हरदोई : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा व 01 लाख रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया। जनपद हरदोई के कोतवाली देहात में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अभियोग के संबंध में दोषसिद्धि का विवरण- 1- दिनांक 30.09.2019 को कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट के संबंध में आरोपी मतीउल्ला पुत्र रजीउल्ला के विरुद्ध मु0अ0सं0 544/19 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का…
Day: February 2, 2024
हरदोई : जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से किया संवाद सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करेंः-जिलाधिकारी
हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यप आज रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के बनने वाले भवनों की स्थिति का सत्यापन कर लिया जाए। मतदान केन्द्रों पर स्वयं भ्रमण कर स्थिति की जानकारी की जाए। निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरकर प्रेषित की जाए। प्रारूप में मतदान केंद्रों के कक्षों की संख्या व उनकी स्थिति दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर कक्ष को मतदान केंद्र न बनाया जाए। मतदान केन्द्र पर विद्युत संयोजन व संपर्क मार्ग की स्थिति को…
हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं का ससमय प्रेषण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि डैशबोर्ड पर लगातार खराब प्रगति वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि पारिवारिक लाभ योजना में कोई भी आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर…
हरदोई : जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह हेतु टास्क फोर्स व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की बैठक करायी जाए। इन समितियों का अभिमुखीकरण कराया जाए। बाल संरक्षण के दृष्टिगत मॉडल ब्लॉक/ग्राम पंचायतों को विकसित किया जाए। नियमानुसार सपोर्ट पर्सन की नियुक्ति की जाए। कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं को शैक्षिक भ्रमण कराया जाए। बीबीबीपी योजना के अंतर्गत पोषण आहार पुस्तिका छपवाई…
हरदोई : मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण महाराणा प्रताप स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कराया जायेगा डीएम महाविद्यालय की सफाई एवं कार्मिकों के बैठने आदि की उचित व्यवस्था करायेंः-एम0पी0 सिंह
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल एवं व्यवस्थित ढ़ग से सम्पन्न कराने हेतु मतदान तथा मतगणना मंें लगाये गये कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकाकरी मंगला प्रसाद सिंह ने आज पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी आदि के साथ प्रशिक्षण स्थल के लिए स्थानीय महाराणा प्रताप स्नाकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कालेज हरदोई के कमरों, हाल आदि का सघन निरीक्षण किया।दोनों स्थलों का निरीक्षण करने के उपरान्त जिलाधिकारी ने निर्णय लिया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण महाराणा प्रताप स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कराया…
हरदोई : पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्या।
आज दिनांक 02.02.2024 को पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश गोस्वामी ने कहा फरियादियों की समस्या का तुरन्त समाधान किया जाए इस दौरान पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया पुलिस अधीक्षक ने जल्द समस्या का समाधान का फरियादियों को दिया आश्वासन
कासगंज में आरएसएस के बौद्धिक प्रमुख की मौत, बाथरूम में गिरकर हुए थे घायल; उपचार के दौरान गई जान
कासगंज में आरएसएस के नगर बौद्धिक प्रमुख प्रथम शर्मा की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनकी मौत से संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। संघ के स्वयंसेवकों ने उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि दी। महाराणा प्रताप कालोनी निवासी आरएसएस नगर बौद्धिक प्रमुख प्रथम शर्मा (30) पुत्र एडीओ पंचायत प्रभात शर्मा 29 जनवरी को नहाते समय बाथरूम में गिर गए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद उनको चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत…
इटावा: देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा
ताखा उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुईता के सरैया गांव में अतर सिंह जाटव के दूसरे नंबर के बेटे प्रदीप 30 साल उनकी पत्नी मोहिनी अपने बच्चों को दूसरी मंजिल पर पढ़ रही थी तभी गुरुवार को रवि ने कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और और अपनी भाभी मोहिनी पर कई जगह प्रहार किया सर, हाथों, में प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया रवि ने अपनी भाभी मोहिनी को छोड़कर अपने सारे शरीर को खून साफ किया और फिर अपने घर से पीछे की रास्ते से फरार हो गया…
कासगंज में राजनैतिक प्रतिद्वंदिता में भाजपा नेताओं के दो पक्ष आमने-सामने, पूर्व विधायक की गाड़ी पर फायरिंग
उत्तर प्रदेश के कासगंज में लोक सभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनैतिक प्रतिद्वंदिता शुरू हो चुकी है। भाजपा के दो नेताओं के गुट शहर में सायं के समय आमने सामने आ गए। देानों के बीच दूसरे के समर्थन में नारेबाजी हुई और हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जंाच पड़ताल कर रही है। कोई मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है। भाजपा की नेता एवं पूर्व विधायक डिबाई डॉ. अनीता लोधी शहर के चाड़ी मार्ग के…
कासगंज में बलिदानी सैनिक की पत्नी को मिलेंगे बीमा के पचास लाख, जेठ के खाते से वापस की जाएगी रकम
उत्तर प्रदेश के कासगंज में स्थायी लोक अदालत ने शहीद सैनिक की बीमा के क्लेम के 50 लाख रुपये भाई के खाते में वापस करने के मामले में फैसला सुनाया। यह धनराशि शहीद सैनिक की पत्नी को दी जाएगी। इस मामले में जेठ द्वारा धनराशि नहीं देने पर शहीद की पत्नी ने स्थायी लोक अदालत में वाद दायर कर धनराशि दिलवाने की मांग की थी। सैनिक राघवेंद्र अपनी सेवा के दौरान 5 अक्टूबर 2023 को शहीद हो गए। सैनिक ने अपनी सेवा पंजिका में विवाह से पहले अपने बडे भाई…
हरदोई में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से शहरवासी परेशान
हरदोई शहर में यातायात व्यवस्था में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है। ई- रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियां बिठाने लगते हैं और चौराहे पर भी अड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया शहर के नुमाइश चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां पर ई- रिक्शों का जमावाड़ा लगा रहता है। ई- रिक्शा व ऑटो चालक…
हरदोई में दो ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और गो-संरक्षण केंद्र बनेंंगे
हरदोई में कटियारी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं की उम्मीद जागी है। शासन ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही वृहद गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 1.91 करोड़ की स्वीकृति जारी की है। शासन ने इसके लिए 1.18 करोड़ से अधिक की राशि जारी भी कर दी है। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की दिशा में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का प्रयास रंग लाया है, हालांकि…
हरदोई में 100 दिन का रोजगार देने में ढिलाई, 11 को नोटिस
हरदोई में गांव में ही श्रमिकों को रोजगार की वरीयता में जिम्मेदारों की अनदेखी भारी पड़ रही है। मनरेगा जॉब कार्डधारकों को 100 दिन के रोजगार के चलाए गए अभियान में 11 विकास खंडों के कार्यक्रम अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। इन विकास खंडों में तय परिवारों में से सभी को 100 दिन का रोजगार नहीं दिया जा सका है। जिससे श्रमिकों को गांव में ही काम नहीं मिल पाया और मनरेगा की प्रगति भी प्रभावित हुई है। मनरेगा की अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि…
हरदोई में हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
हरदोई में करीब पांच माह पहले हुई युवक की हत्या के एक आरोपी की जमानत अर्जी जिला जज राजकुमार सिंह ने खारिज कर दी है। प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी रामचंद्र ने छह अक्टूबर 2023 को कासिमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका छोटा भाई श्रवण (30) गांव के बाहर खेत में दुकान व मकान बनाकर रहता था वही लकड़ी का खोखा रखकर परचून की दुकान चलाता था। तीन अक्तूबर को रोज की…
मैनपुरी में बाइक और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, 3 लोग हुए घायल
यूपी के मैनपुरी में तेज रफ़्तार ऑटो का कहर देखने को मिला। यहां ऑटो ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक पर सवार होकर जा रहे थे एक ही परिवार के तीन लोगमैनपुरी में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक से एक ऑटो सामने आ गया जिससे दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो…
मैनपुरी में निमोनिया से मासूम बच्चे, हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत, पांच की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निमोनिया और हार्ट की समस्या से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में निमोनिया से पीड़ित बच्चे और हार्ट की समस्या से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पिछले दो महीने से जिले में हार्ट और निमोनिया के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। हार्ट अटैक से अब तक 28 मरीजों की मौत हुई तो वहीं निमोनिया से 13 बच्चों ने दम तोड़ा…
मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
जिला मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने आपराधिक गतिविधियों का हवाला देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सभी के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि थाना किशनी क्षेत्र के रहने वाला सुबोध कुमार, विपिन पांडेय, जीतू उर्फ अजीत कुमार और बबलू यादव निवासी गली नंबर 7 राजा का बाग सदर कोतवाली शातिर अपराधी हैं। यह लोग संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट आदि आपराधिक वारदात अंजाम देते हैं। इस गैंग का सरगना सुबोध कुमार…
मैनपुरी में विवाहिता की मौत पर ससुराली बोले- दामाद ने बेटी को मार डाला, अब कोर्ट ने आरोपी को दोष मुक्त करार दिया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई हुई। पति पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की जलाकर हत्या करने का आरेापा था। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी पति को दोष मुक्त कर दिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला जज ने यह फैसला सुनाया। मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना अतंर्गत सुभाषनगर निवासी संगीता की शादी वर्ष 2011 में थाना कोतवाली के ग्वालटोली गांव निवासी राजेश उर्फ सोनू के साथ हुई थी। संगीता की…
पीलीभीत में बारिश से लड़खड़ाई बिजली, 20 घंटे ठप रही शहर की आपूर्ति
पीलीभीत में बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार शाम तक जारी रही। बारिश से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शहर में करीब 20 घंटे बत्ती गुल रही। जिले में सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है। गेहूं, लाही, मटर और आलू की फसल को लाभ हुआ है। टमाटर की फसल में नुकसान होने की आशंका है। कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गया। शहर की रामलीला रोड के गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड भी…
पीलीभीत के बरखेड़ा में 17 वर्ष बाद भी नहीं बनी गन्ना समिति, 168 गावों के 20 हजार किसान परेशान
पीलीभीत जिले में गन्ना विभाग के अधिकारी 17 वर्ष बाद भी बीसलपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा बरखेड़ा में सहकारी गन्ना विकास समिति को स्थापित नहीं करा पाए हैं। इस वजह से बरखेड़ा क्षेत्र के 168 गावों के 20 हजार से अधिक किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। गन्ना विभाग के अभिलेखों के अनुसार कस्बा बरखेड़ा में वर्ष 2006 में चीनी मिल बन गई थी। उसके कुछ ही वर्षों के बाद कस्बा बरखेड़ा में गन्ना विकास परिषद कार्यालय भी खुल गया था। विभागीय शिथिलता के चलते बरखेड़ा में सहकारी गन्ना…
