पीलीभीत के माला रेलवे स्टेशन के बीच 11 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है। पटरी बिछाने के बाद बिजली के खंभे पहले ही लगा दिए गए थे। पिछलेे सप्ताह अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। अब खंभों पर लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया गया है। मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन शुरु होने के बाद अब पीलीभीत तक ट्रेनें चलाने पर जोर है। माला जंगल में माला नदी पर पुल तैयार कर लिया गया है। इससे पहले सड़ा नाले पर…
Day: February 2, 2024
पीलीभीत में वागत डीएम ने संभाला चार्ज, विकास कार्यों की जानी हकीकत
इसमें उन्होंने कहा कि शासन के प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, जनसमस्याएं, आईजीआरएस, समाधान दिवस एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना प्राथमिकता में रहेगा। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का प्रयास, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग पर गंभीरता के साथ प्रयास किए जाएंगे। दोपहर में डीएम ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें पशुपालन विभाग को छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए गोआश्रय स्थलों को बनाने के लिए जमीन को तलाश करने…
भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का जन्मदिन आज, उन्होंने देश को एक नई दिशा देने का काम किया : तपेंद्र प्रसाद शाक्य ( संस्थापक सम्यक स्वराज पार्टी)
आज दो फ़रवरी का दिन भारत की राजनीति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।आज के दिन शोषित राजनीति के मसीहा इस देश में शोषित समाज की एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी संगठन खड़ा करने का सपना देखने वाले और उस सपने को पूरा करने के लिए शोषित समाज दल की स्थापना करने वाले भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का जन्मदिन है।बाबू जगदेव प्रसाद एक प्रखर वक्ता प्रखर चिंतक और बहुत ही कुशल संगठनकर्ता थे।उन्होंने १९६७ में शोषित दल की स्थापना की और स्वयं कोइरी समाज से होते हुए…
आज से शुरू हो रहा है बिधानसभा सत्र, विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है
विधान सभा सत्र 2024 के चलते शुक्रवार से विधानसभा के तरफ जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। दूसरी तरफ विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा के आसपास सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही पीएसी की 6 कपंनियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए उसको 2 जोन और 7 सेक्टर में बांटा गया है।वहीं एटीएस की तीन टीमें और 6 वॉच टॉवरों…
बिल्डर सुधीर गोयल की संपत्ति ईडी ने जब्त की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बिल्डर सुधीर कुमार गोयल, उनकी पत्नी राखी गोयल के साथ करीबी जय प्रकाश व आलोक कुमार की 58 प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया। जिनकी कीमत 27.49 करोड़ बताई जा रही है।इनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद ईडी ने जांच की थी। आजकल सभी आरोपी बुलंदशहर जेल में बंद हैं। ईडी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।ईडी की कार्रवाई की जांच में सामने आया…
आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। टीम पहली पारी में 192 रन पर ऑलआउट हो गई। मैथ्यू पोट्स ने 6 और ब्राइडन कार्स ने 4 विकेट हासिल किए।गुरुवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने एक विकेट पर 98 रन भी बना लिए हैं। एलेक्स लीस 48 और ओलीवर प्राइस 20 रन के निजी स्कोर पर नाबाद हैं। लायंस पहली पारी के आधार पर अब सिर्फ 94 रन पीछे है।अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के कप्तान ने टॉस…
प्रॉक्टर एंड गैंबल फैक्ट्री से सात बंधकों को तुर्किये के कोकेली प्रांत से छुड़ा लिया गया
तुर्किये के कोकेली प्रांत के गेब्ज इलाके में स्थित प्रॉक्टर एंड गैंबल फैक्ट्री से सात बंधकों को छुड़ा लिया गया। साथ ही पुलिस ने एक बंदूकरधारी को भी हिरासत में लिया, जो हमास के खिलाफ चले रहे ऑपरेशन का विरोध जता रहा था।पकड़े गए व्यक्ति ने फैक्ट्री के अंदर फिलिस्तीनी झंडे की तस्वीर भी बनाई थी। साथ ही लिखा- गाजा के लिए दरवाजे खोले जाएंगे। प्रॉक्टर एंड गैंबल एक अमेरिकन कंपनी है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स हमास के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के इजराइल को समर्थन देने…
फिल्म शक्ति में अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार के साथ काम किया था
1982 की फिल्म शक्ति में अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर भी छोटे रोल में दिखे थे, लेकिन किसी ने उन्हें नोटिस नहीं किया था। लंबे समय तक यह बात किसी को पता भी नहीं थी।कुछ साल पहले अनिल कपूर कौन बनेगा करोड़पति शो में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म शक्ति से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। फिल्म में उन्होंने बिग बी के बेटे का रोल प्ले किया था। जब यह रोल उन्हें डायरेक्ट रमेश सिप्पी ने ऑफर किया…
कैमरे के सामने कंफर्टेबल रहना राहा के खून में है : महेश भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी ‘राहा’ को पहली बार मीडिया से रूबरू कराया था। महेश भट्ट ने इस किस्से के बारे में बात करते हुए कहा कि राहा के जीन (खून) में कैमरे के सामने कंफर्टेबल रहना है।महेश भट्ट अपनी नातिन राहा को प्यार से ‘पीस ऑफ हेवन’ कहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- इस समय राहा घर में सबसे स्पेशल हैं। वो परिवार की सबसे नई स्टार हैं। इसलिए जब आप घर में उनसे मिलने जाते हैं तो…
प्रयागराज:नैचर एंड बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का संगम पर आयोजित किया गया
नैचर एंड बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का संगम पर आयोजित किया गया आज वन विभाग द्वारा नैचर एंड बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम संगम में आयोजित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर विजय कुमार , विशिष्ट अतिथि शेष नारायण मिश्रा , डीएफओ महावीर कौजलगी , हॉर्टिकल्चर अधिकारी कृष्ण कुमार चौबे , गंगा टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल नहुष मालवीय , एसडीओ संगीता मौजूद रही l कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र, सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र गंगा पहरी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंस्वेक आदि ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम…
