हरदोई: 19 फरवरी को आयोजित किया जायेगा ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम:-जिलाधिकारी।

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में 19 फरवरी 2024 को जनपद मुख्यालय पर आयोजित होने वाली ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के संबंध में बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार को निर्देश दिये कि कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करान के साथ ही मा0 जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आने हेतु उक्त तिथि से पहले आमंत्रण पत्र भेज दें तथा कार्यक्रम में नए व पुराने निवेशकों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न…

हरदोई:मतदाता पहचान पत्रों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें:- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में रंगीन मतदाता पहचान पत्र वितरण के सम्बन्ध में आहूत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन विभाग से प्राप्त रंगीन मतदाता पहचान पत्रों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें और जो मतदाना पहचान पत्र पता आदि के कारण वितरण न हो सके उन्हें संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करायें।बैठक में जिलाधिकारी ने वीडियो क्रान्फेस के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों से रंगीन मतदाता पहचान वितरण के संबंध में निर्देश दिये डाक विभाग से…

हरदोई: इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण में प्रवेश लेने हेतु 15 मार्च तक आवेदन करें:- मीता गुप्ता

हरदोई : जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में कार्यालय प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते है।उन्होने बताया है कि यह प्रशिक्षण एक वर्ष का होगा और इस पाठ्यक्रम में सचिवीय पद्वति, बुककीपिंग एण्ड एकाउन्टेन्सी, सामान्य गणित ज्ञान, सामान्य हिन्दी, कम्प्यूटर प्रशिक्षण , तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा तथा व्यक्तित्व विकास आदि का ज्ञान कराया जाता है तथा प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति…

हरदोई: महिला लैंगिक उत्पीड़न निवारण हेतु परिवाद समिति गठित:- सौम्या गुरूरानी

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम के अन्तर्गत विकास भवन में अवस्थित कार्यालयों में आन्तरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है।सीडीओ ने अवगत कराया कि उक्त समिति में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीमा अवस्थी को नियंत्रक/नोडल अधिकारी तथा वरिष्ठ सहायक आशा सिंह, उर्दू अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक जेबा वारसी, लेखाकार पंचातीराज सुमन श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ सहायक डी0 आर0डी0ए0 रीता मिश्रा को सदस्य नामित किया गया है।

हरदोई: पात्र छात्रों के आवेदन 17 फरवरी तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसाहित करायें-तिवारी

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो से कहा है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत प्राप्त त्रृटिपूर्ण आवेदन 15 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन संबंधित छात्रों से ठीक करायें और ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त अभिलेखों संस्था मिलान कराकर पात्र छात्रों के आवेदन 17 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसाहित कराना सुनिश्चित करें।

हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को नियमानुसार अस्पतालों में उचित इलाज दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत कोई भी भुगतान लंबित न रखा जाए। भुगतान में लापरवाही करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक एएनएम सेन्टर पर कम से कम…

फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने जीएसटी के गलत नोटिस के विरोध में दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद,आज 12 फरवरी को नगर उद्योग व्यापार मंडल फर्रुखाबाद मिश्रा गुट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर माननीय प्रधानमंत्री को सम्बोधित जीएसटी विभाग द्वारा वर्ष 17 व 18 व 18 व 19 में गलत जारी किए जा रहे नोटिसों के विरोध में सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत को ज्ञापन दिया गया सांसद के उपलब्ध न होने के कारण उनके निवास पर सांसद के पुत्र अंकित राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया जिसका नेतृत्व नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इख़लाक़ खान व नगर महामन्त्री राकेश कुमार सक्सेना व नगर…

फर्रुखाबाद:विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

फर्रुखाबाद,आज 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा मिलन कार्यक्रम के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनपद की चारों विधानसभा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए विधानसभा स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।   सदर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अन्य दलों से आए हुए लोगों को भाजपा…

फर्रुखाबाद:दो शातिर को चोरी के माल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस नें दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है। उनके पास चोरी किये गये पीतल के बर्तन भी बरामद किये हैं। बीते सप्ताह फरवरी की रात धर्मवीर पुत्र मनीराम निवासी तेरा सकवाई के घर से ताले तोड़कर पीतल के बर्तन चोरी किये गये थे। पुलिस नें मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना के दौरान पुलिस नें कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम तेरा निवासी अनिल वाल्मीकि उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र कल्लू व विजय पाल…

मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की परेशानी नहीं हो रही कम, एक की मौत, 60 दिन में 62 मरीज तोड़ चुके दम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल पहुंचे अस्थमा के एक मरीज की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 11 मरीज उपचार के लिए भर्ती कराए गए। दो महीने में करीब 62 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले दो महीने से जिले में अस्थमा के साथ ही हार्ट के मरीजों…

पीलीभीत : अजा का दर्जा दिलाना प्राथमिकता, सरकार साथ

कलीनगर के दशकों से बंगाली समाज अपने अधिकार पाने के लिए लड़ रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब सरकार उनके साथ है। बंगली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग को केंद्र सरकार के सामने रखा गया है। सरकार हमारी बात भी सुन रही है। उम्मीद है, जल्द ही सफलता मिलेगी। बंगाली समाज के लोग एकजुट होकर अधिकारों को हासिल करें। यह बात तराई क्षेत्र के मटैया लालपुर में शारदा डैम की तलहटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

पीलीभीत में चौराहे पर शव रखकर एक घंटा लगाया जाम

पीलीभीत में बरेली में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव नौगांव पकड़िया लाया गया तो गुस्साए परिजनों ने चौराहे पर घंटों हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सुनगढ़ी पुलिस के समझाने व लिखित आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मान गए। इस बीच एक पुलिस अफसर ने परिजनों को धमकाया तो वह उग्र हो गए। मृतक युवक का भाई खुदकुशी करने के लिए ओवरब्रिज परचढ़ गया, उसे बमुश्किल उतारा गया। सुनगढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत नौगवां…

पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए पत्नी को निर्वस्त्र दौड़ाकर पीटा

पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि पति आए दिन नशे में उससे मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र की निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के युवक के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति शराब…

एलएलबी की परीक्षा देने के लिए सूट बूट में घोड़ी पर सवार हो आया यह शख्स

आम तौर पर आपने घोड़ी पर या तो दूल्हे को देखा होगा या फिर हॉर्स राइडिंग करते लोगों को देखा होगा. हालांकि, उत्तर प्रदेश के संभल में एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी हंसी भी छूट जाएगी. संभल में एलएलबी की परीक्षा देने के लिए यह शख्स सूट-बूट में घोड़ी पर सवार होकर आया था. उसे घोड़ी पर आते देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए. इस घटना का वीडियो वायरल हो हा है. इसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर…

नितीश सरकार फ्लोर टेस्ट में होगी पास, NDA को यकीन, खेला करने के मूड में है JDU

बिहार की नई नीतीश कुमार सरकार का शक्ति परीक्षण आज विधानसभा में होने वाला है. नई राज्य सरकार का गठन नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय जनता पार्टी और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के सहयोग से हुआ है. बिहार की विधानसभा में नीतीश कुमार को बहुमत साबित करना है लेकिन उससे पहले नतीजों को लेकर कहा जा रहा है कि यह सरकार कुछ घंटों की मेहमान है. राष्ट्रीय जनता दल को यकीन है कि नीतीश सरकार सदन में अपना बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. कहा जा रहा है कि…