30 जनवरी से शनिवार 3 फरवरी तक चार स्थानों पर होंगे सुपर-6 मुकाबला

साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड खेला जा रहा है। रविवार को ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद अब हर ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर-6 में पहुंच चुकी है। सुपर-6 में 12 देशों में से 6-6 टीमों के दो ग्रुप बने है। इसमें भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ आज दोपहर 1:30 बजे से होगा।भारत सुपर-6 के ग्रुप-1 में है। इसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और आयरलैंड शामिल है। भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड और नेपाल के खिलाफ ही होगा।टीम अपनी साथी क्वालिफाइंग टीमों के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हासिल किए पॉइंट्स,…

आधे हमास आतंकी मरे या घायल : डिफेंस मिनिस्टर

इजराइल और हमास के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रही बातचीत भी नाकाम होती नजर आ रही है। इसकी वजह कतर को बताया जा रहा है। कतर भी इस बातचीत का अहम हिस्सा है।दरअसल, अमेरिका और इजराइल को लगता है कि कतर की सरकार का रुख हमास जैसे आतंकी संगठन को लेकर काफी नर्म है और वो इजराइल पर समझौते का दबाव डालना चाहती है। टाइम्स ऑफ इजराइल ने इसकी पुष्टि की है।इजराइल सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। कुछ देर बाद एक अपडेट दिया। इसमें कहा-…

शाहरुख के फैंस का कहना है कि अगर शाहरुख बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड डिजर्व नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए कोई नहीं करता है

28 जनवरी की रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट की गई। रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शाहरुख खान के फैंस इस बात से खुश नहीं है। रणबीर और शाहरुख के फैंस में सोशल मीडिया पर भिड़ंत हो गई। दरअसल, शाहरुख के फैंस चाहते थे कि ‘जवान’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलना चाहिए था।शाहरुख के फैंस का कहना है कि अगर शाहरुख बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड डिजर्व नहीं करते हैं, तो यकीन मानिए कोई नहीं करता…

‘कुत्ते का दुम टेढ़ा का टेढ़ा ही रहता है’। उम्मीद करते हैं की वे इस पूरे किस्से से कुछ सीखें।’ : यूट्यूबर अरुण माशेट्टी

यूट्यूबर अरुण माशेट्टी की मानें तो मुनव्वर फारुकी ने भले ही ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली हो, लेकिन शो के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ का रियलिटी चेक होना बहुत जरुरी था। बता दें, अरुण शो के टॉप 5 में शामिल थे।अरुण ने मुनव्वर और अपने गेम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।मुनव्वर के ट्रॉफी जीतने पर अरुण कहते हैं, ‘सच्चाई ये है की मुनव्वर की जीत उसके फैंस की वजह से हुई है। इस बात में कोई दो राय नहीं की वो लोगों के दिलों…

कासगंज: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है पीडीए पखवाड़ा

समाजवादी पार्टी का पीडीए पखवाड़ा पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर चल रहा है जिसके तहत गांव गांव और शहर में पीडीए जन पंचायत लगाई जा रही है जिसमें समाजवादी पार्टी की नीतियों को गिनाया जा रहा है और मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की विफलताओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। यह जन पंचायत कासगंज जिले की तीनों विधानसभा में चल रहा है जिसमें बूथ बूथ पर पीडीए जन पंचायत चल रही है जहां पर लोगों से मिलकर 2024 के लोकसभा इलेक्शन की तैयारी के…

पीलीभीत में अब राम बाजार के नाम से जानी जाएगी पुरानी गल्ला मंडी, राज्यमंत्री ने कहा- जल्द लगवाएंगे शिलापट

पीलीभीत में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पुरानी गल्ला मंडी में 24.95 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाई गई है। रविवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही इस मंडी को राम बाजार के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया। पुरानी गल्ला मंडी में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विधायक निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सड़क पर जिन श्रमिकों ने काम किया उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।…

बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का यूपी में पड़ेगा असर; पांच फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

पीलीभीत जिले में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू – कश्मीर और हिमाचल में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर तराई के जिले में भी आएगा। पहली से लेकर पांच फरवरी तक आसमान पर बादल उमड़ेंगे। इस दौरान हल्की बरसात होने का भी पूर्वानुमान है। तराई में तीन दिन बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे पहली से लेकर पांच फरवरी तक आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही छिटपुट बरसात होने का…

पीलीभीत में ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

अमरिया में बाइक सवार दो युवकों की टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त करवाकर सूचना परिजन को दी। युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना अमरिया क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज स्थित देवहा पुल के पास मोड़ पर रविवार शाम छह बजे पीलीभीत की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो…

मैनपुरी में जिन हाथों से पाला उन्हीं से घोंट दिया नाबालिग बेटी का गला, नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, हकीकत ने उड़ाए होश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बेटी के चाल चलन पर शक होने के चलते नगला हरकेशी निवासी माता पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 14 साल की पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी थी। विपक्षी को फंसाने के लिए शव जनपद एटा क्षेत्र में डाल आए थे। रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए चौंकाने वाली जानकारी दी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी 14 वर्षीय जान्हवी का शव 30 अक्तूबर 2023 को…

मैनपुरी में पति पर पिटाई का आरोप, केस दर्ज

करहल : गांव नगला भूपाल निवासी एक विवाहिता जब पति के एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति संजीव कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह पति के नाजायज संबंध का विरोध करती है तो…

मैनपुरी में स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा

मैनपुरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली मंडल में बूथ संख्या 314 पर पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। लोकल फाॅर वोकल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मन की मन की बात के माध्यम से कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हम किसी…

मैनपुरी में युवक और पत्नी को पीटकर किया घायल

मैनपुरी : शहर के पावर हाउस रोड पर नामजद ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक युवक की पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी को भी पीटा गया। आरोपी ने बच्चे को उठाकर फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड के पास निवास कर रहीं मंजुल सक्सेना ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि शनिवार को पति जीतू सक्सेना सास गिरजा देवी और तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर में खाना खा रहे…

पीलीभीत में कमल मोहन जिलाध्यक्ष और चंद्रपाल बने जिला मंत्री

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव चुनाव अधिकारी व मंडलीय मंत्री महेश चंद्र शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर प्रसाद गंगवार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कमल मोहन पांडेय को चौथी बार लगातार जिलाध्यक्ष चुना गया तो मंत्री पद पर चंद्रपाल गंगवार चुने गए। चुनाव शहर के डीबीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कराया गया। इसमें चौथी बार कमल मोहन पांडे को जिलाध्यक्ष, चंद्रपाल गंगवार को जिला मंत्री और देवेंद्र पाल गंगवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक मंडल में जगदीश बाॉथम,…

पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी बोले, देश में तरक्की तो हो रही, लेकिन सबकी नहीं, आम इंसान के सामने मुश्किलें

भाजपा सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पीलीभीत पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद शाही मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह अमरिया ब्लॉक के ग्राम बिसेन, दलेलगंज, नवादादास, धुंधरी, विलासपुर, फुलय्या, बगनेरा, बांसखेड़ा, निसावा, गोपालनगर, मुगलखेड़ा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में तरक्की तो हो रही है। इसमें सबका हिस्सा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सांसद ने कहा कि मैं पिछली बार पीलीभीत आया था तो एक…

जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर रविवार देर रात ड्रोन अटैक हुआ

इजराइल-हमास जंग के बीच जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर रविवार देर रात ड्रोन अटैक हुआ। इसमें 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।अमेरिका राष्ट्रपति का कहना है कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ है। उन्होंने कहा- 7 अक्टूबर 2023 के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ा है। इजराइल-हमास जंग के बीच पहली बार हमारे सैनिक मारे गए हैं। इसके पीछे ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों का हाथ है। हमें इसका जवाब देना होगा।अब तक कई बार अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले हुए हैं लेकिन इनमें किसी सैनिक…

9वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद…

विंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत हासिल की

वेस्टइंडीज ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। टीम ने कंगारुओं को ब्रिसबेन के द गाबा मैदान पर 36 साल बाद 8 रन से टेस्ट हरा दिया। विंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत हासिल की। इस जीत की इबारत लिखी गयाना के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने, जो एक साल पहले तक सिक्योरिटी गार्ड बनकर जीवन गुजार रहे थे।रविवार को इस गेंदबाज ने पैर के चोटिल अंगूठे के साथ बॉलिंग की और 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। एक दिन…

रविवार की रात मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया

मुनव्वर फारुकी ने रविवार की रात बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। अभिषेक कुमार रनरअप रहे। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है।शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल थे। इस सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी। सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया।बिग बॉस शो के पिछले सीजन में विनर अनाउंसमेंट से पहले पैसों से भरा ब्रीफकेस कंटेस्टेंट्स के…

रणबीर कपूर को मिला एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनीं, 12th फेल बेस्ट फिल्म

रविवार रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई। एनिमल में निभाए किरदार के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।12th फेल को बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड…

यहां महिला ने कुत्ते-बिल्ली के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति

आपने कई बार यह देखा होगा कि बुजुर्ग लोग दुनिया से जाने से पहले अपनी संपत्ति अपने बच्चों के नाम कर जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करते हैं. कई लोग बच्चों से नाराजगी के चलते अपनी संपत्ति दान कर देते हैं या फिर किसी और को देते हैं लेकिन हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी संपत्ति अपने बच्चों को न देकर अपने पालतू जानवरों के नाम कर दी. यह जानकर आप हैरान रह गए होंगे, ऐसा कैसे हो सकता है. चलिए हम आपको…