐलान भी हो सकता है।रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ चाहते हैं कि PPP सरकार में जरूर शामिल हो, क्योंकि अगर ये नहीं होता है तो सरकार के कामकाज में न सिर्फ रुकावट आएगी,…
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है
राजकोट में भारत की रन के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट जीत (434 रन) ने इस बात की गवाही भी दे दी है। इस जीत से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। चौथा मुकाबला रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा। भारतीय प्लेयर्स ने पिछले 20 महीनों में इंग्लैंड को चमकाने वाले ‘बैजबॉल’ की हवा कैसे निकाली।इंग्लैंड ने पहला मुकाबला 28 रनों से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हैदराबाद में…
21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। ऐसे में बीती रात ये कपल गोवा के एयरपोर्ट पर साथ नजर आया। जहां जैकी कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। वहीं रकुल ऑरेंज को-ऑर्ड सेट पहने दिखीं। जैकी भगनानी अपने भतीजे और भतीजी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए।आज सुबह गोवा एयरपोर्ट पर जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी और मां पूजा भगनानी भी नजर आए।जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी…
फिल्म दंगल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुहानी को डर्मेटोमायोसिटिस नाम की एक रेयर बीमारी थी, जिसके इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दरअसल, उन्हें दवाओं का रिएक्शन हुआ था, जिससे उनके शरीर में पानी भर गया था। AIIMS में चल रहे इलाज के बीच आई कॉम्प्लिकेशन से उनका निधन हो गया।ये कोई पहली बार नहीं है, जब किसी हस्ती ने बीमारी या इलाज के दौरान या बेवक्त दुनिया को अलविदा…
गाजीपुर:भाजपा नेता व शंभू नारायण महाविद्यालय, हरहरी के संरक्षक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी”पिंटू चौबे” की माता सुमित्रा देवी का निधन
गाजीपुर।भाजपा नेता व शंभू नारायण महाविद्यालय, हरहरी के संरक्षक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी”पिंटू चौबे” की माता सुमित्रा देवी उम्र (75) का रविवार की सुबह निधन हो गया।सुमित्रा देवी काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी, उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था,आज सुबह अचानक तबियत खराब होने पर परिजन आनन फानन में इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे तभी अचानक बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।सुमित्रा देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है, पति राजेंद्र चौबे पूर्व में पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद से…
क्या सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक आइए जानते हैं कि सच्चाई क्या है ?
उत्तर प्रदेश में कल 17 फरवरी से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जारी है। इस बार यूपी सरकार ने करीब 60,244 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिन पर 50.14 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। ऐसे में इसकी हकीकत क्या है, आइए जानते हैं। क्या सच में यूपी पुलिस का पेपर हुआ लीक इस बार नकल और लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यूपी पुलिस ने पुख्ता इंतजाम…
पिछले वर्ष 10 से 12 फरवरी के मध्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ,फिर 19-21 फरवरी के बीच ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का आयोजन किया जा रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 (जीबीसी-4) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शनिवार को इंदिरगांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जीबीसी-4 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सीएम योगी ने खासतौर पर प्रधानमंत्री समेत अन्य वीआईपी मेहमानों और निवेशकों के आवागमन, बैठने और अन्य सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुख्य हाल और वहां बने मंच का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 10 से 12 फरवरी के मध्य ग्लोबल…
एडीजी जोन के फर्जी हस्ताक्षर कर सिपाहियों का तबादला
लखनऊ के एडीजी जोन के फर्जी हस्ताक्षर कर सिपाहियों का तबादला आदेश जारी करने वाले बाबू के खिलाफ गौतमपल्ली थाने शुक्रवार रात एफआईआर दर्ज हो गई। उसने तत्कालीन एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया के फर्जी हस्ताक्षर कर तीन सिपाहियों का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया था।एडीजी जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर ने मामला की जानकारी पर बाबू विनोद कुमार सिंह की भूमिका सामने आने पर उसको सस्पेंड कर दिया। वहीं विभागीय जांच शुरु करा दी। दूसरी तरफ जोन दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर विजय कुमार तिवारी की तहरीर पर गौतमपल्ली पुलिस ने विनोद…
